Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की अवैध इमारतों की अब खुलेगी पोल:KDA ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी, निर्माणाधीन और बने भवनों का होगा सर्वे

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पटकापुर स्थित रामनारायण बाजार में अग्निकांड के बाद केडीए ने पूरे शहर में अवैध और मानकविहीन इमारतों की जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी है। अब घनी आबादी वाले इलाकों में बन चुके और निर्माणाधीन अपार्टमेंट की पड़ताल की जाएगी। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के पत्र के बाद केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें यह देखा जाएगा कि भवन निर्माण में तय मानकों का पालन किया गया है या नहीं। साथ ही, आग जैसी आपात स्थिति में लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने के इंतजाम भी जांचे जाएंगे। शहर की इमारतों का होगा सर्वे इस पांच सदस्यीय टीम के अध्यक्ष केडीए सचिव अभय पांडेय को बनाया गया है। इसमें एडीएम सिटी, अपर नगर आयुक्त, पुलिस उपायुक्त पूर्वी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कमेटी को पूरे शहर की घनी आबादी में सर्वे कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट सौंपनी है। जांच के दौरान निर्माणाधीन इमारतों में खामियां मिलने पर बिल्डरों को नोटिस जारी किए जाएंगे और निर्धारित मानकों का पालन कराया जाएगा। एक हफ्ते में कमेटी देगी रिपोर्ट जिन अपार्टमेंट का निर्माण पूरा हो चुका है और उनमें परिवार रह रहे हैं, उनके मामले में अलग से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। ऐसे भवनों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि किसी हादसे की स्थिति में जनहानि को रोका जा सके। इसके अलावा, बिल्डरों ने स्वीकृत नक्शे से हटकर या अतिरिक्त अवैध निर्माण किया है तो संबंधित हिस्से पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी होगी। एक इमारत सील, तीन अवैध निर्माण चिह्नित शहर में बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही अवैध इमारतों के खिलाफ केडीए का अभियान जारी है। प्रवर्तन टीम ने एक निर्माण को सील कर दिया, जबकि कार्रवाई के लिए तीन अन्य अवैध निर्माण चिह्नित किए। जोन-1ए की टीम ने मनीराम बगिया स्थित होजरी मार्केट में विजय कुमार गुप्ता के प्लॉट नंबर 33/200 पर सीलिंग की कार्रवाई की। करीब 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराया जा रहा था। इसके अलावा मूलगंज क्षेत्र की दुपट्टे वाली गली और रोटी वाली गली में तीन अवैध निर्माण चिह्नित किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान प्रभारी अधिकारी अतुल राय सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या जैसा आंदोलन क्या मथुरा में खड़ा कर पाएगी भाजपा:कृष्ण जन्मभूमि मामले में 3 बड़ी चुनौतियां; 2027 में सिर्फ फायदा नहीं, नुकसान भी
    Next Article
    हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट की एफआईआर रद्द की:कोर्ट ने कहा- आबकारी मामले में गैंगस्टर एक्ट का आधार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment