Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हम अधिवक्ता:वाराणसी में वकीलों ने कहा, हमारे साथियों पर हमले हो रहे, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे सरकार

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे वाराणसी समेत पूरे प्रदेश के अधिवक्ता नाराज हैं। वाराणसी में भी वकीलों ने कल बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया था। दरअसल, प्रदेश भर के अधिवक्ता एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग कर रहे हैं। वह सरकार से 2 मांगों के समर्थन में अपनी आवाज उठा रहे हैं। पहली मांग- राजस्थान की तरह उत्तर प्रदेश में भी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। दूसरी मांग- प्रदेश भर के सभी वकीलों के कैशलेस इलाज की व्यवस्था की जाए। कुछ वकीलों से ‘दैनिक भास्कर’ ने बातचीत की। वकीलों ने इसी मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी। अधिवक्ता बोले, हमारे सुरक्षा की जिम्मेदारी ले सरकार अधिवक्ता शशांक राय ने कहा, हम लोग लंबे समय से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन हमारी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसका परिणाम यह हो रहा है कि हम अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं, दिनदहाड़े हत्याएं कर दी जा रही है। ऐसे घटनाएं आए दिन सुनने को मिलती रहती हैं। सरकार हर वर्ग पर ध्यान तो दे रही है लेकिन हम अधिवक्ता इससे अछूते हैं। अधिवक्ता शशि राय ने कहा, आए दिन अधिवक्ताओं के साथ उनके परिवार वालों के साथ मारपीट की जा रही है। एडवोकेट प्रोटेक्शन सिर्फ राजस्थान में लागू हुआ है, यह उत्तर प्रदेश में लागू किया जाना चाहिए। अभी हाल में ही मिर्जापुर में एक अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। उसी अधिवक्ता ने उस व्यक्ति की जमानत कराया था। अधिवक्ता शशिभूषण मिश्रा ने कहा, हमारी मांग स्पष्ट है। जिस तरह से डॉक्टरों के लिए मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट है, अन्य विभागों में भी अलग अलग प्राविधान है, उसी तरह हम अधिवक्ता की भी सुरक्षा का ध्यान सरकार को रखना होगा। जो लोग दूसरों को न्याय दिलाते हैं उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। इसके लिए एडवोक्ट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना चाहिए। इसी तरह कैशलेस इलाज की व्यवस्था सरकार को करना चाहिए। आशीष गुप्ता, सत्यम सिंह, चंदन यादव समेत अन्य अधिवक्ताओं ने कहा, हम लोग इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री से भी वार्ता करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तो क्या बाइपोलर डिसऑर्डर बीमारी से जूझ रही थी प्रियंका:प्रियंका के एक प्रिस्क्रिप्शन में इस बीमारी में दी जाने वाली दवा Tab.Divaa OD500 शामिल
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला टेक्नीशियन का सरेंडर, डिवाइडर से टकराकर 3 की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment