Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:35 साल पुरानी फर्जी मुठभेड़ में 12 पुलिसकर्मियों पर FIR, साड़ी में गर्दन फंसने से बच्ची की मौत

    11 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर की कल (रविवार) की 10 बड़ी खबरें…महाराजपुर में सन 1991 में हुई फर्जी पुलिस मुठभेड़ के मामले में 35 साल बाद 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीएम चालक और क्लीनर के बयान के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। घर में झूला झूलते समय 8वीं की छात्रा की गर्दन धोती में फंस गई। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना के समय मां सामने बैठकर चाय पी रही थीं। उन्हें लगा कि बेटी और छोटा बेटा झूला झूल रहे हैं। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलसिलेवार खबरें- 1- झूला झूलते समय साड़ी में फंसी छात्रा की गर्दन, मौत:कानपुर में मां सामने बैठकर पी रही थी चाय; कराटे में मिला था मेडल कानपुर में शनिवार को घर में झूला झूलते समय 8वीं की छात्रा की गर्दन धोती में फंस गई। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना के समय मां सामने बैठकर चाय पी रही थीं। उन्हें लगा कि बेटी और छोटा बेटा झूला झूल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2- कानपुर में तेज रफ्तार गाड़ी ने MR को कुचला:5 फीट उछलकर सड़क पर गिरा, 8मी. दूर तक घिसा कानपुर में रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह करीब पांच फीट उछलकर सड़क पर गिरा और घिसटते हुए आठ मीटर दूर तक चला गया। उसे कांशीराम अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… 3- बायां हाथ कटा, फिर भी गियर वाली कार दौड़ा रहा:कानपुर में ओवरस्पीडिंग पर पुलिस ने दिव्यांग को रोका; DL सस्पेंड होगा कानपुर में ट्रैफिक पुलिस ने ओवरस्पीडिंग पर एक कार चालक को रोका तो उसके बाएं हाथ की कोहनी के नीचे का हिस्सा कटा मिला। इसके बावजूद वह गियर वाली कार चला रहा था। कार पर काली फिल्म भी लगी थी। पढ़ें पूरी खबर… 4- घूस लेने के आरोपी डॉक्टरों की न्यायिक रिमांड मंजूर:कानपुर में डॉ. प्रवीण और डॉ. महेश जेल गए कानपुर में होमगार्ड भर्ती घूसकांड मामले में आरोपी डॉ. प्रवीण कुमार और डॉ. महेश कुमार द्विवेदी को शनिवार देर रात पुलिस ने जेल भेज दिया गया। जेल जाने से बचने के लिए आरोपी डॉक्टर एंजाइना, सर्वाइकल जैसी बीमारियों का हवाला देकर उर्सला अस्पताल में भर्ती हो गए। पढ़ें पूरी खबर… 5- 35 साल पुरानी फर्जी मुठभेड़ में 12 पुलिसकर्मियों पर FIR:सीबीसीआईडी जांच में खुलासा कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 1991 में हुई फर्जी पुलिस मुठभेड़ के मामले में 35 साल बाद 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीबीसीआईडी की जांच में मुठभेड़ की कहानी पर सवाल उठने और डीसीएम चालक व क्लीनर के बयानों के आधार पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पढ़ें पूरी खबर… 6- 21 जिंदगियां बचाने वाले इंजीनियर ने सुनाई दर्द भरी दास्तां:ड्रोन अटैक के बाद UAE से कानपुर लौटे, पत्नी-बच्चों से मिलकर रो पड़े समुद्र के बीच चार महीने तक फंसे रहने का डर... जहाज पर ड्रोन हमले की दहशत... हर पल मौत से सामना होने का खौफ... इन सबके बीच एक ही उम्मीद किसी तरह अपने परिवार के पास लौटना है। पढ़ें पूरी खबर… 7- कानपुर में NDA छात्र ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:परीक्षा में पास नहीं होने से मायूस था, पिता पंचर की दुकान चलाते हैं कानपुर के काकादेव में रहकर नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र ने शनिवार देर रात हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। अन्य छात्रों ने उसे फंदे से लटका देखा तो हॉस्टल संचालक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर… 8- कानपुर में 1 फुट का रावण का पुतला:गोल चौराहा सड़क किनारे सजा बाजार, दुकानदार बोले- छोटे पुतलों की डिमांड ज्यादा कानपुर में दशहरा पर रावण दहन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर की सोसाइटियों, पार्कों, मोहल्लों और घरों की छतों पर रावण के पुतलों का दहन करते हैं, पुतलों की खरीददारी के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 9- कानपुर में कांग्रेस विचार विभाग की बैठक:राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- संगठन और लोगों तक विचारधारा पहुंचाना हमारा काम कानपुर के मेस्टन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस विचार विभाग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण कुमार डावर ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर… 10- कानपुर में सांप के काटने से मासूम की मौत:मां के साथ सो रहा था, कान के पीछे डसा, सीने पर बैठ गया कानपुर के सजेती में रविवार को सांप के काटने से 2 साल के मासूम की मौत हो गई। वह मां के साथ चारपाई पर सो रहा था, तभी सांप ने उसके कान के पीछे काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर मां जागी तो सांप उसके सीने पर बैठा था। परिजनों ने डंडे से सांप को हटाया और बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की सुमेधा जापान में लगाएंगी गोल्ड पर निशाना:एशियन पैरा गेम्स-2026 के लिए पहुंची जापान, बोलीं- ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करना लक्ष्य
    Next Article
    उन्नाव में नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:मां सिद्धिदात्री के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, घरों में भी हुआ कन्या पूजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment