Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के बाजारों में 'धुरंधर' कुर्ते का क्रेज:अभिनेता अक्षय खन्ना के स्टाइल के दीवाने हुए युवा, फिल्म रिलीज के बाद बढ़ी सेल

    6 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड फिल्मों का असर अक्सर आम आदमी के स्टाइल पर साफ दिखाई देता है, लेकिन इस बार कानपुर के बाजारों में 'धुरंधर-2' फिल्म ने एक अलग ही धूम मचा रखी है। आलम मार्केट के कपड़ा बाजार में इन दिनों 'धुरंधर कुर्ता' टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। फिल्म में अभिनेता अक्षय खन्ना ने जिस स्टाइल का कुर्ता पहना है, उसे पाने के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आलम यह है कि दुकानदार मांग पूरी करने के लिए दिन-रात स्टॉक तैयार करने में जुटे हैं। फिल्म रिलीज होते ही स्टॉक हुआ 'साफ' आलम मार्केट के दुकानदार शुभान वारिस ने बताया कि,जब से 'धुरंधर-2' चर्चा में आई और सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तब से उनके यहां कुर्ते की बिक्री में 50% से 60% का बड़ा उछाल आया है। उन्होंने कहा कि, शुरुआत में उनके पास करीब 200 पीस का स्टॉक था जो देखते ही देखते बिक गया। अब तक वे लगभग 400 पीस बेच चुके हैं और ईद के त्यौहार को देखते हुए 220 से ज्यादा नए पीस का ऑर्डर मैन्युफैक्चरिंग में लगा हुआ है। खास बात यह है कि,यह कुर्ता दुकानदार की अपनी खुद की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में तैयार हो रहा है, जिससे वे ग्राहकों की डिमांड को तुरंत पूरा कर पा रहे हैं। 18 से 24 साल के युवाओं में सबसे ज्यादा क्रेज बाजार के मौजूदा ट्रेंड को देखें तो 'धुरंधर' कुर्ते के सबसे ज्यादा खरीदार 18 से 24 साल के युवा हैं। कम उम्र के लड़कों के बीच अक्षय खन्ना का यह फिल्मी लुक इतना पॉपुलर हो गया है कि वे इसे पहनकर ही इस बार की ईद मनाना चाहते हैं। दुकानदार शुभान वारिश ने बताया- युवा कम बजट में अच्छा और ट्रेंडी लुक चाहते हैं और यह कुर्ता उनकी इस जरूरत को बखूबी पूरा कर रहा है। फिल्म के प्रति दीवानगी ऐसी है कि स्टॉक खत्म होने के बावजूद लोग एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। कुर्ते की कीमत और वैरायटी बाजार में धुरंधर कुर्ते के अलावा भी कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन रेट के मामले में यह काफी किफायती साबित हो रहा है। जहां धुरंधर कुर्ता मात्र 1200 रुपए में उपलब्ध है, वहीं बाजार में कढ़ाई वाले कुर्ते 1500 से 1800 रुपए और पठानी कुर्ते 1000 रुपए से 1200 रुपए के बीच बिक रहे हैं। इसके अलावा कोरियन कुर्ते की कीमत ₹1500 से 1800रु और प्लेन कुर्ते 600रु से 900रु के बीच हैं। यह धुरंधर कुर्ता फिलहाल M, L और XL साइज में तैयार किया जा रहा है। वैसे तो इसमें ब्लैक और व्हाइट कलर की मांग सबसे ज्यादा है, लेकिन ग्राहकों की पसंद को देखते हुए अन्य रंगों के विकल्प भी बाजार में उतारे जा रहे हैं। ईद के बाजार को 'धुरंधर' से बड़ी उम्मीद कानपुर का आलम मार्केट वैसे भी ईद की खरीदारी के लिए मशहूर है, लेकिन इस साल फिल्म 'धुरंधर' ने व्यापारियों के चेहरे पर अतिरिक्त मुस्कान ला दी है। व्यापारियों का मानना है कि सामान्य वर्षों में सादे कुर्ते अधिक बिकते थे, लेकिन इस बार फिल्मी कनेक्शन ने बाजार की रफ्तार बढ़ा दी है। दुकानदार शुभान वारिस कहते हैं कि अक्षय खन्ना का किरदार और उनका पहनावा लोगों को इतना पसंद आया है कि बाजार में अब बस इसी कुर्ते के चर्चे हैं। खुद की मैन्युफैक्चरिंग होने के कारण स्टॉक लगातार बनाया जा रहा है ताकि त्यौहार के मौके पर कोई भी ग्राहक खाली हाथ न लौटे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में विकास मेला,लाभार्थियों को मिले चेक व सिलाई मशीन:नव निर्माण के नौ साल कार्यक्रम में ऋण स्वीकृति और बीमा लाभ
    Next Article
    अलीगढ़ में सिपाही ने महिला से की अश्लील बातें:दुष्कर्म पीड़िता से बोला– मेरे कमरे पर आएगी तो दर्ज होगा केस, SSP ने किया सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment