Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किन्नर अखाड़े में होली उत्सव, उड़े अबीर-गुलाल:बहुचरा मां की पूजा के साथ उत्सव का आगाज, रंगों से सराबोर अखाड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    होली का त्योहार नजदीक आते ही देशभर में अबीर-गुलाल और रंगों की धूम शुरू हो गई है। मथुरा और बरसाने की लट्ठमार होली अपनी अलग पहचान रखती है, लेकिन संगम नगरी प्रयागराज में किन्नरों की होली भी किसी से कम नहीं। प्रयागराज में सनातनी किन्नर अखाड़े में पांच दिवसीय होली उत्सव बहुचरा मां की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया है। इस दौरान किन्नर समुदाय ने नाच-गाकर और अबीर-गुलाल व गुलाब से होली खेली। यह उत्सव रंग, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। होली की शुरुआत किन्नर समुदाय अपने इष्ट देवता बहुचरा मां की विधिवत पूजा से करता है। सबसे पहले मां को अबीर-गुलाल अर्पित किया गया। इसके बाद भगवान शंकर को रंग चढ़ाकर उत्सव का शुभारंभ हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों के संपन्न होने के बाद रंगों वाली होली का आयोजन किया गया। होली के गीतों और भजनों की धुन पर किन्नर झूमते-नाचते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते दिखे। इस दौरान पूरा अखाड़ा रंगों और फूलों से सराबोर नजर आया। यहां केवल रंगों से ही नहीं, बल्कि फूलों से भी होली खेली गई, जिसने आयोजन को और विशेष बना दिया। इसी क्रम में रविवार को अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी उर्फ टीना मां ने अपने शिष्यों के साथ जमकर होली खेली। किन्नर अखाड़े के लोग ढोलक की थाप पर नाचते हुए दिखाई दिए। घंटों तक चले इस आयोजन में किन्नर समुदाय ने भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। महामंडलेश्वर टीना मां ने इस अवसर पर कहा कि उनका उद्देश्य समाज में एकता और समभाव का संदेश देना है। उन्होंने कहा, "यह रंगों का त्योहार है, इसलिए हम चाहते हैं कि जिस तरह हम सब मिलकर खुशियां मना रहे हैं, उसी तरह पूरे समाज में भी प्रेम और भाईचारा बना रहे।" उन्होंने आगे बताया कि आज के दिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ अखाड़े में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई गई। रंगों और फूलों के बीच मनाया गया यह उत्सव प्रेम, आस्था और सौहार्द का संदेश देता है। इस दौरान किन्नर न केवल खुद रंगों में सराबोर दिखे, बल्कि वहां आने वाले हर व्यक्ति को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ई-रिक्शा चालक से मारपीट, 4500 छीनने का लगाया आरोप:संभल के जोया-अमरोहा अड्डे पर सवारी बैठाने को लेकर हुआ विवाद
    Next Article
    बाबा आनंदेश्वर धाम में रंगभरी एकादशी पर खेली गई होली:महादेव पर बरसा अबीर-गुलाल, डमरू की ध्वनि पर झूमे भक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment