Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर जू में शेर-बाघ का मुर्गा खाना बंद:डाइट भी कम की गई, पानी में रोजाना 100 ग्राम इलेक्ट्रोलाइट पी रहें, मकाऊ खा रहा संतरा

    1 hour ago

    1

    0

    इतनी भीषण गर्मी की अप्रैल में टेम्परेचर 44 डिग्री सेल्सियस पार कर गया, इंसानों के साथ ही वन्य जीवों का खाना भी कानपुर चिड़ियाघर में कम कर दिया गया है। डाइट में मांसाहारी जानवरों को मुर्गा देना बंद कर दिया गया है। गर्मी की वजह से जानवर आधी खुराक बाड़े में ही छोड़ दे रहे हैं। मकाऊ को ताजे संतरे, मुसम्मी और तरबूज खिलाया जा रहा है। शेर, बाघ और तेंदुए को पानी में इलेक्ट्रोलाइट दिया जा रहा है। इंसानों की खुराक के साथ ही गर्मी में जानवरों की खुराक पर असर पड़ा है। कानपुर जू में मांसाहारी जीवों की डाइट को घटा दिया गया है। वहीं पक्षियों को रस वाले फलों की मात्रा बढ़ा दी गई है। पढ़िए मांसाहारी वन्यजीवों की डाइट में बदलाव मांसाहारी जानवरों को कानपुर जू में मुर्गे का मांस देना बंद कर दिया गया है। भीषण गर्मी के कारण डाइट बदली गई है। शेर और टाइगर को पहले 10 किलो भैंस का मांस दिया जाता था, लेकिन अब इसे 7 किलो कर दिया गया है। इन्हें डाइट में एक किलो मुर्गा भी दिया जाता था, लेकिन अब इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसी तरह तेंदुए (लेपर्ड) को पहले 4 किलो भैंस का मांस दिया जाता था, जिसे घटाकर अब ढाई किलो कर दिया गया है। जंगली कैट को आधा किलो मांस दिया जाता था, इसे घटाकर 250 ग्राम कर दिया गया है। लकड़बग्घे को 4 किलो मांस दिया जाता था, जिसे कम करके ढाई किलो कर दिया गया है। शेर, बाघ और तेंदुए को पानी में इल्केट्रोलाईट दिया जा रहा है जू के डॉक्टर नासिर ने बताया कि बढ़ती गर्मी में कई बार अलग-अलग जानवर आधी खुराक ही ले रहे हैं। जानवरों को गर्मी में दिक्कत न हो, इसलिए उनकी डाइट कम की गई है। शेर और टाइगर को पानी में रोजाना 100 ग्राम इलेक्ट्रोलाइट दिया जा रहा है। इसके साथ ही तेंदुए को 50 ग्राम इलेक्ट्रोलाइट पानी में दिया जा रहा है, जिससे उनमें ग्लूकोज की कमी न हो। मगरमच्छ केवल गर्मी में ही लेता है, खुराक डॉ. नासिर ने बताया कि मगरमच्छ सर्दियों में कुछ नहीं खाता है, केवल गर्मियों में ही उसे डाइट दी जाती है। गर्मी में उसे सप्ताह में एक बार डेढ़ किलो मछली दी जाती है और अभी भी उसी तरह से खुराक दी जा रही है। ये शेर और बाघ चिड़ियाघर में हैं नासिर ने बताया कि जू में मेल टाइगर बादल, मल्लू, बघीरा, करन और फीमेल में दुर्गा, सवित्री, मालती, लूना और व्हाइट फीमेल कवी की डाइट प्लान के साथ ही गर्मी में नियमित चेकअप भी किया जा रहा है। साउथ अमेरीकी मकाऊ की डाइट जानिए साउथ अमेरिका (ब्राजील) में पाए जाने वाले पक्षी मकाऊ को गर्मी के चलते मुसम्मी और संतरा दिया जा रहा है। इसके साथ ही तरबूज की मात्रा बढ़ा दी गई है। कानपुर चिड़ियाघर में 6 मकाऊ हैं और उनकी डाइट का भी खास ख्याल रखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में पीएम आज करेंगे 14Km का रोड शो:BLW से बाबा विश्वनाथ तक जाएंगे, 5 जगह स्वागत करेंगे मंत्री-विधायक; रुद्राभिषेक भी करेंगे
    Next Article
    कानपुर में तापमान 40 डिग्री पहुंचा:नगर निगम पानी का छिड़काव करा रहा, आज से 3 दिन बूंदाबांदी के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment