Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:डिलीवरी ब्वाय के खाते में 130 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन, लोहा कारोबारी ने सुसाइड किया

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर की कल (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें….किडनी कांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी मास्टरमाइंड डॉ. रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया। साइबर ठगों ने जंगल में ऑफिस बना रखा था। वे छुट्टी के दिन आते और क्राइम करने के बाद भाग जाते थे। टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने मार्च निकाला। SIR की फाइनल लिस्ट आने के बाद विधानसभा पर समीकरण बदल गए हैं। डिलीवरी ब्वाय के खाते में 130 करोड़ रुपए का लेनदेन करने वाले बीकॉम स्टूडेंट समेत 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… 01) डिलीवरी बॉय के खाते से 130 करोड़ का ट्रांजेक्शन:19 फर्जी कंपनियों से रकम मंगाई, कानपुर में B.Com स्टूडेंट समेत 2 गिरफ्तार कानपुर में एक डिलीवरी बॉय के खाते में 130 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ। डिलीवरी बॉय ने बताया कि पहले यह रकम 35 करोड़ रुपए थी। पुलिस ने खातों से जानकारी जुटाई तो रकम बढ़कर 130 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले में बीकॉम एक स्टूडेंट और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दोनों के खातों की संख्या के बारे में जानकारी जुटा रही है। जिससे आरोपियों के नेटवर्क की जानकारी की जा सके। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कानपुर के अलावा दिल्ली और प्रदेशभर की 19 फर्जी कंपनियों के खाते से लेनदेन किया। दोनों आरोपी बेकनगंज इलाके के रहने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें 02) किडनी कांड का फरार डॉ. रोहित अरेस्ट:25 हजार का इनाम था, दिल्ली से पूरा सिंडीकेट ऑपरेट कर रहा था किडनी कांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी डॉ. रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रोहित को पुलिस गाजियाबाद से कानपुर लेकर आई है। यहां उससे पूछताछ की जा रही है। जांच के मुताबिक, खुद को डॉक्टर बताने वाला रोहित 12वीं पास है। डीसीपी वेस्ट ने बताया- पुलिस की टीमें पूछताछ कर किडनी सिंडिकेट से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाने में लगी हुई हैं। इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूरी खबर पढ़ें 03) कानपुर के 'मिनी जामताड़ा' की कहानी:साइबर ठगों ने जंगल में बनाया ऑफिस, छुट्टी में आते और क्राइम कर लौट जाते थे कानपुर के सात गांव इन दिनों ‘मिनी जामताड़ा’ के नाम से चर्चा में हैं। पुलिस ने करीब 3 महीने तक फील्ड एक्सरसाइज के बाद चारों ओर से गांवों को घेरकर 20 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग दूसरे के नाम पर सिम कार्ड खरीदते, फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खाते खुलवाते। इन्हीं सिम और खातों के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों को जाल में फंसाकर साइबर ठगी करते थे। दैनिक भास्कर कानपुर शहर से घाटमपुर के रास्ते करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित साइबर ठगों के गांव रठिगांव, लक्ष्मणपुर, समाज नगर, लीलादास का पुरवा, बढ़ैल, पुलंदर, कैलाशपुर पहुंचा। यहां का हाल जाना। गिरफ्तारी के बाद से इन गांवों में सन्नाटा पसरा है। करीब 1700 से 2000 की आबादी वाले गांवों में सड़कें सूनी हैं, 80% युवा गायब हैं। पूरी खबर पढ़ें 04) इंटरनेशनल सट्‌टा गैंग से जुड़े 8 शातिर अरेस्ट:कानपुर में साइबर ठगी की रकम सट्‌टे में खपा रहे, 3 महीने में 100 करोड़ का ट्रांजेक्शन कानपुर पुलिस ने बेटिंग एप से जुड़े आठ शातिरों को अरेस्ट कर लिया। जांच में सामने आया कि पकड़े गए शातिर एप पर सट्‌टा खिलाने वाले इंटरनेशन गैंग से जुड़े हुए हैं। पकड़ा गया गैंग सट्‌टा गिरोह के लिए रुपए विड्रॉल का काम करता था। पकड़े न जाएं इस वजह से गैंग के सदस्य ओला या ऊपर या किराए की टैक्सी में बैठकर सट्‌टा जीतने वालों को ऑनलाइन पेमेंट करता था। खास बात ये है कि पकड़े गए शातिर सट्‌टा जीतने वालों को साइबर ठगी की रकम भेजकर उसे खपा रहे थे। पकड़े गए शातिरों के अकाउंट में तीन महीने के भीतर 100 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन मिला है। खाते में पुलिस ने 50 लाख फ्रीज करा दिया है। पुलिस इन सभी से पूछताछ करके पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 05) लोहा कारोबारी ने चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड किया:बिजनेस में नुकसान होने से एक माह से डिप्रेशन में थे, किदवई नगर की घटना कानपुर में व्यापार में नुकसान से परेशान चल रहे लोहा कारोबारी ने सोमवार सुबह अपने घर की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। तेज आवाज सुनकर पड़ोसियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह उन्हें पास के प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां से डाक्टरों ने उन्हें रीजेंसी के लिए रेफर कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला किदवई नगर का है।पूरी खबर पढ़ें 06) TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का पैदल मार्च:सरसैया घाट से DM ऑफिस तक नारेबाजी, हाथ में मोमबत्ती लेकर विरोध-प्रदर्शन अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर चले सोमवार शाम टीईटी अनिवार्यता के विरोध में पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च सरसैया घाट चौराहा से शुरू होकर डीएम ऑफिस तक गया। इस दौरान जिले भर के महिला व पुरुष शिक्षक शामिल हुए। शिक्षक संघ की और से सौंपे गए ज्ञापन में 12 मांगे मांगी गई है। मांग की गई है कि वर्ष 1986 से वर्ष 1997 तक कार्यरत लाखों शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास एवं बीटीसी है। यह टीईटी उत्तीर्ण करने के लिए आवेदन नहीं कर सकते। इसके अलावा लाखों शिक्षकों की नियुक्तियों सरकार ‌की ओर से लागू सेवा नियमावली, सेवा, शर्तों को पूर्ण करने के उपरान्त ही हुई है, जिसके कारण टीईटी की अनिवार्यता नहीं होना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 07) थाना में भाजपाइयों का हंगामा, महिलाओं ने चूड़ियां तोड़ीं:कानपुर में महिला की सुनवाई न होने पर भड़कीं, हनुमान चालीसा का पाठ किया नौबस्ता थाने में महिला की शिकायत पर सुनवाई न करने पर सोमवार दोपहर भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर चूड़ियां तोड़ी दीं। हनुमान चालीसा का पाठ किया। सूचना पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी साउथ योगेश कुमार मौके पर पहुंचे और महिला की तहरीर पर मुकदमा और सुनवाई न करने वाले दरोगा पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भाजपाई वापस लौट गए। पूरी खबर पढ़ें 08) कानपुर में आंबेडकर जयंती पर ट्रैफिक डायवर्जन:कंपनी बाग समेत कई रास्ते बंद, जानिए वैकल्पिक मार्ग कानपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस ने सेंट्रल और ईस्ट जोन के कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है, ताकि कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था न हो और लोगों को परेशानी से बचाया जा सके। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार यह व्यवस्था दोपहर से लेकर कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। सेंट्रल जोन में कंपनी बाग चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को अलग-अलग मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। कर्नलगंज, वीआईपी रोड, गंगा बैराज, रावतपुर और चिड़ियाघर की तरफ से आने वाले वाहन सीधे कंपनी बाग नहीं जा सकेंगे। इन्हें वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 09) कानपुर शहर की सीटों के बदले समीकरण:सपा विधायकों का दावा- फायदा होगा, पॉलिटिकल एक्सपर्ट बोले- BJP के लिए वेकअप कॉल कानपुर में SIR की फाइनल लिस्ट आने के बाद विधानसभा में मतदाता कम हुए। तो पार्टी के नेताओं के बीच हलचल भी बढ़ गई है। एक तरफ राजनीतिक जानकार वोटों के कम होने से सियासी पार्टी के नुकसान होने की आशंका जता रहें हैं। तो वहीं शहर की 5 विधानसभा सीटों पर, जहां सपा काबिज है, इनके मौजूदा विधायक वोट कटौती होने को अपना फायदा बता रहे हैं।पूरी खबर पढ़ें 10) KDA की OTS-2026 योजना लागू:बकायेदारों को ब्याज में छूट, 18 अप्रैल से 17 जुलाई तक मौका; किस्तों में भुगतान सुविधा कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने बकायेदार आवंटियों को राहत देने के लिए ‘एकमुश्त समाधान योजना (OTS) 2026’ लागू कर दी है। योजना के तहत डिफॉल्टर आवंटियों को बकाया जमा करने पर ब्याज में छूट और आसान किस्तों की सुविधा मिलेगी। योजना 18 अप्रैल से शुरू होकर 17 जुलाई तक लागू रहेगी। इस दौरान आवंटी अपने बकाये का निस्तारण कर सकेंगे। आवेदन का निस्तारण 16 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किए जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए आवास बंधु की वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में 'फोटो सिंथेसिस लैब' की शुरुआत:अत्याधुनिक मशीनें लगीं, पौधों और खेती पर रिसर्च करना होगा आसान
    Next Article
    नए सत्र के 14 दिन.. नहीं मिले 14 नए छात्र:वाराणसी के स्कूलों में कहीं 4 तो कहीं सिर्फ 6 बच्चों का एडमिशन, शिक्षक बोले-कहां खोजें बच्चे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment