Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला टेक्नीशियन का सरेंडर, डिवाइडर से टकराकर 3 की मौत

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें…अवैध तरीके से 30 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले ओटी टेक्नीशियन मुदस्सर अली सिद्दीकी ने सरेंडर कर दिया। वह पुलिस को चकमा देकर ACJM–6 की कोर्ट में पहुंचा। शिवराजपुर में एक सड़क हादसे में फूफा-भतीजे समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। चारों एक ही बाइक से जागरण से लौट रहे थे। लोकसभा में पेश हुए महिला आरक्षण बिल पर शहर की सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलसिलेवार खबरें… 1. किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले टेक्नीशियन ने मुंह छिपाकर सरेंडर किया: कानपुर में पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा; 25 हजार इनाम था कानपुर में अवैध तरीके से 30 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले ओटी टेक्नीशियन मुदस्सर अली सिद्दीकी ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया। वह पुलिस को चकमा देकर ACJM–6 की कोर्ट में पहुंचा। सिर पर टोपी और मुंह पर मास्क लगा रखा था। कोर्ट ने आरोपी मुदस्सर अली को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। पुलिस उसकी तलाश में नोएडा, गाजियाबाद, उत्तराखंड समेत कई जिलों की खाक छान रही थी। 25 हजार इनाम भी रखा था। पढ़िए पूरी खबर… 2. सपा विधायक नसीम सोलंकी ने पीएम मोदी को कहा थैंक्यू: महिला आरक्षण बिल पर बोलीं- सरकार बेरोजगारी, शिक्षा पर भी ध्यान दें लोकसभा में पेश हुए महिला आरक्षण बिल पर शहर की सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा- महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। साथ ही सरकार से शिक्षा, बेरोजगारी और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की बात कही। पढ़िए पूरी खबर… 3. कानपुर में 1947 पदों पर होगी होमगार्ड भर्ती, 3 दिन एग्जाम: 53 सेंटर में 1.16 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल, सबसे ज्यादा पूर्वी जोन में यूपी में 15 साल बाद 41,400 पदों पर होमगार्डों की भर्ती की जा रही है। इसमें सबसे अधिक कानपुर में 1947 होमगार्डों की भर्ती की जाएगी। होमगार्ड भर्ती के लिए कानपुर में तीन दिन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए 53 सेंटर तैयार किए गए है। इन केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। पढ़िए पूरी खबर… 4. डिवाइडर से टकराई बाइक, फूफा-भतीजे सहित 3 की मौत: कानपुर में जागरण से लौट रहे थे 4 लोग; झपकी आने से हादसा, बच्ची गंभीर कानपुर के शिवराजपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में फूफा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। चारों लोग एक ही बाइक पर जागरण से लौट रहे थे, तभी झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुबियाना अंडरपास के पास हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पढ़िए पूरी खबर… 5. कानपुर में ड्रोन से गांजा तस्करों पर रेड: 70 पुलिस वालों ने इलाके को घेरा, दौड़ाकर पकड़ा; 7 महिलाएं और 1 युवक गिरफ्तार कानपुर के सचेंडी कस्बे में बुधवार देर शाम पुलिस ने हाईटेक तरीके से बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करों के ठिकाने पर छापा मारा। तीन ड्रोन कैमरों के साथ 70 पुलिस वालों ने पूरे इलाके को घेर लिया। दौड़ाकर सात महिलाओं समेत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 3.3 किलो गांजा और 92 हजार कैश बरामद हुए हैं। पढ़िए पूरी खबर… 6. कानपुर में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा:10 घंटे की धूप से बढ़ी तपिश, दिन में चल रही लू; दोपहर में मॉर्केट सूने कानपुर में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन में लगातार तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को सीएसए के सनशाइन रिकॉर्डर में 10 घंटे 1 मिनट धूप दर्ज की गई, जिससे शहर का अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होगी। पढ़िए पूरी खबर… 7. जाजमऊ में नकाब की दुकान में भीषण आग: 20 लाख का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका; दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू कानपुर के जाजमऊ इलाके में गुरुवार सुबह एक नकाब की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा करीब 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पढ़िए पूरी खबर… 8. युवक को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगे 11.21 लाख: दोस्त घर आए तो ठग बोले- अंदर आए तो अभी पुलिस भेज देंगे, फर्जी ACP ने धमकाया कानपुर के बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में साइबर ठगों ने एक युवक को 7 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। शातिर ने खुद को टेलीकॉम कंपनी का अधिकारी बनकर हवाला कारोबार में शामिल होने की बात कहकर डराया। इसके बाद दूसरे आरोपी ने खुद को क्राइम ब्रांच का एसीपी बताकर सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और 11.21 लाख रुपए वसूल लिए। डिजिटल अरेस्ट के दौरान परिचित घर आए तो आरोपियों ने उन्हें डराते हुए कहा कि इन्हें घर के अंदर मत आने दो,वरना अभी पुलिस भेज देंगे। पढ़िए पूरी खबर… 9. कानपुर में साइकिल सवार को ट्रक ने रौंदा: पत्नी बोली- थानेवाले बिक गए, बेटी की शादी है, इंसाफ दिला दो... ड्राइवर अरेस्ट कानपुर के हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र में आइसक्रीम का ठेला खड़ा कर लौट रहे साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार देर रात रौंद दिया। हादसे के बाद राहगीरों ने ट्रक का पीछा किया, जिस पर चालक कूद कर फरार हो गया। मौके पर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने घर भेज दिया। गुरुवार सुबह थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। पढ़िए पूरी खबर… 10. प्रयागराज-कानपुर रेल रूट का DRM ने निरीक्षण किया: कहा- निर्माण काम समय पर पूरा हों उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के DRM रजनीश अग्रवाल ने गुरुवार को प्रयागराज से कानपुर सेंट्रल तक ट्रैक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पटरियों की स्थिति, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कानपुर सेंट्रल पहुंचकर स्टेशन के विकास कामों की भी समीक्षा की। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हम अधिवक्ता:वाराणसी में वकीलों ने कहा, हमारे साथियों पर हमले हो रहे, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे सरकार
    Next Article
    बदायूं में 9 साल की बच्ची से रेप:आरोपी विनय हिरासत में, पुलिस ने मामला दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment