Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सदर विधायक ने भेजा बिजली सुधार का प्लान:कई ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ेगी, नए लगेंगे और केबल बदलेगी

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने सदर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली निगम को एक विस्तृत बिजनेस प्लान भेजा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना है, जिसमें जर्जर तारों को बदलकर नई एबीसी केबल लगाना भी शामिल है। विधायक द्वारा भेजे गए इस बिजनेस प्लान के तहत, कई ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे और पुरानी केबलों को बदलकर आधुनिक एबीसी केबल डाली जाएगी। यह पहल फर्रुखाबाद में 100% विश्वसनीय बिजली आपूर्ति के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगी। फतेहगढ़ और भोलीपुर क्षेत्रों में कुल 21 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव है। इनमें एचडी कोल्ड के पास, बघार में नगला कलार, सातनपुर कोटा टावर के पास नारायणपुर भोपटपट्टी, न्यू गुंजन विहार कॉलोनी, सेंट्रल जेल हसन बाग नगला, जेएनवी रोड भूसा मंडी छिबरामऊ अड्डा और गीता पुरम जैसे स्थान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, नेकपुर 84, नारायणपुर कनपतियापुर, होमगार्ड ऑफिस और कागरानगंज में आठ नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। पटिया वाली गली नगला, विश्वकर्मापुरी, अक्कू वाली गली फतेहगढ़, सातनपुर, कनपतियापुर, सिंह वाहिनी, गुंजन विहार और वाल्मीकि मोहल्ले में 30.34 किलोमीटर एबीसी केबल डाली जाएगी। आवास विकास, टीला मसेनी, कादरी गेट, बाग लकूला, दीनदयाल बाग और केएम द्विवेदी हॉस्पिटल में 16 ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। लूंगी गंज, सतवाड़ा, दीनदयाल बाग, अमेठी कोहना और साइन धाम कॉलोनी में सात नए ट्रांसफार्मर लगेंगे। 11 केवी वीजल से रैबिट बदलने का कार्य भी किया जाएगा। चौक और जसमई क्षेत्रों में 14 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव है। इन स्थानों में नगला भोपत, नगला वजीर, रकाब गंज, बड़ा खेल, तलैया फजल, घेर शामू खाँ, बीबीगंज, तिकोना, फुरकान हाता और मंगली टावर शामिल हैं। महावीर कोल्ड और बंगशपुरा कोहना में दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। गुड़गांव देवी, नौलखा, गढ़ हाफिस खाँ, प्रतीक्षा गेस्ट हाउस, ताड़ वाली गली, भोपत नगला, तकिया नुसरत शाह, राम विलास गेस्ट हाउस और अखिलेश चक्की के पास 24.15 किलोमीटर एबीसी केबल बिछाई जाएगी। ठंडी सड़क चौक, खतराना, रेलवे रोड, आईटीआई चौराहा, सुतहट्टी, लोहाई रोड, सेनापत और नुनहाई में 5.4 किलोमीटर की नई 33 केवी लाइन भी डाली जाएगी। 30 केवी की लाईन बेवर रोड के 132 केवी के पावर हाउस से हिन्दुस्तान होटल के पीछे से ठंडी सड़क जाती है। इससे लगभग 500 घर प्रभावित होते हैं। क्यूंकि वो घर लाईन के नीचे हैं और कभी भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। सदर विधायक नें इसमें सुधार करते हुए बेवर रोड पावर हाउस से सीधे ठण्डी सड़क पावर हाउस तक ये तार प्रस्तावित किये हैं, जिससे यह खतरा समाप्त हो जायेगा। 2026-27 के नये बिजली के बिजनेस प्लान में मेजर ने फर्रुखाबाद विधान सभा के लिये ऐसे प्रस्ताव भिजवाये हैं, जिससे बिजली की समस्या समाप्त होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर हैलट में बनेगा नया मेडिसन इमरजेंसी चैंबर:50 बेड की नई मेडिसिन इमरजेंसी तैयार हो रही, 22 वेंटिलेटर बेड भी लगाए जाएंगे
    Next Article
    कानपुर रोजगार मेले में 322 युवाओं का चयन:'नव निर्माण के नौ वर्ष' कार्यक्रम के तहत मिला अवसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment