Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में पीएम आज करेंगे 14Km का रोड शो:BLW से बाबा विश्वनाथ तक जाएंगे, 5 जगह स्वागत करेंगे मंत्री-विधायक; रुद्राभिषेक भी करेंगे

    1 hour ago

    1

    0

    काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार को रोड शो करेंगे। यह बीएलडब्ल्यू से शुरू होकर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में समाप्त होगा। पीएम के 12 साल के कार्यकाल का यह सबसे लंबा यानी 14 किलोमीटर का रोड शो होगा। पीएम के रोड शो के लिए काशी के चौराहों को सजाया गया है। पीएम की राह में पड़ने वाले चौराहों पर कार्यकर्ता जुटेंगे। भाजपा के मंत्री-विधायक 5 स्थानों पर उनका स्वागत करेंगे। इसलिए बरेका से बाबा विश्वनाथ के धाम तक पूरे रूट की बैरिकेडिंग की गई है। रोड शो के बाद मोदी सड़क मार्ग से ही एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से सीएम योगी के साथ हरदोई मल्लावां के लिए रवाना होंगे। दौरे के दूसरे दिन ये रहेगा खास मोदी अपने दौरे के दूसरे दिन सुबह 7 बजे बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन और रुद्राभिषेक करेंगे। इसके लिए वो बरेका से बाबा विश्वनाथ के धाम तक रोड शो करेंगे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि पार्टी ने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग तक पांच पॉइंट बनाए हैं। इन पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े, शंखनाद के साथ गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर स्वागत करेंगे। ये पांच पॉइंट मंडुआडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक एवं काशी विश्वनाथ मंदिर गेट मुख्य हैं। हर स्वागत पॉइंट की जिम्मेदारी महिलाओं को भी दी गई है। मोदी काशी से रोड शो के दौरान सड़क पर बंगाली समुदाय से मिलकर बंगाल में वोटरों को साध सकते हैं। बंगाल में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। हरदोई में एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन भी करेंगे मोदी बुधवार को काशी से हरदोई जाएंगे। वहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर का यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। पीएम ने पहले दिन काशी को दी 6,350 करोड़ की सौगात पीएम के दौरे के पहले दिन BLW (बनारस लोकोमोटिव वर्क्स) ग्राउंड में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में करीब 50 हजार महिलाएं आई थीं। मोदी खुली जीप में सवार होकर उनके बीच पहुंचे थे। राजनीति, स्वयं सहायता समूह, चिकित्सा आदि वर्गों की 44 महिलाएं मंच पर बैठाई गई थीं। पीएम ने 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई मोदी ने इस दौरान 6,350 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं। पीएम ने दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। एक ट्रेन वाराणसी से पुणे के बीच चलेगी। दूसरी ट्रेन अयोध्या से मुंबई के लिए शुरू हुई। अब जानिए काशी में प्रधानमंत्री के चर्चित रोड शो के बारे में… प्रधानमंत्री मोदी ने 24 अप्रैल, 2014 को वाराणसी में पहला रोड शो मलदहिया चौराहे से नामांकन स्थल तक किया था। सुबह 11 बजे शुरू हुआ यह रोड शो दोपहर 2 बजे समाप्त हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में लाखों लोग सड़कों पर उतरे थे। फूलों की वर्षा की गई थी। चुनाव जीतने के बाद पहुंचे थे दशाश्वमेध घाट साल- 2014 का चुनाव जीतने के बाद मोदी काशी की जनता का धन्यवाद करने के लिए आए थे। 17 मई, 2014 को प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा के साथ गंगा घाट पहुंचे थे। वाराणसी एयरपोर्ट से सीधे उनका काफिला दशाश्वमेध घाट पहुंचा था। विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान पहुंचे थे वाराणसी विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान मतदान से पहले पीएम ने बड़ा रोड शो किया था। 4 मार्च को लंका स्थित मालवीय जी की प्रतिमा से काशी विश्वनाथ मंदिर तक रोड शो किया था। अगले दिन की शाम पुलिस लाइन से मलदहिया काशी विद्यापीठ तक रोड शो कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया था। इसके बाद भाजपा ने शहर की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2019 में नामांकन के बाद किया था रोड शो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल- 2019 के लोकसभा चुनाव के नामांकन के बाद बड़ा रोड शो किया था। रोड शो लंका गेट से शुरू होकर विश्वनाथ धाम गया था। 3 किलोमीटर के इस रोड शो को पूरा करने में 6 घंटे लगे थे। पीएम ने विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के बाद गंगा आरती में हिस्सा लिया और गंगा पूजन किया था। विधानसभा चुनाव 2022 के पहले किया था रोड शो 4 मार्च, 2022 को अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव के प्रचार थमने के पहले पीएम ने वाराणसी में बड़ा रोड शो किया था। रोड शो मलदहिया चौराहे से शुरू होकर काशी विश्वनाथ धाम तक गया था। रोड शो 6 घंटे तक चला था। 13 और 14 मई 2024 को किया रोड शो प्रधानमंत्री के चर्चित रोड शो में 13 मई, 2024 की तारीख भी शामिल है। लंका चौराहे पर स्थित मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शुरू हुआ रोड शो काशी विश्वनाथ धाम तक गया था। अगले दिन मोदी ने फिर रोड शो किया था। वो बरेका से शुरू होकर काल भैरव मंदिर तक गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान बोला- हमारे लिए अब भी जंग जैसे हालात:युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ, दुश्मन ने हमला किया तो नए तरीके से जवाब देंगे
    Next Article
    कानपुर जू में शेर-बाघ का मुर्गा खाना बंद:डाइट भी कम की गई, पानी में रोजाना 100 ग्राम इलेक्ट्रोलाइट पी रहें, मकाऊ खा रहा संतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment