Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:हनुमानजी शिव बारात में झूमे, घोड़ों ने डांस किया; गर्लफ्रेंड से मिलने गया प्रेमी टुकड़ों में मिला

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (रविवार) की बड़ी खबरें…वैलेंटाइन डे पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने गया युवक टुकड़ों में मिला। उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा था। वहीं चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में शनिवार देर रात दो छात्र गुटों में लाठी-डंडे चले। इसमें 6 से अधिक छात्रों के सर फट गए। महाशिवरात्रि पर बिल्हौर में भूत-भावन भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। शिवगणों के रूप में सजे कलाकारों ने नरमुंड की माला पहन कर डांस किया। कानपुर की ऐसी कल की 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें… अब पढ़िए सिलसिलेवार 10 खबरें… 1: शिव बारात में नरमुंड पहनकर कलाकारों ने किया डांस:बिल्हौर में हनुमानजी भी झूम उठे, भूत-प्रेतों का तांडव; भगवा झंडे लहराए महाशिवरात्रि पर रविवार को कानपुर के बिल्हौर में भूत-भावन भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। शिवगणों के रूप में सजे कलाकारों ने नरमुंड की माला पहन कर डांस किया। हनुमानजी के रूप में सजे कलाकार ने भी डांस किया, गदा लेकर रथ पर निकले। भगवा झंडे लहराए गए और डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर डांस किया। बारात में भूत, प्रेत, पिशाच और गणों के वेश में कलाकार शामिल हुए, जिसने शिवबारात को पारंपरिक और अलौकिक स्वरूप दिया। पढ़ें पूरी खबर 2: IIT टेक्नीशियन सुसाइड के बाद परिजन कानपुर पहुंचे:बेटी का शव देख बिलखी मां, बोली- कोई बात थी मुझे बताती, ये क्या हो गया हे भगवान ये मेरी बेटी को क्या हो गया, एक बार तो मेरी बच्ची का चेहरा दिखा दो, आखिरी बार उसे देख लें… यह करुण पुकार थी IIT में सुसाइड करने वाली जूनियर टेक्नीशियन अंजू कुमारी की मां। सुसाइड के बाद जूनियर टेक्नीशियन के परिजन रविवार सुबह कानपुर पहुंचे थे। दोपहर करीब 11 बजे परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां वह गुमसुम बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने किसी प्रकार की बात करने से इंकार कर दिया। मूलरूप से झारखंड राज्य के जादूगोडा, पूर्व सिंह भूमि के यूसीआईएल के सेक्टर सी की रहने वाली 29 वर्षीय अंजू कुमारी आईआईटी में जूनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थी। पढ़ें पूरी खबर 3: भारत-पाक मैच- किक्रेटर कुलदीप यादव को कोच ने टिप्स दिए:कहा- गेंदबाजी में लाइन और लेंथ का ध्यान रखें, रिलैक्स मोड में बॉलिंग करें T20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में हो रहा है। इसमें कानपुर के कुलपति यादव भी खेल सकते हैं। इस महामुकाबले से पहले कुलदीप यादव से कोच ने फोन पर बात की। चाइनामैन कहे जाने वाले स्पिनर कुलदीप से कोच कपिल देव पांडेय ने कहा- गेंदबाजी में लाइन और लेंथ का ध्यान रखें। मैच का दबाव न लें और रिलैक्स मोड में गेंदबाजी करें। कपिल देव पांडेय ने बताया- शनिवार रात तकरीबन 12 बजे कुलदीप से मैच को लेकर फोन पर बात हुई थी। पढ़ें पूरी खबर 4: शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने गया प्रेमी टुकड़ों में मिला:बहन से बोला था- वैलेंटाइन डे पर साड़ी दूंगा, 6 महीने पहले हुई थी शादी वैलेंटाइन डे पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक का शव दबौली वेस्ट स्थित खारजा नहर के पास से गुजरी रेलवे ट्रैक के किनारे टुकड़ों में पड़ा मिला। युवक अपनी बड़ी बहन से कह कर निकला था कि दीदी आज वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को साड़ी दूंगा, किसी को बताना नहीं, एक घंटे के अंदर वापस आ जाऊंगा। इसके बाद युवक की देर रात में बॉडी मिली, उसकी जेब से साथी फैक्ट्री कर्मी का आईडी कार्ड गोविंद नगर पुलिस को मिला, जिससे मृतक की पहचान हुई। जरौली फेस–2 निवासी आदर्श शर्मा (25) ऑयल टैंकर क्लीनर था। पढ़ें पूरी खबर 5: ब्लेड हमले की घायल बोली- 'वो जानवर हैं, एनकाउंटर हो':कानपुर में हुआ था हमला, 25 टांके लगे; जीजा का प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश वो लोग जानवर हैं, उनका तो सीधे एनकाउंटर होना चाहिए। उन्होंने मेरे ऊपर ब्लेड से हमला किया, जिससे मेरे चेहरे पर 25 टांके लगे हैं। आदिल थाने में कह रहा था कि छूटकर आने के बाद वह फिर मेरे साथ यही करेगा। आदिल और जीशान अक्सर मेरे घर के बाहर आकर शराब पीते थे और सिगरेट का धुआं उड़ाते थे। मैंने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद वे हमसे रंजिश रखने लगे।’ ये कहना है कानपुर में रहने वाली रानी का। ऑटो ड्राइवर और उसके साथियों ने रानी पर ब्लेड से हमला कर उसका चेहरा खराब कर दिया था। रानी का कसूर इतना था कि अनियंत्रित ऑटो की चपेट में आने से बचने के बाद उन्होंने ड्राइवर को टोक दिया था। पढ़ें पूरी खबर 6: रिटायर फौजी साइकिल से उतरा और मौत:कानपुर में सड़क किनारे बैठे, फिर लेट गए और उठे नहीं; बेटा बोला- बीमार चल रहे थे कानपुर के जाजमऊ चुंगी चौराहे पर रविवार सुबह 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। मृतक की पहचान शब्बीर हुसैन के रूप में हुई, जो 30 साल पहले सेना से रिटायर हुए थे। बेटे शमशीर हुसैन ने बताया कि उनके पिता रोजाना साइकिल से उन्नाव के अखलाक नगर स्थित अपने मकानों को देखने और किरायेदारों से किराया लेने जाते थे। रविवार सुबह भी वह इसी उद्देश्य से 8 बजे घर से निकले थे। शमशीर हुसैन ने यह भी बताया कि उनके पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर 7: कानपुर में 2 दिन बारिश का अलर्ट:17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा, सर्द हवा ने सुबह-रात की ठंड बढ़ाई; पारा 9 डिग्री मौसम ने एक बार फिर करवट लेकर लोगों को एक ही दिन में सर्दी और गर्मी का एहसास कराया। बीते 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, वहीं दिन का पारा 1.2 डिग्री बढ़ा है। सीएसए की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार, न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। इस गिरावट के कारण सुबह के समय घरों से निकलने वाले लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर 8: तालाब में डूबने से राजमिस्त्री की मौत:बिल्हौर में शव निकाला गया, घर के पीछे गया था, तभी डूबा कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र स्थित माननिवादा गांव में शनिवार शाम एक राजमिस्त्री की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। माननिवादा गांव निवासी 40 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र राजकुमार गौतम पेशे से राजमिस्त्री थे। उनके परिवार में पत्नी राधा, बेटा देवेश और बेटी मानसी हैं। परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम अरविंद कुमार घर के पीछे स्थित तालाब की ओर गए थे। काफी देर तक उनके वापस न लौटने पर परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान परिजनों को तालाब के पास अरविंद कुमार के डूबने की जानकारी मिली। बताया गया कि वह तालाब में गहराई में चले गए थे। पढ़ें पूरी खबर 9: आस्था और ऋतु के बीच जुबानी जंग थमी:दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस कर रही जांच, लोग समझौता कराने में जुटे मैं ठाकुर हूं और मैं ब्राह्मण हूं कहकर दो महिलाओं के बीच चल रही जंग अब धीरे धीरे समाप्त होने लगी है। कानपुर के थाने में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर जरुर सौंप दी गई है, लेकिन फिलहाल किसी भी पक्ष का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर आठ दिन चली जंग के बाद अब आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के तेवर ढीले पड़ गए हैं। दोनों जुबानी जंग से दूर हट रही हैं। दोनों महिलाओं के बीच चल रहे झगड़े में बैंक अधिकारियों पर लगे आरोपों के बाद मामला थोड़ा गंभीर हो गया। पढ़ें पूरी खबर 10: कानपुर के CSA हास्टल में छात्रों के 2 गुट भिड़े:पीएचडी और एबीएम के स्टूडेंट्स भिड़े, दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से एक-दूसरे को पीटा चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में शनिवार देर रात दो छात्र गुटों में जमकर संघर्ष हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। देर रात दोनों छात्र गुटों के बीच हुए संघर्ष में कई छात्रों के सिर फटे हैं। इसके अलावा कई छात्र घायल भी हुए हैं। मारपीट की यह घटना एग्री बिजनेस मैनेजमेंट (एबीएम) व पीएचडी के छात्रों के बीच हुई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि रात के अंधेरे में छात्र कैंपस में एकत्र है। हाथों में लाठी डंडे है और एक छात्र का सिर फटा हुए है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में आज बिजली सप्लाई रहेगी ठप:6 मोहल्लों में नहीं आएगी बिजली, रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का होगा काम
    Next Article
    DDU में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के लिए आवेदन शुरू:B.Com, M.Com, BBA, MBA और M.A. के लिए कर सकते अप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment