Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अखिलेश बोले- BJP वाले किडनी निकाल रहे, पत्नी ने गैंगस्टर पति का मर्डर किया

    1 hour ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (बुधवार) की बड़ी खबरें… सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला। कहा- भाजपा किडनी निकाल रही है। इस पर भी OTT आएगी। BJP ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया। कानपुर पुलिस ने साइबर ठगों पर फिल्मी स्टाइल में रेड डाली। ड्रोन से निगरानी कर 20 को अरेस्ट किया। DM ने कलेक्ट्रेट में तैनात 3 बाबू को चपरासी बना दिया। एक मिनट में 25 शब्द नहीं लिख पाने पर कार्रवाई में की गई। सचेंडी गैंगरेप केस में यूट्यूबर शिवबरन के खिलाफ 500 पेज की चार्जशीट पेश हुई। इनामी दरोगा के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई। यूट्यूबर के जश्न में शामिल होने वाले 2 कॉन्स्टेबल सस्पेंड हुए। सेक्स रैकेट में फंसा था। पुलिस वालों का केक काटते VIDEO आने पर कार्रवाई की गई। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… 01) अखिलेश बोले- कालीन, कोडीन के बाद किडनी भाई भी मिले:अब इस कांड पर OTT आएगी, कानपुर को बदनामपुर बना दिया ‘कालीन भाई, कोडीन भाई और कानपुर आते-आते किडनी भाई भी मिल गए हैं। भाजपा सरकार में यहां किडनी निकाली जाती है। जांच होगी तो बहुत कुछ साफ हो जाएगा। अब लगता है किडनी कांड पर भी कोई नई OTT आ जाएगी। कानपुर को बदनामपुर बना दिया गया है।' यह बात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कानपुर में कही। वह यहां अपने सिक्योरिटी गार्ड रंजन पहलवान के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने आए थे। अखिलेश ने कहा- धुरंधर फिल्म के पोस्टर किसने और कहां लगाए, यह भाजपा वाले ही बता सकते हैं। भाजपा वालों की तो कई फिल्में रिलीज होते ही फ्लॉप हो गईं। पूरी खबर पढ़ें 02) कानपुर किडनी कांड में दलाल शिवम का ऑडियो:बोला- डेडबॉडी दिलवा दो, नहीं तो सब फंसोगे, रोहित सर ने कहा है साइलेंट हो जाओ कानपुर किडनी कांड में जेल भेजा गया दलाल शिवम अग्रवाल और दिल्ली NCR, प्रयागराज के एजेंट नवीन का एक ऑडियो पुलिस की जांच में सामने आया है। किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान मरीज की मौत के बाद किस तरह से दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल से पूरे मामले को मैनेज करने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक की जांच के मुताबिक, सरगना के रूप में सामने आया डॉ. रोहित का नाम लेते हुए दलाल बोल रहा कि रोहित सर ने कहा है कि साइलेंट हो जाओ…। किस तरह से मरीज की मौत के बाद दिल्ली के एक बड़े अस्पताल से बगैर किसी लिखा-पढ़ी के शव दे दिया गया और पूरा मामला दब गया। पूरी खबर पढ़ें 03) कानपुर में 20 साइबर ठगों को दौड़ाकर पकड़ा:एक और 'मिनी जामताड़ा' का भंडाफोड़; 17 गाड़ियों से 70 पुलिसवाले पहुंचे यूपी में एक और 'मिनी जामताड़ा' का भंडाफोड़ हुआ है। कानपुर पुलिस 17 गाड़ियों के साथ फिल्मी स्टाइल में पहुंची। ड्रोन से रेकी करते हुए पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया। फिर खेतों में बनीं झोपड़ियों में से 20 साइबर ठगों को अरेस्ट किया। इनसे ही ये लोग ठगी का धंधा चलाते थे। पुलिस के अनुसार, साइबर ठग देशभर में लोगों को कभी पुलिस अधिकारी बनकर तो कभी आवास योजना या बैंक लोन के नाम पर झांसा देते थे। पकड़े गए सभी ठग 5वीं, 8वीं या 11वीं पास हैं। मंगलवार शाम पुलिस की यह कार्रवाई घाटमपुर के रेउना क्षेत्र में की गई। ऑपरेशन को एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने लीड किया। पूरी खबर पढ़ें 04) बॉयफ्रेंड संग मिलकर गैंगस्टर पति का मर्डर:कानपुर में 3 बच्चों की मां ने शराब पिलाकर गला घोंटा, पहचान छिपाने के लिए रास्ते में कपड़े बदले कानपुर में गैंगस्टर आशीष कुमा शर्मा की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी। वह हमीरपुर सिटी फॉरेस्ट कांड का मुख्य आरोपी था। उसकी हत्या के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद ली। हत्या के बाद रात में ही पत्नी अपने प्रेमी के साथ हमीरपुर रवाना हो गई। अपनी पहचान छिपाने के लिए पत्नी ने नौबस्ता हाईवे से पहले रास्ते में ही झाड़ियों में छिपकर अपने कपड़े बदले। इसके बाद घर पहुंच गई। पुलिस ने चकेरी से लेकर हमीरपुर तक 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को नौबस्ता चौराहे के पास रामादेवी रोड पर गिरफ्तार कर लिया। उसका प्रेमी फरार है। पूरी खबर पढ़ें 05) कानपुर डीएम ने 3 बाबुओं को चपरासी बनाया:एक मिनट में 25 शब्द टाइप नहीं कर पाए; दो बार टेस्ट, दोनों बार फेल कानपुर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को तीन बाबुओं (क्लर्कों) को डिमोट करके चपरासी बना दिया। वजह- वे एक मिनट में 25 शब्द भी टाइप नहीं कर पाए। तीनों बाबुओं ने दो साल पहले मृतक आश्रित कोटे से नौकरी जॉइन की थी। नियमों के मुताबिक, जॉइनिंग के एक साल के भीतर टाइपिंग टेस्ट पास करना अनिवार्य होता है। तीनों ने 2 साल में 2 बाद टाइपिंग टेस्ट हुआ, लेकिन सभी दोनों बार फेल हो गए। इसके बाद डीएम ने कार्रवाई की। इनकी वेतन वृद्धि पर भी रोक लगा दी गई है। चपरासी बनाए गए बाबुओं में प्रेमनाथ यादव, अमित कुमार यादव और नेहा श्रीवास्तव शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 06) कानपुर में दलाल शिवम बोला- मैंने 50 किडनी ट्रांसप्लांट कराई:हर केस पर 50 हजार मिलते थे; दिल्ली के बड़े हॉस्पिटल का भी नाम आया कानपुर के किडनी कांड में पुलिस ने एजेंट शिवम अग्रवाल उर्फ काड़ा से मंगलवार को पूछताछ की। इस दौरान शिवम ने 50 किडनी ट्रांसप्लांट कराने की बात कबूल की। बताया कि उसे हर ऑपरेशन पर 50 हजार रुपए मिलते थे। करीब 2 घंटे चली पूछताछ में उससे 15 सवाल पूछे गए। ज्यादातर सवालों का उसने गोलमोल जवाब दिया। DCP वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया, शिवम पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। जल्द ही उसे पुलिस कस्टडी में लेगी, तब विस्तार से पूछताछ की जाएगी। पुलिस को शिवम के मोबाइल से एक कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें शिवम, दिल्ली NCR के एजेंट नवीन पांडेय से बातचीत करता सुनाई दे रहा है। पूरी खबर पढ़ें 07) सेक्स रैकेट सरगना के साथ पुलिसवाले कर रहे पार्टी, VIDEO:कानपुर में 2 कांस्टेबल सस्पेंड; किशोर पर पेशाब करते दिखा आरोपी कानपुर में सेक्स रैकेट सरगना की बर्थडे पार्टी में शामिल होने वाले 2 कांस्टेबल्स को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, 3 अप्रैल को पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया था। रैकेट के सरगना रोहित को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के अनुसार, रैकेट 20 होटल्स में युवतियों को भेजते थे। सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद आरोपी रोहित और उसके साथी साहिल के कई वीडियो भी सामने आए हैं। एक किशोर को डंडों-जूतों से पीट रहा है, फिर उस पर पेशाब कर रहा तो एक दूसरे वीडियो में पुलिस अधिकारी का नाम लेकर धौंस देता दिख रहा। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा- दो कांस्टेबल्स को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी रोहित को अरेस्ट कर लिया गया था जबकि साहिल को अरेस्ट करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पूरी खबर पढ़ें 08) किशोरी से गैंगरेप में 500 पेज की चार्जशीट:50 हजार का इनामी दरोगा 3 महीने से फरार, घर कुर्की का नोटिस चस्पा; पुलिस ढूंढ न सकी कानपुर के सचेंडी में 3 माह पहले किशोरी से हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने यूट्यूबर शिवबरन यादव के खिलाफ 500 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में 20 से अधिक गवाहों को शामिल किया गया है। आरोपियों के मोबाइल फोन नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), पीड़िता के बयान समेत अन्य सबूतों को शामिल किया गया है। वहीं, आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या 3 महीने से फरार है, पुलिस उसे ढूंढ नहीं सकी है। उस पर 50 हजार का इनाम रखा है। सचेंडी पुलिस दरोगा के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस ने उसके गोरखपुर के बेलघाट कुरी बाजार स्थित घर पर 82 की कार्रवाई का नोटिस चस्पा कर दिया है। अप्रैल के अंत तक पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। पूरी खबर पढ़ें 09) चोर HP कर्मचारी बनकर सिलेंडर ले गए:कानपुर में टाइल्स कारीगर के घर से चोरी, CCTV में कैद कानपुर में गैस सिलेंडर चोरी की एक घटना सामने आई है। चकेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में दो युवकों ने खुद को एचपी गैस का कर्मचारी बताकर एक टाइल्स कारीगर के घर से सिलेंडर चुरा लिया। यह घटना दोपहर 2:50 बजे हुई और सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटेल नगर निवासी टाइल्स कारीगर नंद किशोर ने बताया कि बुधवार को वह काम पर गए थे। दोपहर करीब 2:50 बजे दो युवक बाइक से उनके घर पहुंचे। उनकी पत्नी गिरिजा देवी, जो चार दिन पहले एक दुर्घटना में घायल होने के कारण बिस्तर पर थीं, घर पर अकेली थीं। युवकों ने खुद को एचपी गैस का कर्मचारी बताया और घर में घुस गए। पूरी खबर पढ़ें 10) कानपुर से समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, कई के रूट बदले:मुंबई के लिए ट्रेनें शुरू, अब इटारसी से ट्रेनों का होगा डायवर्जन रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गर्मी के मौसम में विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। इसके तहत सोगरिया-धनबाद, लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-बनारस और पुणे-गाजीपुर सिटी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पहली स्पेशल ट्रेन 09821/09822 सोगरिया-धनबाद-सोगरिया एक्सप्रेस होगी, जो 16 अप्रैल से 9 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन साप्ताहिक रूप से निर्धारित दिनों में संचालित होगी और कुल 13-13 फेरे लगाएगी। ट्रेन में स्लीपर, एसी और जनरल कोच सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिन में निकलेगी धूप, शाम को छाएंगे बादल:बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री नीचे गिरा
    Next Article
    'देश में नफरत का बीज बो रही भाजपा':अयोध्या में कांग्रेस सचिव सत्यनारायण पटेल बोले- कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment