Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:बिजली के लिए पार्षद ने मेज पर बैठकर प्रदर्शन किया, 11 बेटियाें की रॉयल एंट्री

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर की कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें… दो बेटियों संग मां ने खाया जहर खाकर सुसाइड किया। 12 साल पहले शादी हुई थी। पति से तलाक के बाद 3 साल से मायके में रह रही थी। चर्चित लैम्बोर्गिनी केस में पुलिस ने 180 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी। 10 लोगों को गवाह बनाया है, इसमें शिवम मिश्रा के 4 बाउंसर भी शामिल हैं। रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर से साइबर ठगी में कंबोडिया कनेक्शन सामने आया। पुलिस ने CISF सिपाही को ट्रांजिट रिमांड पर लिया। वह 10 हजार में बैंक खाते उपलब्ध कराता था। बिजली समस्या के समाधान के लिए जेई की मेज पर बैठकर BJP पार्षद ने नारेबाजी की। बोले- क्षेत्र अंधेरे में है, विधानसभा चुनाव में क्या मुंह लेकर वोट मांगने जाएंगे। भीषण गर्मी में पारा 41°C पार हुआ। 28 से 30 अप्रैल तक आंधी-बूंदाबांदी के आसार हैं। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… (01) कानपुर में दो बेटियों संग मां ने खाया जहर, मौत:12 साल पहले शादी, पति से तलाक के बाद 3 साल से मायके में थी कानपुर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया है। महिला अपने दोनों बेटियों के साथ तीन साल से मायके में रह रही थी। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है। महाराजपुर के नजफगढ़ निवासी रामपाल गुजरात की कपड़ा की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में पत्नी शांति देवी, बेटा प्रताप, धर्मेंद्र, जितेंद्र व इकलौती बेटी चांदनी थी। चांदनी (33) की शादी मैनपुरी के करहल, नगला सीताराम निवासी राकेश से 12 साल पहले हुई थी। चांदनी का पति उसे पीटता था। इससे परेशान होकर वह 5 साल पहले मायके में रहने लगी थी। पूरी खबर पढ़ें (02) युवक की हत्या, तेजाब से झुलसा मिला:कानपुर में शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, हाईवे पर 4 Km लंबा जाम लगा; पुलिस ने खुलवाया कैंट थानाक्षेत्र निवासी मोनू जायसवाल की हत्या कर दी गई थी। उनका शव शुक्लागंज में मिला था। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। मंगलवार शाम को परिजन उन्नाव में पोस्टमार्टम कराने के बाद मोनू का शव लेकर गोला घाट तिराहे पहुंचे। वहां उन्होंने शव रखकर सड़क जाम कर दी और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पूरी खबर पढ़ें (03) जेई की मेज पर बैठकर BJP पार्षद ने नारेबाजी की:कानपुर में बोले- क्षेत्र अंधेरे में है, विधानसभा चुनाव में क्या मुंह लेकर वोट मांगने जाएंगे कानपुर दक्षिण के नगर निगम के जोन पांच के जोनल कार्यालय में मंगलवार को पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र में लाइटों की व्यवस्था न होने व अधिकारियों द्वारा मांग न सुने जाने के विरोध में पार्षद जोनल आफिस के मार्ग प्रकाश विभाग में जेई आशुतोष की मेज पर जाकर बैठ गए। वार्ड 51 बर्रा से बीजेपी के पार्षद सुधीर यादव ने मेज पर बैठकर माइक से मार्ग प्रकाश मुर्दाबाद, नगर आयुक्त होश में आओ के नारे लगाए। जोन के सात से आठ पार्षद काफी देर तक चले धरने पर बैठे रहे। इसके बाद जोनल अधिकारी के आश्वासन के बाद पार्षदों ने धरना खत्म किया। पूरी खबर पढ़ें (04) कानपुर लैम्बोर्गिनी केस में 180 पेज की चार्जशीट दाखिल:10 गवाहों में शिवम मिश्रा के 4 बाउंसर भी शामिल, 4 CCTV फुटेज अहम साबित होंगे कानपुर के चर्चित लेम्बोर्गिनी केस में पुलिस ने 180 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। पुलिस ने तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को आरोपी बनाते हुए 10 गवाहों को चार्जशीट में शामिल किया है। चार्जशीट में शिवम मिश्रा के साथ घटनास्थल पर मौजूद 4 बाउंसर भी गवाह बनाए गए हैं। साथ ही घटनास्थल पर लगे 4 सीसीटीवी फुटेज को भी अहम साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है।पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी शिवम मिश्रा ने खुद को चोटिल और बीमार बताकर फरार होने की कोशिश की थी। शिवम मिश्रा की ओर से कोर्ट में ड्राइवर को पेश किया गया था। उसने दावा किया था कि घटना के समय वही लेम्बोर्गिनी कार चला रहा था। पूरी खबर पढ़ें (05) रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर से साइबर ठगी में कंबोडिया कनेक्शन:CISF सिपाही ट्रांजिट रिमांड पर, 10 हजार में उपलब्ध कराता था खाते कानपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्री से 57 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने CISF सिपाही का ट्रांजिट रिमांड ले लिया है। टीम उसे कानपुर ला रही है, जहां कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिपाही से पूछताछ में क्राइम ब्रांच को ऐसे सुराग मिले हैं, जिनके तार कंबोडिया से जुड़ रहे हैं। ओडिशा, झारखंड और कानपुर से पकड़े गए लोग महज मोहरे निकले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि सिपाही 10 हजार रुपए लेकर बैंक खाते कंबोडिया में बैठे आकाओं को उपलब्ध कराता था। इसके बाद उन्हीं खातों में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर कराई जाती थी। पूछताछ में कई नाम सामने आए हैं, लेकिन उनके मोबाइल नंबर फिलहाल बंद मिल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें (06) कानपुर में भीषण गर्मी, पारा 41°C:नगर निगम ने वॉटर स्प्रिंकलर से सड़कों पर छिड़काव करवाया, 30 अप्रैल तक आंधी-बारिश के आसार कानपुर में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी हो रही है। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों को आसमान से आग बरसने की महसूस हो रही है।हालात ऐसे हैं कि बाहर निकलने वाले लोग गमछा भिगोकर चेहरे पर रखकर खुद को राहत देने की कोशिश कर रहे हैं। आज सुबह से मौसम में मामूली बदलाव है। मौसम साफ है। छले दिनों के अपेक्षा सुबह के समय धूप नरम है। भोर में छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 अप्रैल तक आंधी, बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें (07) कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में ADCP और ACP कार्यक्षेत्र बदले:IPS शिवा सिंह बनी ADCP पूर्वी, PPS चित्रांशु गौतम बने ACP कर्नलगंज कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने 4 एडीसीपी व 2 एसीपी के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया गया। नवागंतुक एडीसीपी के कंधों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।। लंबे समय से एडीसीपी पूर्वी व एडीसीपी क्राइम के पद पर तैनात अंजलि विश्वकर्मा को एडीसीपी क्राइम ऑपरेशंस के पद पर तैनाती की गई है। उनके स्थान पर आईपीएस शिवा सिंह को एडीसीपी पूर्वी के पद पर तैनाती दी गई है। आईपीएस शिवा सिंह अब तक प्रभारी डीसीपी लाइंस के पद पर कार्यरत थीं। एडीसीपी हेडक्वार्टर के साथ-साथ एडीसीपी महिला अपराध व लाइंस का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं डॉ. अर्चना सिंह को एडीसीपी सेंट्रल बनाया गया है। एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह को एडीसीपी लाइंस भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ें (08) सील हॉस्पिटल में भर्ती मिले मरीज हॉस्पिटल की सील तोड़ी:कानपुर में अवैध हॉस्पिटल पर कार्रवाई, कई को नोटिस मिला तो कुछ की ओटी सीज कानपुर के किडनी कांड के बाद से सील किए गए अस्पताल में मरीज भर्ती मिले हैं। एसीएमओ के निरीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया। जो हॉस्पिटल संचालित मिला है उसके संचालक पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बने अवैध हॉस्पिटल मंगलवार को भी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमित रस्तोगी फोर्स के हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे। पूर्व में सील हुए पुष्पापंजलि हॉस्पिटल में पहुंचे तो वह संचालित मिला। वहां तीन मरीज भर्ती मिले। सील टूटी मिली, जिसके बाद हॉस्पिटल को अब पूरी तरह सील किया गया। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की बात कही। पूरी खबर पढ़ें (09) 15 एकड़ के गिन्नी विहार में चला केडीए का बुलडोजर:कानपुर में बिना नक्शा पास कराए काॅलोनी बना रहे थे, 10 हजार वर्गमीटर में नोटिस जारी कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध और अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। केडीए की ओर से बिठूर क्षेत्र में लगभग 15 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। 10 हजार वर्गमीटर में की जा रही एक अन्य अवैध प्लाॅटिंग को चिन्हित कर नोटिस जारी किया गया है। प्राधिकरण ने साफ किया है कि तय समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जांच में पाया गया कि बिना कानपुर विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए और बिना आवश्यक अनुमति के प्लाॅटिंग की जा रही थी। इस पर प्राधिकरण ने मौके पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर अवैध निर्माण को हटाया। पूरी खबर पढ़ें (10) कानपुर में माइक्रो चिप से होगी स्ट्रीट डॉग की पहचान:एक क्लिक पर लोकेशन, वैक्सीनेशन और नसबंदी की जानकारी मिलेगी कानपुर नगर निगम सीमा में स्ट्रीट डॉग्स की पहचान अब माइक्रो चिप के जरिए की जाएगी। इस काम को करने वाला कानपुर प्रदेश का पहला शहर होगा। जल्द ही इस काम को पायलट प्रोजेक्ट के रुप में शुरु किया जाएगा। इस चिप के लगने के बाद डॉग की लोकेशन से लेकर उसकी फिजिकल व मेडिकल जानकारी एक क्लिक सामने होगी। नगर निगम के मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट व सरकार का आदेश है कि स्ट्रीट हाग्स के कंट्रोल के लिए एबीसी प्रोग्राम के तहत नसबंदी की जाएगी। अभी तक स्ट्रीट डाग्स की पहचान का कोई सुलभ जरिया नहीं था। अब हम एक माइक्रो चिप डाग्स में इंप्लांट करेंगे, जो कि जीपीएस से लैस होगी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के तीसरे दिन ही युवक ने किया सुसाइड:वजह बनी रहस्य, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, गोरखपुर में खुशियां मातम में बदली
    Next Article
    एसएसपी ने बरेली के 67 कुख्यात अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट:जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई अब अपराधियों की हर गतिविधि पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे पैनी नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment