Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में विकास मेला,लाभार्थियों को मिले चेक व सिलाई मशीन:नव निर्माण के नौ साल कार्यक्रम में ऋण स्वीकृति और बीमा लाभ

    8 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में उत्तर प्रदेश सरकार के "नव निर्माण के नौ वर्ष" पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विकास मेला और प्रदर्शनी आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हॉल में आयोजित इस 9 दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन विधायक रामफेरन पाण्डेय और जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली मेले में ग्राम विकास, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पुलिस और दिव्यांगजन सशक्तीकरण सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इन स्टॉलों का निरीक्षण किया, योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और उपस्थित लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थियों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि इस अवसर पर कई योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किए गए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत 4 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति के चेक दिए गए। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाभार्थियों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 5 लाभार्थियों को सिलाई मशीन टूलकिट भी वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान विधायक और जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की और उन्हें फल भेंट किए। साथ ही, 6 माह से कम आयु के शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में स्थानीय कलाकार राजकुमार ने नवरात्रि के अवसर पर भक्तिगीत प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रदेश सरकार के पिछले 9 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने देखा। प्रदेश में व्यापक विकास और सकारात्मक बदलाव विधायक रामफेरन पाण्डेय ने कहा कि सरकार के 9 साल केवल कार्यकाल नहीं, बल्कि प्रदेश के व्यापक विकास और सकारात्मक बदलाव की यात्रा हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के सिद्धांत पर योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया गया है,जिससे प्रदेश में विकास और सुरक्षा का वातावरण बना है। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह मेला जनजागरूकता और लाभार्थी संतृप्ति का एक माध्यम है। यहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनका पंजीकरण कराकर लाभ भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में जनपद की उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मां चाहती थी- हरीश को इच्छामृत्यु, पिता तैयार नहीं थे:गाजियाबाद में ब्रह्मकुमारी बहन बोलीं- उसके कर्म कट चुके हैं ‘तुम एक पंछी हो, लेकिन अभी दुख और पीड़ा के एक पिंजड़े में कैद हो। इस पिंजड़े से अब तुम्हारे उड़ने का समय आ गया है।’ यह ब्रह्मकुमारी लवली के शब्द हैं, जो उन्होंने गाजियाबाद में हरीश राणा को अंतिम विदाई देते वक्त कहे थे। हरीश 13 साल से कोमा में हैं। सुप्रीम कोर्ट से परमीशन मिलने बाद दिल्ली एम्स में उन्हें इच्छामृत्यु दी जा रही है। हरीश से ऑक्सीजन सपोर्ट हटा लिया गया है। खानी-पानी भी पिछले 2 दिन से बंद है। पहले ट्यूब के सहारे खाना दिया जा रहा था। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेल के मैदान पर उतरी आध्यात्म की ऊर्जा:NYF गेम्स में युवाओं ने दिखाया अनुशासन और भाईचारे का जज्बा
    Next Article
    कानपुर के बाजारों में 'धुरंधर' कुर्ते का क्रेज:अभिनेता अक्षय खन्ना के स्टाइल के दीवाने हुए युवा, फिल्म रिलीज के बाद बढ़ी सेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment