Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-जालौन में आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले गिरे:सड़कों पर सफेद चादर बिछी, पेड़ उखड़े; बिजली गिरने से 5 की मौत

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी में एक बार फिर मौसम बिगड़ गया है। कानपुर में शनिवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई। ओले भी गिरे। यहां गोविंद नगर में कई पेड़ उखड़ गए। पेड़ के नीचे दबकर एक कार चकनाचूर हो गई। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया, 5 अप्रैल तक मौसम बिगड़ा रह सकता है। उधर, जालौन की माधौगढ़ तहसील में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। जमकर ओले भी गिरे। सड़क और खेतों में ओलों की चादर बिछ गई। खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल बर्बाद हो गईं। शनिवार सुबह से मेरठ-गाजियाबाद और लखनऊ समेत 20 शहरों में बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। आज 35 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट कानपुर की 3 तस्वीरें देखिए… जालौन में जमकर गिरे ओले 48 घंटे में 5 की मौत शुक्रवार देर रात आगरा में ओले गिरे थे। मथुरा और संभल में बारिश हुई। कासगंज में आंधी से पेड़ टूटकर गिर गया। बारिश से बचने के लिए नीचे खड़े भाई-बहन की दबकर मौत हो गई। मथुरा में बारिश से कोसीकलां अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा 5 हजार क्विंटल गेहूं भीग गया। आगरा में 5 कच्चे घर गिर गए। वहीं, प्रदेश में बिजली गिरने से 48 घंटे में 5 लोगों की मौत हुई है। इनमें वाराणसी में सरकारी टीचर, उनकी पत्नी, चित्रकूट के 2 लोग और ललितपुर का एक व्यक्ति शामिल है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा - 3 अप्रैल से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी लेकर आ रही पछुवा हवाओं से बेमौसम बारिश का नया दौर शुरू हुआ है। 7 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका पश्चिमी यूपी, मध्यांचल और बुंदेलखंड में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। तेज हवाएं चलेंगी। बारिश होगी। ओले गिरेंगे। तापमान में 5°C की गिरावट आएगी। कल के मौसम की तस्वीरें देखिए- फिर से क्यों बदला मौसम? लखनऊ मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी अफगानिस्तान और आसपास के पाकिस्तानी इलाके में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। इसके चलते पश्चिमी यूपी में मौसम बिगड़ गया है। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है। अब इसका असर मध्यांचल और बुंदेलखंड तक पहुंचेगा। कई हिस्सों में तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी। अब शहरों का हाल जानिए 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? बिजली गिरने से 5, आंधी में 2 की मौत बेमौसम बारिश और तेज हवा से फसलों को नुकसान बेमौसम बारिश और तेज हवा से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सीएम योगी ने प्रभावित किसानों का हाल जाना था। अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए थे। कहा था- किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। फसल नुकसान का आकलन करें और जल्द किसानों को मुआवजा दिलाएं। 15 दिनों में 15 हजार किसानों की फसलें खराब हुईं यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। अब तक 10,278 किसानों को मुआवजा मिल चुका है। ----------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज से आई राहतभरी खबर! ईरान ने जरूरी सामान ले जा रहे जहाजों को दी छूट
    Next Article
    पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार बोलीं मैंने भी छुआछूत झेला:पढ़ाई के दौरान मां ने तो शीर्ष पद पर रहते पिता भी नहीं बच पाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment