Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरयू नदी के कटान से प्रभावित मोहन-सेतु का नया प्रस्ताव:देवरिया मोहन सेतु की 10 अतिरिक्त पायों और गाइड बांध से बढ़ेगी सुरक्षा

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया के बरहज क्षेत्र में निर्माणाधीन मोहन सेतु सरयू नदी की बदलती धारा के कारण चर्चा में है। पिछले तीन वर्षों में नदी के कटान से सेतु के पार की भूमि और पहुंच मार्ग प्रभावित हुआ है। 950 मीटर लंबे पहुंच मार्ग में लगभग 130 मीटर की कटान ने निर्माण कार्य को बाधित कर दिया है। परियोजना की समयसीमा और लागत पर असर को देखते हुए अब अतिरिक्त 10 नए पायों और परवलयाकार गाइड बांध का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, ताकि कटान से सेतु की संरचना सुरक्षित रहे और एप्रोच मार्ग सुरक्षित बनाया जा सके। रुड़की आईआईटी ने किया मॉडल अध्ययन विधान परिषद में एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के प्रो. जुल्फिकार अहमद द्वारा वर्ष 2025 की वर्षा ऋतु में सेतु का मॉडल अध्ययन कराया गया। अध्ययन में पाया गया कि मुख्य धारा सेतु से 300 मीटर दूर बह रही थी, लेकिन किनारों पर कटान का असर सेतु के समीप तक पहुंच गया। विशेषज्ञों ने अतिरिक्त पायों और गाइड बांध निर्माण की सिफारिश की। इसके बाद सेतु की लंबाई 1200.08 मीटर से बढ़ाकर 1512.23 मीटर करने की योजना बनाई गई है। निर्माण की पृष्ठभूमि और बजट मोहन सेतु के निर्माण को 2014 में प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी। 2017 तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन धनाभाव के कारण कार्य पूरा नहीं हो सका। वर्ष 2022-23 में राज्य योजना के तहत 161.14 करोड़ रुपये जारी किए गए। इसमें से 123.87 करोड़ रुपये सेतु निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सेतु निगम को और 37.27 करोड़ रुपये पहुंच मार्ग निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को आवंटित किए गए। सेतु निगम ने अब तक 39 पायों का निर्माण पूरा कर लिया है। कटान से पहुंच मार्ग बाधित वर्ष 2023 से 2025 के बीच बरहज घाट के उस पार परसिया देवार और विशुनपुर देवार गांवों के सामने लगभग 130 मीटर भूमि कटान हुआ। इसके कारण 950 मीटर लंबे पहुंच मार्ग का निर्माण बाधित हुआ। अब अतिरिक्त 10 पायों के निर्माण के लिए 42 करोड़ रुपये का एस्टीमेट मुख्यालय भेजा गया है। 650 मीटर पहुंच मार्ग और गाइड बांध निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा 157.06 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। बजट मिलने पर निर्माण में होगी तेजी पूर्व राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह ने मुख्यमंत्री से शीघ्र कार्य पूर्ण कराने का आग्रह किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। सेतु निगम के उप महाप्रबंधक विजेंद्र सिंह ने बताया कि नए पायों का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है। तकनीकी जांच और संशोधन के बाद इसे शासन को बजट स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि अतिरिक्त पायों और सुरक्षात्मक उपायों से मोहन सेतु परियोजना जल्द पूरी होगी और क्षेत्र के आवागमन और विकास को नई गति मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किन्नरों का अकबरपुर कोतवाली में प्रदर्शन:भीटी विवाद में न्याय की मांग, पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
    Next Article
    बाराबंकी में ईंट-भट्ठे पर कहासुनी में युवक की हत्या:डंडे से पीट-पीटकर जीजा व उसके भाई पर आरोप, एक हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment