Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के एक दर्जन इलाकों में बिजली कटौती:केस्को पेड़ों की छटाई और तारों की मरम्मत का करेगा कार्य, 4 से 5 घंटे रहेगी अपूर्ति बाधित

    15 hours ago

    1

    0

    केस्को मंगलवार को शहर के कई इलाकों में पेड़ों की छंटाई और बिजली तारों की मरम्मत कार्य के लिए 11 उपकेंद्रों से शटडाउन लेगा। इस दौरान रतनलाल नगर, गोपाला, दबौली, न्यू व ओल्ड गुजैनी सहित कई मोहल्लों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। KESCO अधिकारियों के अनुसार बरसात और तेज हवाओं के दौरान तारों पर पेड़ों की डालियां गिरने से फॉल्ट की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इन्हीं समस्याओं से बचाव और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह रखरखाव अभियान चलाया जा रहा है। इन क्षेत्रों में रहेगा शटडाउन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रतनलाल नगर, गोपाला, दबौली, न्यू व ओल्ड गुजैनी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दालमंडी, बिरहाना रोड, मालवीय पार्क, हूलागंज, मेडिकल मार्केट, भूसा टोली, नयागंज। इसके अलावा अन्य आसपास के इलाकों में भी आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। केस्को ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले आवश्यक कार्य निपटा लें और शटडाउन के दौरान वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। एक लाख की आबादी पर असर बिजली अपूर्ति से तकरीबन एक लाख की आबादी प्राभावित होगी। शहर के एक दर्जन इलाकों में बिजली की कटौती की जाने से उन इलाकों सप्लाई बंद रहने से कुछ घंटे की परेशानी का सामना करना पड़ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में दो बदमाश गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली, 28 जनवरी को यमुना एक्सप्रेसवे पर लूटपाट की थी
    Next Article
    एटा में दो बाइकों की टक्कर में छात्र की मौत:दूसरा गंभीर रूप से घायल, प्रवेश पत्र लेकर घर लौटते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment