Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किन्नरों का अकबरपुर कोतवाली में प्रदर्शन:भीटी विवाद में न्याय की मांग, पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

    1 hour ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के भीटी में 15 फरवरी को किन्नरों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद आज एक गुट ने अकबरपुर कोतवाली में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भीटी में मारपीट और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद यह प्रदर्शन समाप्त हुआ, लेकिन किन्नरों ने तीन दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। अकबरपुर की किन्नर बिसाखा ने बताया कि 15 फरवरी को जब वे भीटी में अपनी यजमानी से बधाई लेकर लौट रही थीं, तब भीटी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद, वहां एक दर्जन से अधिक किन्नर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की।बिसाखा के अनुसार, इस दौरान उनसे 10 हजार रुपये नकद, सोने के आभूषण और ढोलकी छीन ली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भीटी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, और वे तीन दिनों तक न्याय के लिए भटकते रहे।इसी के विरोध में किन्नरों ने गुरुवार को अकबरपुर कोतवाली पहुंचकर आरोपी किन्नरों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर सीओ नीतीश तिवारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। सीओ के आश्वासन के बाद किन्नरों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तीन दिनों के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे प्रदेश के किन्नर एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेप पीड़िता 12वीं की छात्रा ने तेजाब पीकर जान दी:हापुड़ में मां बोली- पड़ोसी लड़का 4 साल से बेटी से दरिंदगी कर रहा था
    Next Article
    सरयू नदी के कटान से प्रभावित मोहन-सेतु का नया प्रस्ताव:देवरिया मोहन सेतु की 10 अतिरिक्त पायों और गाइड बांध से बढ़ेगी सुरक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment