Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-गोरखपुर समेत 5 जिलों में आंधी-बारिश:बच्चों ने भीगकर मस्ती की; यूपी में पारा 42°C, गंगा में रेत के टीले दिखे

    1 day ago

    1

    0

    यूपी में हीटवेव से राहत है। बुधवार को कानपुर, गोरखपुर, आजमगढ़ समेत 5 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। गोरखपुर में बच्चों ने बारिश में भीगकर मस्ती की। बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट आई है। वाराणसी में गंगा नदी में कई जगह रेत के टीले दिखाई देने लगे हैं। पर्यावरण वैज्ञानिक प्रो. बीडी त्रिपाठी का कहना है कि नदी में पानी कम होने से उसका बहाव धीमा हो जाता है। इससे गाद और रेत तेजी से जमने लगती है। धीरे-धीरे नदी की गहराई कम होती जाती है और बीच नदी में बालू के टीले नजर आने लगते हैं, जैसा कि इस समय वाराणसी में दिख रहा है। गर्मी को देखते हुए बाबा विश्वनाथ का आम के रस, दही और गंगाजल से अभिषेक किया गया। मंगलवार की बात करें तो 42 डिग्री तापमान के साथ फर्रुखाबाद सबसे गर्म शहर रहा। आज 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 60 से 80 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने की भी संभावना है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तर-पश्चिम भारत में आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 5 जून तक यह पूरे प्रदेश को अपनी जद में ले लेगा। इससे पश्चिमी और पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश की संभावना है। ओले भी गिर सकते हैं। 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गर्मी से राहत बनी रहेगी। लू के आसार नहीं हैं। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। तस्वीरें देखिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए यूपी के मौसम की पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिस्र में 26,800 करोड़ की लागत से ड्राइवरलेस मोनोरेल शुरू:काहिरा में ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति; चीन को पछाड़कर बनेगा सबसे लंबा नेटवर्क
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:चीन से पाकिस्तान पहुंचे थे पहलगाम आतंकियों के फोन; CBSE चेयरमैन-सचिव हटाए गए; यूपी में कारोबारी के पूरे परिवार की हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment