Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के हैलट में गार्ड ने तीमारदार को थप्पड़ जड़ा,VIDEO:बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद, कहासुनी के बाद छीना फोन

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर के हैलट अस्पताल में गार्डों ने एक मरीज के तीमारदार को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक गार्ड तीमारदार से बाइक खड़ी करने को लेकर बहस करता दिख रहा है। इसी दौरान एक गार्ड ने उसे थप्पड़ जड़ दिया और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद गॉर्डों ने लात-घूंसे से पीटा। वहीं, इस मामले पर हैलट और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने चुप्पी साध ली है, जिसके चलते जिम्मेदार अधिकारी बोलने से बच रहे हैं। घटना सोमवार देर रात 11 बजे की है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला.. बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद कल्याणपुर निवासी अभय द्विवेदी की मां लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं और गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभय कुछ देर के लिए घर चले गए थे, तभी उन्हें मां की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। आनन-फानन में वह अस्पताल पहुंचे। इस दौरान गार्डों से बाइक खड़ी करने को लेकर उनकी बहस हो गई। आरोप है कि एक गार्ड ने कहा- ये यहां दवाई कराने नहीं, लड़ने आए हैं। यह कहते हुए अभय को कई थप्पड़ जड़ दिए। साथ ही उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। वकीलों ने किया विरोध मारपीट की घटना के दौरान एडवोकेट विनीत मिश्रा और एडवोकेट देवेंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने गार्डों की इस हरकत का विरोध किया, लेकिन आरोप है कि गार्ड बदसलूकी करते रहे। विनीत मिश्रा के मुताबिक अभय ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गेट पर खड़ी रही, लेकिन गार्डों ने अस्पताल का दरवाजा नहीं खोला। बाद में संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। परेशान परिजनों को बुरी तरह पीटा एडवोकेट विनीत मिश्रा ने बताया- गार्डों ने मरीज के परिजनों के साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। अस्पताल में गार्डों की दबंगई इतनी है कि पुलिस पहुंचने के बाद भी गेट नहीं खोला गया। गार्डों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। मामले को लेकर अस्पताल और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अनभिज्ञता जताई है। अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CBG प्लांट पर वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन:गोला की इंडियन ऑयल एथनॉल फैक्ट्री में कल से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
    Next Article
    फतेहपुर में अंबेडकर जयंती पर गुलाबी गैंग ने मनाया जन्मोत्सव:अध्यक्ष हेमलता पटेल ने महिलाओं संग केक काटा, शोभायात्रा भी निकाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment