Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिन में निकलेगी धूप, शाम को छाएंगे बादल:बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री नीचे गिरा

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में बीते चार दिनों से लगातार करवट बदल रहे मौसम के मिजाज गुरुवार से बदलेंगे। दिन में तेज धूप निकलने के साथ साथ शाम हो बादल छा सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ तो आगे निकल चुका है लेकिन आसमान में नमी अभी भी बरकरार है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 11 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसको भी अगर मौसम सिस्टमों का सपोर्ट मिला तो मौसम बदल सकता है। बादल छाने के साथ चली सर्द हवाएं रात से हो रही बारिश के बाद बुधवार को दिन में भी बादल छाए रहे। बारिश और बादल का असर शहर के मौसम पर पड़ा है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस गिर गया। सीएसए की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि सामान्य से 9.2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। दिन बादल छाने व हवाएं चलने से हल्की ठंडक का एहसास हुआ। 11 अप्रैल को आएगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद भी नमी की वजह से बादल छाए हैं। गुरुवार से सुबह व शाम ठंडी हवाएं चलेंगी। आने वाले दो दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। 11 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। उसको अगर अरब सागर या फारस की खाड़ी का सहयोग मिलता है तो बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। बीते दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम 01 अप्रैल 18.6 35.8 02 अप्रैल 19.4 37.8 03 अप्रैल 22.4 35.8 04 अप्रैल 20.4 36.0 05 अप्रैल 16.6 34.0 06 अप्रैल 15.8 32.2 07 अप्रैल 18.8 33.5 08 अप्रैल 18.0 26.8 (सोर्स - सीएसए मौसम विभाग) मौसम पूर्वानुमान दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम 09 अप्रैल 17.0 32.0 10 अप्रैल 18.0 33.0 11 अप्रैल 19.0 35.0 12 अप्रैल 19.0 35.0 13 अप्रैल 20.0 36.0 (सोर्स - आईएमडी)
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में म्यूल खातों से 4.97 करोड़ की साइबर ठगी:फर्जी ऐप, वेबसाइट और निवेश योजनाओं के नाम पर देशभर के लोगों को बनाया शिकार, 5 पर FIR
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अखिलेश बोले- BJP वाले किडनी निकाल रहे, पत्नी ने गैंगस्टर पति का मर्डर किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment