Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर फूलबाग फल मंडी में भीषण आग लगी:बिजली के तार से निकली चिंगारी से आग भड़की, सिलेंडर फटा, 20 से ज्यादा अस्थाई घर और दुकानें खाक

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर के फूलबाग फल मंडी में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 20 से ज्यादा दुकानें और अस्थाई घर जलकर खाक हो गए। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की छह से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। अस्थाई घरों में आग लगने के बाद पूरी बस्ती व दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते धू-धू कर फलमंडी की दुकानें जलने लगीं। सीएफओ ने बताया कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ओईएफ के ठीक बगल अग्निकांड होने के चलते कई टीमों को लगाया गया है। इससे कि आग को फौरन काबू किया जा सके। आग लगने की यह घटना सोमवार की शाम 5.45 पर आग लगी। सिलेंडर के धमाके के साथ आग तेजी से फैल गई। उसके बाद हर तरफ अफरा-तफरा और चीखपुकार मच गई। मौके पर 5 दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। उन की मदद से आग बुझाया जा रहा है। आगजनी की यह तस्वीरें देखिए… मंडी में टीनशेड के ऊपर के तारों से चिंगारी निकली, आग भड़की फूलबाग मंडी में फल और सब्जी बेचने वालों का परिवार भी रहता है। जिनके मकान और दुकान में आग लगी है, उनका कहना है कि शाम को अचानक टीन शेड के ऊपर निकले तारों से चिंगारी निकली। उसी से आग लग गई। इसके बाद अचानक एक गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग बाहर भागे। तब तक आसपास की दुकानों में आग तेजी से फैल चुकी थी। देखते ही देखते तकरीबन 40 मिनट के भीतर 15 से 20 दुकानों को आग ने पूरी तरह से खत्म कर दिया। जिन लोगों की फल और सब्जी की दुकान जली हैं, उनका कहना है, कि उनका सब कुछ बर्बाद हो गया। दुकान में जलने वाले एक पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी के लिए रखा हुआ सामान भी दुकान में जल गया। एक सब्जी विक्रेता के हाथ जलने से झुलस गया है। अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है। खबर अपडेट हो रही है…।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा के विकास के लिए 10 हजार 274 करोड़ मंजूर:स्पोर्टस सिटी को मिली ग्रीन सिग्नल, एयरपोर्ट के लिए 600 करोड़
    Next Article
    चंदौली में फर्जी रजिस्ट्री मामले एसपी को सौंपा ज्ञापन:जांच के आदेश दिए गए, पुलिस पर मामला खत्म करने का दबाव बनाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment