Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:50 करोड़ की संपत्ति का मालिक लेखपाल बर्खास्त, चरस-गांजा बिकवाकर हेडकॉन्स्टेबल ने 100 करोड़ कमाए

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… कानपुर पुलिस चरस-गांजा बेचने वालों की 'दोस्त' है। माल कहां से आना है? कहां बिकना है? ये सब पुलिस की शह पर होता है। जब छापेमारी से पहले तस्कर गांजा-चरस के अड्‌डों से हटने लगे, तब कमिश्नर ने पुलिसवालों की कॉल डिटेल चेक कराई। एक दरोगा और 3 हेड कॉन्स्टेबल की CDR में तस्करों के नंबर मिले। पुलिस वालों के जब मोबाइल चेक करवाए गए, तो कुछ ऑडियो ऐसे मिले, जिसमें वो तस्करों को माल (गांजा, चरस) हटाने के टिप्स दे रहे थे। घूसखोर लेखपाल आलोक दुबे को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री की बैठक के ठीक अगले दिन हुई इस कार्रवाई में सामने आया कि लेखपाल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए करीब 50 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की 41 संपत्तियां खड़ी कर ली थीं। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें… अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1ः कानपुर का घूसखोर लेखपाल आलोक दुबे बर्खास्त:50 करोड़ से ज्यादा की 41 संपत्तियां बनाई, जांच में खुलासे के बाद एक्शन कानपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने घूसखोर लेखपाल आलोक दुबे को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री की बैठक के ठीक अगले दिन हुई इस कार्रवाई में सामने आया कि लेखपाल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए करीब 50 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की 41 संपत्तियां खड़ी कर ली थीं। जांच में बेनामी संपत्तियों और जमीनों के क्रय-विक्रय में संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद उसकी अपील खारिज कर दी गई और उसे तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया। पढ़ें पूरी खबर… 2ः चरस-गांजा बिकवाकर सिपाही ने कमाए 100 करोड़:छापेमारी से पहले तस्कर को कॉल करते-माल हटा लो; कानपुर में दरोगा-कॉन्स्टेबल के ऑडियो मिले कानपुर पुलिस चरस-गांजा बेचने वालों की 'दोस्त' है। माल कहां से आना है? कहां बिकना है? ये सब पुलिस की शह पर होता है। ये हम नहीं, बल्कि खुद कानपुर पुलिस कमिश्नर की जांच कह रही है। जब छापेमारी से पहले तस्कर गांजा-चरस के अड्‌डों से हटने लगे, तब कमिश्नर ने पुलिसवालों की कॉल डिटेल चेक कराई। एक दरोगा और 3 हेड कॉन्स्टेबल की CDR में तस्करों के नंबर मिले। पुलिस वालों के जब मोबाइल चेक करवाए गए, तो कुछ ऑडियो ऐसे मिले, जिसमें वो तस्करों को माल (गांजा, चरस) हटाने के टिप्स दे रहे थे। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने इन पुलिस वालों की प्रॉपर्टी पर एक इंटरनल जांच बैठाई। इसमें हैरान करने वाले फैक्ट सामने आए। पढ़ें पूरी खबर…. 3ः गैंगस्टर की 24.77 करोड़ की जमीन सरकारी खाते में दर्ज:मानकों को ताक पर रखकर शौकत ने अपने नाम कराई थी, सिविल लाइंस में है कीमती जमीन कानपुर जिला प्रशासन ने मानकों को ताक पर रखकर बिल्डर व गैंगस्टर शौकत पहलवान को बेची गई 24.77 करोड़ की जमीन को वापस लिया है। सिविल लाइंस में मौजूद बेशकीमती नजूल की इस जमीन को आवंटियों ने वर्षों से न तो लीज रेंट जमा किया और न ही पट्टे का नवीनीकरण कराया। इसके बावजूद कलेक्टर की अनुमति लिए बिना भूमि को तीसरे पक्ष यानी शौकत अली उर्फ शौकत पहलवान की कंपनी एसए बिल्डर्स को बेच दिया था। जांच में खुलासा होने के बाद डीएम ने सख्त एक्शन लेते हुए इसे वापस नजूल में दर्ज कराया है। पढ़ें पूरी खबर… 4ः कल्याणपुर में कुत्ते ने युवती पर अटैक किया:सड़क पर दौड़ाकर बुरी तरह नोंचा, बचाने के लिए दौड़े लोग; CCTV देखिए कानपुर शहर के कल्याणपुर इलाके में आवारा कुत्तों का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि अब राहगीरों का सड़क पर निकलना दुश्वार हो गया है। शुक्रवार शाम पुराना शिवली रोड पर एक पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कुत्ते ने एक युवती पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। हमले की यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…. 5ः सिजेरियन डिलीवरी के 15 दिन बाद महिला की मौत:कानपुर में मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप; 2 साल पहले हुई थी शादी, पति हिरासत में कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र एक महिला की मौत हो गई। महिला ने 15 दिन पहले ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया था। तबियत में सुधार ना होने के चलते उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात हालत गंभीर होने पर पति ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी महिला के मायके पक्ष को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद महिला के भाई ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के भाई की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुबह करीब 10:30 बजे पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। पढ़ें पूरी खबर… 6ः होली बाद कानपुर से दिल्ली-गुवाहटी के लिए स्पेशल ट्रेनें:7 और 9 मार्च को यात्रियों को मिलेगा लाभ, रेलवे ने टिकट बुकिंग शुरू की कानपुर में होली के बाद लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 7 से 9 मार्च तक संचालित होगी। इस ट्रेन में यात्री 7 और 8 मार्च की यात्रा के लिए इसमें आरक्षण करा सकते हैं। वहीं गुवाहटी से दिल्ली के लिए भी स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। रेलवे अफसरों के अनुसार ट्रेन संख्या 04263 7 से 9 मार्च के बीच कानपुर सेंट्रल से रात 10:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 10:48 बजे पनकीधाम पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 7:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। पढ़ें पूरी खबर…. 7ः दिन में सरकारी बसों ने 600 लाख कमाए:कानपुर में 3 लाख यात्रियों ने किया सफर; दिल्ली, आगरा और गोरखपुर से हुई रिकॉर्ड कमाई यूपी सबसे बड़े बस अड्डे ने अभी तक होली पर 6 करोड़ रुपए से अधिक की रिकॉर्ड आय की है। होली के त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने कानपुर रूट से दिल्ली, लखनऊ, आगरा, झांसी, गोरखपुर, झांसी रूट पर स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। 28 फरवरी से 10 मार्च तक 350 होली स्पेशल बसों का संचालन किया जा रहा है। झकरकट्टी बस स्टैंड पर निगम के अधिकारियों ने कंट्रोल रूम बनाया है, जहां अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। वहीं बसों को स्टैंड के अंदर लाने के लिए अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। पढ़ें पूरी खबर… 8ः सपा विधायक की गैस एजेंसी में चोरी का खुलासा:7 आरोपी गिरफ्तार, 43 सिलेंडर बरामद; गोदाम का ताला तोड़कर 137 सिलेंडर ले गए थे कानपुर के चौबेपुर कस्बे में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की एचपी गैस एजेंसी के गोदाम से हुई सिलेंडर चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के 43 गैस सिलेंडर बरामद करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कस्बे में बेला रोड स्थित सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की एचपी गैस एजेंसी के गोदाम में 24 फरवरी की रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर गोदाम से 127 भरे सिलेंडर, सात खाली सिलेंडर और तीन कॉमर्शियल सिलेंडर चोरी कर ले गए थे। पढ़ें पूरी खबर…. 9ः लाइन से ट्रेन में RPF ने यात्रियों को चढ़वाया:कानपुर सेंट्रल पर होली बाद भीड़ बढ़ी, सुरक्षा जवानों ने मोर्चा संभाला कानपुर में कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर होली पर्व के बाद लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विशेष व्यवस्था की। यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य तक भेजने के लिए प्लेटफॉर्म पर लाइन लगवाकर ट्रेनों में बैठाया जा रहा है। RPF की टीम ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए यात्रियों को व्यवस्थित ढंग से ट्रेन में चढ़ाया, ताकि धक्का-मुक्की और अव्यवस्था की स्थिति न बने। पढ़ें पूरी खबर…. 10ः कानपुर में दलित महिला प्रधान ने दिया इस्तीफा:DM से बोलीं- पंचायत भवन नहीं बनने दे रहे दबंग, बेटे को जान से मारने की धमकी कानपुर की नौरंगा ग्राम पंचायत से प्रधान तुलसी देवी ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा। घाटमपुर में तहसील दिवस के दौरान तुलसी देवी ने बताया कि गांव के दबंग पंचायत भवन की बाउंड्री का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। इसके साथ ही उनका काम-काज देखने वाले बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। साठगांठ होने के चलते प्रशासनिक अफसर उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। मामले में डीएम ने तत्काल जमीन की पैमाइश और पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। वहीं, इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 8 मार्च- आपके काम की खबर:1090 चौराहे पर LSG की मैराथन, IGP में महिला दिवस पर सम्मान समारोह
    Next Article
    लंदन से 35 बरस बाद अपने स्कूल पहुंचे डॉ. आनंद:वाराणसी के क्वींस कॉलेज से पढ़ लंदन में बाल रोग विशेषज्ञ बने, छात्रों की पढ़ाई में करेंगे आर्थिक सहयोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment