Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अस्पताल में बिल को लेकर हंगामा, पिता ने डांटा तो युवक ने जान दी; सिलेंडर फेंककर प्रदर्शन

    1 hour ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (सोमवार) की बड़ी खबरें… चौबेपुर के महाराजपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव गांव में दुकान के सामने लगे टीन शेड के एंगल से लटका मिला। कल्याणपुर में जेएस केयर हॉस्पिटल में इलाज के बिल को लेकर तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर लगातार मोटी रकम वसूली जा रही थी। पहले 50 हजार रुपए जमा कराए गए, फिर 80 हजार और मांगे गए। वहीं दूसरे मामले में सड़क हादसे में घायल मरीज के परिजनों से करीब 2 लाख रुपये लेने के बाद और पैसे की मांग की गई। गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन रही। इंडेन गैस सर्विस स्वरूप नगर के ऑफिस और गोदाम के बंद मिलने पर लोगों ने यहां मेन रोड सिलेंडर रखकर जाम कर दिया। गांव में लोगों ने सिलेंडर फेंक कर विरोध जताया। ऐसी ही 10 बड़ी खबरें देखने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें… सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1- गैस नहीं मिली तो रोड पर सिलेंडर रखकर रास्ता रोका, एजेंसी बंद कानपुर में सोमवार को गैस आपूर्ति न होने से आमजन का गुस्सा भड़क उठा। सुबह के समय सिलेंडर लेने के लिए ग्राहक कानपुर इंडेन गैस सर्विस स्वरुप नगर पहुंचे। गैस एजेंसी के आफिस व गोदाम को बंद मिलने पर लोगों ने स्वरुप नगर मेन रोड पर बीच में सिलेंडर रखकर रोड में यातायात रोक दिया। इसके अलावा एजेंसी के आफिस की सीढ़ियों में बंद शटर के आगे महिलाएं बैठी रही। सिलेंडर लेने आए लोगों का आरोप था कि वह कई दिनों से आ रहे हैं लेकिन उनको सिलेंडर नहीं मिल रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने डिलीवर होने के मैसेज आने के बाद भी सिलेंडर न मिलने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर... 2- बच्ची से 60 साल के मौलाना ने गंदी हरकत की: लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, सड़क पर गिराकर जमकर पीटा कानपुर में 60 साल के मौलाना ने 8 साल की बच्ची से रेप की कोशिश की। बच्ची चिल्लाते हुए मौलाना के चंगुल से भागी तो लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। आरोपी भी मौके से भागा। उसे लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। लात-घूंसों और थप्पड़ों से उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान आरोपी गिड़गिड़ाने लगा। लोगों के सामने हाथ-पैर जोड़ने लगा। बच्ची के परिजन जब मौके पर पहुंची तो वह उनसे लिपटकर रोने लगी। लोग मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर... 3- गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी पर सांसद बोले- हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने का काम किया गया कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी किए जाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई को सही बताया। इसके साथ कहा कि यह कृत्य हिंदू समाज की भावनाओं को भड़काने के लिए किया गया है। इस पर कुछ लोग तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। जो हिंदू की बात करते हैं, क्या वे अभी तक राम मंदिर दर्शन करने गए हैं? बीजेपी सांसद ने कहा कि हम मां गंगा को पवित्र मानते हैं, गंगा हमारी मां हैं। वहां नाव पर इफ्तार पार्टी किया जाना गलत है। कुछ लोग इसे राजनीतिक स्टंट बना रहे हैं। गंगा-जमुनी तहजीब का अर्थ है कि हम एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। लेकिन इस तरह के कृत्य से हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने का काम किया गया है, जो पूरी तरह से गलत है। पढ़ें पूरी खबर... 4- दो अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई, 3 महीने के लिए जिला बदर कानपुर नगर में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने दो आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय संयुक्त/अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के आदेश पर उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम-1970 के तहत दोनों को तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया गया। आदेश के अनुसार विजय कुमार शर्मा और कृष्ण कुमार उर्फ पिंटू यादव को कानपुर नगर की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आदेश के पालन में चौकी प्रभारी न्यू आजाद नगर की टीम ने देर रात दोनों के घर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान डुग्गी पिटवाकर मुनादी कराई गई और लोगों को जिला बदर के आदेश की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कदम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर... 5- रेड सिग्नल पार करते ही रुकेगी ट्रेन, कानपुर-प्रयागराज रूट पर ‘कवच’ लागू कानपुर-प्रयागराज रेलखंड पर यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ लागू कर दी है। 190 रूट किलोमीटर पर लागू इस सिस्टम का सफल ट्रायल किया गया है, जिससे रेड सिग्नल पार होने की स्थिति में ट्रेन स्वतः रुक जाएगी और मानवीय त्रुटियों से होने वाले हादसों पर रोक लगेगी। इस प्रणाली की शुरुआत संगम एक्सप्रेस से की गई, जिसमें रेलवे अधिकारियों ने खुद लोकोमोटिव में बैठकर कानपुर से प्रयागराज तक निरीक्षण किया। फिलहाल पहले चरण में वंदेभारत, चौरी-चौरा एक्सप्रेस समेत 8 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों में यह सुविधा लागू की गई है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इस रूट की सभी ट्रेनों को ‘कवच’ सिस्टम से लैस किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर... 6- कल्याणपुर में अस्पताल में बिल को लेकर हंगामा, ज्यादा पैसे मांगने का आरोप कानपुर के कल्याणपुर स्थित आवास विकास-1 में बने जेएस केयर हॉस्पिटल में सोमवार को इलाज के बिल को लेकर तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर थाना प्रभारी डॉ. सुमेध जाधव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर लगातार मोटी रकम वसूली जा रही थी। एक मरीज के परिजनों ने बताया कि पहले 50 हजार रुपये जमा कराए गए, फिर 80 हजार और मांगे गए। वहीं दूसरे मामले में सड़क हादसे में घायल मरीज के परिजनों से करीब 2 लाख रुपये लेने के बाद और पैसे की मांग की गई। हंगामे के बाद परिजन मरीजों को दूसरे अस्पताल ले गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर... 7- पिता की डांट से आहत युवक ने दी जान, टीन शेड से लटका मिला शव कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में सोमवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। 18 वर्षीय रेहान अली का शव गांव में दुकान के सामने लगे टीन शेड के एंगल से लटका मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के मुताबिक, युवक कुछ समय से गलत संगत में पड़ गया था और नशे का आदी हो चुका था। इसी बात को लेकर पिता ने उसे डांट लगाई थी, जिसके बाद वह आहत हो गया। परिवार पहले से ही दुखों से जूझ रहा है- करीब एक साल पहले बेटी की भी हादसे में मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर... 8- कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे, गंदगी देखकर भड़के कानपुर में शहीद दिवस के मौके पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर को याद करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाटूश रोड स्थित भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान शहीद स्थल की बदहाल स्थिति देखकर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और मौके पर ही धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर फैली गंदगी, अव्यवस्था और प्रशासन की अनदेखी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जहां देश के वीर सपूतों की प्रतिमा स्थापित है, वहां इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है। कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सम्मान में उचित देखरेख और साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर... 9- आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के संयुक्त संचालन पर मंथन, सचिन-जिगर के गानों पर झूमें आईआईटीयंस IIT कानपुर में वार्षिक तकनीकी एवं उद्यमिता महोत्सव ‘टेककृति’26’ का समापन हो गया। चार दिन के इस इवेंट में इनोवेशन और तकनीक से लेकर बालीवुड नाइट का मिक्चर रहा। महोत्सव के अंतिम दिन ज्ञान, नवाचार, प्रतिस्पर्धा और मनोरंजन का संगम देखने को मिला। दिन में जहां पैनल डिस्कशन और प्रतियोगिताओं का दौरा चला। वहीं, शाम होते ही सचिन जिगर ने गानों में सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर... 10- गुजैनी में 15 लाख की चोरी की, फिर 2.5 लाख की बाइक खरीदी, 4 आरोपी गिरफ्तार कानपुर के गुजैनी में बंद घर का ताला तोड़कर ज्वैलरी और कैश समेत करीब 15 लाख रुपये की चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना 1 फरवरी की है, जब पीड़ित अपनी मां का इलाज कराने लखनऊ गए थे। चोर घर से सामान के साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गए थे। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि फुटेज के आधार पर प्रकाश गौतम, ईशू गौतम, सोनू और अजय को पकड़ा गया, जबकि एक आरोपी फरार है। आरोपियों के पास से विदेशी मुद्रा, जेवरात और नकदी बरामद हुई है। चोरी के पैसों से आरोपियों ने 2.5 लाख की स्पोर्ट्स बाइक भी खरीदी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक पंकज सिंह बोले-गलत काम होने नहीं दूंगा:किसानों के जो मुद्दे बचे उनका समाधान जल्द होगा, नोएडा में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कराया
    Next Article
    विधायक अताउर रहमान बोले-विपक्ष में रहकर विकास को दी रफ्तार:गन्ना भुगतान और बंद पड़ी मिलों के मुद्दे पर सरकार को घेरा, 2027 में बड़ी जीत का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment