Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर हैलट में बनेगा नया मेडिसन इमरजेंसी चैंबर:50 बेड की नई मेडिसिन इमरजेंसी तैयार हो रही, 22 वेंटिलेटर बेड भी लगाए जाएंगे

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के एलएलआर अस्पताल (हैलट) में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 50 बेड की नई मेडिसिन इमरजेंसी तैयार की जा रही है। फिलहाल चिलर एसी प्लांट के काम के चलते मौजूदा इमरजेंसी को वार्ड एक और दो में शिफ्ट करने की तैयारी की गई है। अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। नये मेडिसन विभाग बनने के बाद वेंटिलेटर बेडों की संख्या 22 हो जाएगी हैलट अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक कुल 18 वेंटिलेटर बेड की व्यवस्था थी, लेकिन अब नये मेडिसन विभाग बनने के बाद इसकी संख्या 22 हो जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मेडिसन चैंबर मेमन 50 बेड की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे गंभीर मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा। खासतौर पर रेफर होकर आने वाले मरीजों के लिए यह व्यवस्था काफी मददगार साबित होगी। नई मेडिसिन इमरजेंसी में 22 वेंटिलेटर की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे गंभीर मरीजों का इलाज आसान हो सकेगा। अभी तक सीमित संसाधनों में ही मरीजों का उपचार किया जा रहा था, जिससे कई बार परेशानी होती थी। इमरजेंसी ब्लॉक को नए सिरे से तैयार किया जा रहा GSVM मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर संजय काला ने बताया- इमरजेंसी ब्लॉक को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। काम कई चरणों में किया जाएगा और इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। हैलट अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है- नई इमरजेंसी शुरू होने के बाद अधिक संख्या में मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा सकेगा। इससे अस्पताल में आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी और गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सम्भल में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन:नासिक टीसीएस मामले में कथित धर्मांतरण पर जताया विरोध
    Next Article
    सदर विधायक ने भेजा बिजली सुधार का प्लान:कई ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ेगी, नए लगेंगे और केबल बदलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment