Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:आंख में पाउडर डालकर लूटा, CSJMU के क्लासरूम में गैंगरेप की कोशिश, किडनी गैंग अरेस्ट

    5 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें… कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा हुआ है। MBA स्टूडेंट को टेलीग्राम ग्रुप से फंसाकर किडनी खरीदी। 6 लोग अरेस्ट किए गए हैं। उनमें पांच डॉक्टर हैं। CSJMU के क्लासरूम में गैंगरेप की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से शिकायत की है। बोली- घटना से मैं डिप्रेशन में हूं। बेकनगंज में एक जर्जर मकान ढह गया। इसमें 4 लोग दब गए। मलबे की चपेट में आए दुकानों के माल और 4 वाहन आ गए। पुलिस और SDRF ने रेस्क्यू किया है। एयरपोर्ट से 73 दिन बाद चारों फ्लाइटें शुरू हो गईं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद के लिए उड़ानें बहाल होने से यात्रियों को राहत मिली है। शहर के 15 इलाकों में शटडाउन रहा। यूटिलिटी शिफ्टिंग और बिजली मरम्मत से कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई ठप रही। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। 1) 6 लाख में किडनी खरीदी, 80 लाख में बेची:कानपुर में MBA स्टूडेंट को फंसाया; डॉक्टर पति-पत्नी समेत 6 गिरफ्तार कानपुर में सोमवार देर रात पुलिस ने अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट पकड़ा है। बिहार के रहने वाले एक 23 साल के एमबीए छात्र से उसकी किडनी 6 लाख रुपए में खरीदी गई। बाद में 30 साल की महिला मरीज को करीब 80 लाख रुपए में बेच दी गई। किडनी देने वाले छात्र ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने सोमवार रात में ही शहर के मेड लाइफ हॉस्पिटल, आहूजा हॉस्पिटल और प्रिया हॉस्पिटल में एक साथ छापेमारी की। मेड लाइफ हॉस्पिटल में किडनी डोनर एमबीए छात्र और मरीज भर्ती मिले। जब ट्रांसप्लांट से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो अस्पताल कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने मंगलवार को आहूजा हॉस्पिटल की मालकिन डॉ. प्रीति आहूजा, उनके पति डॉ. सुरजीत, डॉ राजेश कुमार, डॉ राम प्रकाश, डॉ नरेंद्र सिंह और दलाल शिवम अग्रवाल को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें 2) कानपुर यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में गैंगरेप की कोशिश:प्रोफेसर की बेटी है पीड़ित; बोली- 3 लड़कों ने जबरदस्ती की कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (कानपुर यूनिवर्सिटी) की छात्रा से क्लासरूम में गैंगरेप की कोशिश का मामला सामने आया है। छात्रा का कहना है कि तीन लड़कों ने मेरे साथ जबरदस्ती क्लासरूम में छेड़छाड़ की। फिर गैंगरेप की कोशिश की। छात्रा ने कहा- आरोपियों की हरकत की वजह से मैं डिप्रेशन में हूं। छात्रा ने कुलपति और कुलसचिव से मामले की शिकायत करते हुए थाने में तहरीर दी है। फिलहाल विश्वविद्यालय की इंटरनल कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पिता की तहरीर पर कल्याणपुर थाने में तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों छात्रों को हिरासत में लिया गया है। घटना 16 मार्च की है। पूरी खबर पढ़ें 3) कानपुर में होटल के कमरे में युवती से लूट:नौकरी के बहाने बुलाकर आंखों में पाउडर डाल गहने-नकदी लूटे कानपुर के एक होटल में एक महिला आंख में व्हाइट पाउडर डालकर लूट का मामला सामने आया है। विवाहिता की सोने की अंगूठी, सोने का कढ़ा, कान से टब्स और गले की चेन लूटकर बदमाश भाग निकला। होटल में इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज में जालसाज कैद हो गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। घटना थाना चकेरी के श्यामनगर स्थित मैरीगोल्ड इन होटल की है। पूरी खबर पढ़ें 4) चकेरी पुलिस ने अमेरिकन गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा:मादक पदार्थ तस्कर अंकित तुत्तल का चकेरी में 2 Km लंबा जुलूस निकाला कानपुर की चकेरी पुलिस ने शातिर अपराधी व मादक पदार्थ तस्कर अंकित सिंह चौहान उर्फ अंकित तुत्तल को अरेस्ट किया है। शातिर के पास से पुलिस को 101.7 ग्राम टीएचसी/टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल /ड्रोनाबीनोल (अमेरिकन गांजा) और 1.0069 ग्राम चरस बरामद की है। अंकित तुत्तल कि अरेस्टिंग के बाद पुलिस ने शातिर का इलाके में करीब दो किमी. लंबा जुलूस निकाला। इसके बाद कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि अंकित तुत्तल के खिलाफ चकेरी, बर्रा और पनकी थानों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, महिलाओं से छेड़छाड़ और लैंगिक अपराधों सहित 17 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पहले भी पुलिस ने उसे अरेस्ट करके जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद ही फिर से मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त हो गया। पूरी खबर पढ़ें 5) कानपुर में कूड़े के पटाखे से दो बच्चे झुलसे:ज्वलनशील पाउडर जलने से हुआ धमाका, दोनों तेज लपटों की चपेट में आए कानपुर में कूड़े में मिले पटाखों से ज्वलनशील पाउडर निकालकर जलाने से हुए धमाके में दो बच्चे झुलस गए। स्थानीय लोगों ने आग की चपेट में आए बच्चों को बचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने घायल बच्चों को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उर्सुला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे खतरे से बाहर हैं। घटना मंगलवार की शाम चकेरी थाना क्षेत्र के चंद्रनगर की है। चकेरी थाना के प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घायल बच्चों का इलाज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 6) कल्याणपुर में गोली मारकर मर्डर करने में दो को उम्रकैद:पुरानी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया, 22 साल पहले की वारदात में 10 गवाह गोली मारकर हत्या के एक मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद बदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है। विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम शुचि श्रीवास्तव की कोर्ट ने दो लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 14-14 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि में से 10 हजार रुपये वादी मृतक के भाई को देना होगा। दोनों को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में दोष मुक्त कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 7) कानपुर में जर्जर मकान ढहा, 4 लोग दबे:मलबे की चपेट में आए दुकानों के माल और 4 वाहन; पुलिस और SDRF ने किया रेस्क्यू कानपुर में सोमवार रात एक जर्जर मकान ढह गया। मकान के निचले हिस्से में चाय की दुकान और मोबाइल, बेल्ट-पर्स की दुकान थी। हादसे के समय वहां कुछ लोग मौजूद थे। चार लोग मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम पहुंच गई। रात तकरीबन 10 बजे के बाद बेकनगंज स्थित 99/89 नंबर का मकान, जो जर्जर स्थिति में था, अचानक ढह गया। मकान का बड़ा हिस्सा सड़क और बगल की गली की तरफ भरभरा कर गिर गया। दुकान के आसपास कुछ लोग मौजूद थे, वहीं नीचे चाय की दुकान पर भी लोग चाय पी रहे थे। हादसे में चार लोग मलबे में दब गए। पूरी खबर पढ़ें 8) कानपुर एयरपोर्ट से 73 दिन बाद चारों फ्लाइटें शुरू:दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद के लिए उड़ानें बहाल, मुफ्त वाईफाई भी कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से 73 दिन बाद दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए सभी चारों फ्लाइटों ने उड़ान भरी। गर्मी के मौसम को देखते हुए फ्लाइटों के समय में बदलाव किया गया है।एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने जानकारी दी कि मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट सेवा रोजाना उपलब्ध है। बेंगलुरु और हैदराबाद की फ्लाइटें सप्ताह में चार दिन – सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होंगी। इंडिगो के अगले आदेश तक यही शेड्यूल प्रभावी रहेगा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने संकेत दिया कि बेंगलुरु की फ्लाइट जल्द ही रोजाना हो सकती है। यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर एयरपोर्ट पर मुफ्त वाईफाई सेवा भी शुरू की गई है। पूरी खबर पढ़ें 9) घाटमपुर में सड़क हादसे में बच्ची की मौत:पिता के सामने बाइक ने मासूम को कुचला, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेज घाटमपुर क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नदना चौराहे के पास हुई इस दर्दनाक घटना में एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। कुछ ही पलों में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गजनेर थाना क्षेत्र के सरदारपुर निवासी नंदलाल अपनी पुत्री दिव्यांशी के साथ कहीं जा रहे थे। वे नदना चौराहे के पास एक ऑटो से उतरे थे। सड़क किनारे रुककर नंदलाल अपनी बेटी को चप्पल पहनाने लगे। सब कुछ सामान्य था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल एक बड़ा हादसा होने वाला है। जैसे ही दिव्यांशी सड़क पार करने के लिए आगे बढ़ी, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें कानपुर में नवजात की मौत पर हंगामा:परिजन बोले- डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर किया इलाज, सफाईकर्मी दे रहे थे ट्रीटमेंट कानपुर के रामादेवी चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार देर रात नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर इलाज किया, जबकि अस्पताल के सफाईकर्मी बच्ची को ट्रीटमेंट दे रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया, जिसके बाद परिजन बच्ची का शव घर ले गए। कैंट के मैकूपुरवा निवासी आशीष निषाद, जो गोल्फ क्लब में कार्यरत हैं, ने बताया कि उनकी पत्नी ने मुस्कान निषाद 28 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया था। सोमवार दोपहर अचानक बच्ची को बुखार आ गया, जिसके बाद उसे रामादेवी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के रिसेप्शन पर उपचार के नाम पर 20 हजार रुपये लिए गए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैशियर से 10 लाख लूटने वाले बदमाश का हाफ एनकाउंटर:पैर में लगी गोली, लखनऊ पुलिस ने साथी को दौड़ाकर पकड़ा
    Next Article
    वाराणसी में UP बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा:चार केंद्रों पर जांची गई करीब 6 लाख कापियां, 18 मार्च से चल रहा था कार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment