Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कानपुर के कुलदीप यादव की शादी में घुसे बंदर, धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे

    1 hour ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें…क्रिकेटर कुलदीप यादव आज (14 मार्च) अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की। शाम को कुलदीप यादव घोड़े पर सवार होकर बारात लेकर होटल परिसर से निकले। बारात के दौरान मौजूद क्रिकेटर्स ने पिंक और सफेद रंग के साफे बांधे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर मेहमानों और खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। सेंट्रल स्टेशन पर 18 यात्री लिफ्ट में फंस गए। रोने और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर यात्रियों ने लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। कोई भी रेलवे कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंची। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए कुलदीप घोड़े पर सवार होकर बारात लेकर निकले:क्रिकेटर्स ने पिंक-सफेद रंग के साफे बांधे; धीरेंद्र शास्त्री ₹1.50 करोड़ रुपए की कार से पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव आज (14 मार्च) अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी कर रहे हैं। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में पिछले तीन दिन से शादी की रस्में चल रही हैं। शाम को कुलदीप यादव घोड़े पर सवार होकर बारात लेकर होटल परिसर से निकले। बारात के दौरान मौजूद क्रिकेटर्स ने पिंक और सफेद रंग के साफे बांधे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर मेहमानों और खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। बैंड-बाजे के लिए दिल्ली से स्पेशल छह सदस्यों की ढोल बजाने वाली टीम पहले ही मसूरी पहुंच चुकी थी। पढ़ें पूरी खबर…. गैस के लिए हार्ट पेशेंट बुजुर्ग सिर पकड़ कर रोए:कानपुर में बोले- सिलेंडर ब्लैक हो रहे, महिला बोली- 7 दिनों से घर में खाना नहीं बना मैं सुबह 6 बजे से लाइन में लगा हूं, मैं हार्ट पेशेंट हूं। एंटीबायोटिक दवाई खाने की वजह से दिक्कत होती है। मेरी एक बेटी है, जो बाहर काम करने के लिए चली जाती है। कैसे मेरी जिंदगी चल रही है, मैं ही जानता हूं। हम तीन दिनों से लगातार आ रहे हैं। कानपुर में ये कहते हुए 73 वर्षीय हार्ट पेशेंट विष्णु कुमार मिश्रा फफक कर रोने लगते हैं और सिर पकड़ लेते हैं। गैस की किल्लत से अब लोग रोने लगे हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी से गैस ब्लैक हो रही है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में सपा विधायक बोले- मेरे घर में सिलेंडर नहीं:रोजेदार महिलाएं लाइन में खड़ीं, भाजपा MLA ने कहा- विपक्ष अफवाह फैला रहा कानपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत और एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सरकारी की नाकामी बताते हुए सरकार को घेरा। इस दौरान सपा विधायक हसन रूमी ने कहा- मेरे घर में खुद सिलेंडर नहीं है, रोजेदार बहने गैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में लग रही हैं। सरकार झूठ बोल रही कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…. कानपुर में गैस एजेंसी पर युवती को थप्पड़ मारे:नाराज भीड़ ने हंगामा किया, लोग बोले- 5 दिन से सिलेंडर नहीं मिल रहा कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर को लेकर समृद्धि गैस एजेंसी पर जमकर हंगामा हो गया। सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही 100 से अधिक लोगों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान एक युवती ने एजेंसी से जुड़ी महिला पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग भड़क गए और एजेंसी परिसर के बाहर विरोध शुरू कर दिया। युवती ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर…. कानपुर में दरोगा भर्ती परीक्षा, लड़कियों की बाली उतरवाई:रेटिना चेक कर एंट्री दी, जूते-मोजे उतरवाए, 53 सेंटर पर थ्री लेयर चेकिंग कानपुर में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा पहली शिफ्ट में पूरी हुई। सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू हुई, जो दोपहर 12 बजे तक चली। इससे पहले 9.30 बजे तक एंट्री दी गई। GNK इंटर कॉलेज में चेकिंग के दौरान हाथों के धागे और कलावा कटवाए गए। अभ्यर्थी हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े दिखाई दिए। जूते, मोजे और बेलट उतरवा लिए गए। पहली शिफ्ट की परीक्षा देकर निकलने वाले अधिकतर परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर काफी आसान था। पढ़ें पूरी खबर…. कानपुर में खेत में पानी भरने को लेकर खूनी संघर्ष:दो पक्षों में फरसा-कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चले, 10 से ज्यादा घायल कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के चिरली गांव में गेहूं के खेत में पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर फरसा, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब एक-एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पढ़ें पूरी खबर… लेदर इंडस्ट्री से एक्सपोर्ट माल के कंटेनर समुद्र में फंसे:शिपिंग कंपनियों ने बढ़ाया 1500 डॉलर किराया, कानपुर में चेयरमैन बोले- नए ऑर्डर मिलना बंद पश्चिम एशिया में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब कानपुर-उन्नाव के चमड़ा उद्योग पर भी पड़ने लगा है। निर्यातकों को नए ऑर्डर मिलना लगभग बंद हो गए हैं, जबकि जो माल पहले ही समुद्री रास्ते से भेजा गया था, वह कंटेनरों में फंस गया है। शिपिंग कंपनियों ने पुराने ऑर्डर भेजने के लिए भी कंटेनर का किराया काफी बढ़ा दिया है। निर्यातकों का कहना है कि यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो लेदर उद्योग से जुड़े हजारों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…. राजाराम हत्याकांड में बहू की कस्टडी रिमांड लेगी पुलिस:1.50 करोड़ का ट्रांजेक्शन और 1300 मिनट की बातचीत, 30 सवालों की लिस्ट तैयार अधिवक्ता राजाराम वर्मा की हत्या की साजिश रचने वाली बैंककर्मी बहू रेखा वर्मा को जेल भेजने के बाद अब पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस उसकी 4 दिन की रिमांड के लिए जल्द ही कोर्ट में याचिका दाखिल करेगी। इस दौरान पुलिस ने रेखा से पूछताछ के लिए 30 से अधिक सवालों की लिस्ट तैयार की है। वहीं कोतवाली पुलिस ने मनोज शुक्ला को शनिवार को अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। राजाराम की हत्या में शामिल आरोपियों और जमीन के खरीदारों से भी रेखा का आमना सामना कराया जाएगा। दरअसल रेखा के जरिये अब पुलिस हत्या के पीछे छिपी रह गई कई दूसरी कड़ियों को उजागर करने की तैयारी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर लिफ्ट में फंसे 18 यात्री:दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया, चीखते-चिल्लाते रहे; नहीं मिली मदद कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 18 यात्री लिफ्ट में फंस गए। रोने और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर यात्रियों ने लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। कोई भी रेलवे कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा है। फंसे हुए यात्री भी लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद बगैर कोई कंप्लेन किए वहां से चले गए। पूरा घटना शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर हुई। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    विकास के बड़े-बड़े दावे,फिर मुरादाबाद रैंकिंग में फिसड्‌डी क्यों ?:कमिश्नर ने गिनाई वजहें, बोले-कहीं फॉरेस्ट NOC तो कहीं जांच बनी कारण;ज्यादातर प्रोजेक्ट समय से पूरे
    Next Article
    वाराणसी जिला अस्पताल में शराब पीते दिखे कर्मचारी, VIDEO:पैथोलॉजी लैब में छलके जाम, CMS बोले - मेरे आने के पहले का वीडियो, जांच के बाद होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment