Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण, गैंगस्टर एक्ट में दो गिरफ्तार:पुलिस ने की कार्रवाई, गिरोह का सरगना समेत आठ आरोपी फरार

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल के अपहरण तथा वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस प्रकरण में गैंगस्टर एक्ट के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि गिरोह का सरगना समेत आठ अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। अभिनेता मुश्ताक खान का अपहरण 20 नवंबर 2025 को एक इवेंट के बहाने किया गया था। उन्हें नई बस्ती स्थित गिरोह के सरगना सुशांत उर्फ लवी के मकान पर रखा गया था, जहां उनसे 2.20 लाख रुपये की वसूली की गई। मुश्ताक खान ने इस संबंध में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी गिरोह ने 2 दिसंबर 2025 को अभिनेता सुनील पाल का भी अपहरण कर उनसे वसूली की थी। सुनील पाल की पत्नी ने मेरठ के थाना लालकुर्ती में इस घटना का मुकदमा दर्ज कराया था। बिजनौर पुलिस ने पहले इस मामले का खुलासा करते हुए नौ आरोपियों को जेल भेजा था, जबकि एक आरोपी को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शहर कोतवाल रामप्रताप ने घटना में शामिल सभी 10 आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को अर्जुन कर्णवाल और शुभम को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों में सुशांत उर्फ लवी उर्फ हिमांशु, आकाश गोला, सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की, अंकित पहाड़ी, अर्जुन कर्णवाल, अजीम अहमद, साबुद्दीन, शिवम और शशांक जैसे नाम शामिल हैं। लवी और सार्थक सहित आठ अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में मिला 45 साल के व्यक्ति का शव:पुलिस ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    ARTO प्रदीप देशमणि पर रिश्वत का आरोप:इटावा में किसान यूनियन और आढ़तियों ने कार को घेरा, मोबाइल छीनने की कोशिश करते नजर आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment