Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी जिला अस्पताल में शराब पीते दिखे कर्मचारी, VIDEO:पैथोलॉजी लैब में छलके जाम, CMS बोले - मेरे आने के पहले का वीडियो, जांच के बाद होगी कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में शराब पीने का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया। इस पूरे वीडियो में तीन लोग हैं और चौथा वीडियो बना रहा है। सभी मशीनों के बीच लगे टेबल पर शराब और सिगरेट के साथ पार्टी कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इसकी चर्चा पूरे अस्पताल में है। वीडियो में एक लाइन टेक्नीशियन और दो संविदा कर्मी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरएस राम ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा की वीडियो काफी पुराना है और मेरे ज्वाइन करने के पहले का है। सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो वाराणसी के पंडित दीन दयाल जिला चिकित्सालय के पैथोलॉजी में कर्मचारियों के शराब पीने का वीडियो सामने आते ही हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। वायरल हुए चार वीडियो में एक पैथोलॉजी टेक्नीशियन और दो संविदा कर्मी है। वीडियो में पैथोलॉजी की मशीनों की आवाज आ रही है और कई मशीने दिखाई भी दे रही हैं। वहीं बीच में रखे एक टेबल पर तीन गिलास में शराब और चखना मौजूद है। एक वीडियो में एक व्यक्ति अंदर केबिन में सिगरेट भी जलाता दिख रहा है। हमारे आने से पहले का वीडियो, होगी कार्रवाई वीडियो के सामने आने के बाद जब अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरएस राम से बात की गई तो उन्होंने बताया - वीडियो सामने आया है। मैंने भी उसे देखा है। यह सम्भवता पुराना और मेरे ज्वाइन करने के पहले का वीडियो है। लेकिन गलत कृत्य है। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि दोबारा कोई ऐसी हरकतें न करें। होती हैं सभी जरूरी जांचे जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी में इमरजेंसी और ओपीडी में आने वाले मरीजों की खून की जांच की जाती है। साथ ही है सेंसेटिव गर्भवती महिलाओं के भी ब्लड सैंपल इसी लैब में जांचे जाते हैं। एक वीडियो में दिखाई दे रहा है किस तरह से शराब पीने वाला व्यक्ति लैब की फ्रिज को खोल रहा और उसमे से सामान निकाल रहा। ऐसे में संक्रमण का भी खतरा है। फिलहाल इस वीडियो के सामने आने से चर्चा जोरों पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कानपुर के कुलदीप यादव की शादी में घुसे बंदर, धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे
    Next Article
    नीले ड्रम को काट कर बनाया चूल्हा:गोरखपुर में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा में लकड़ी पर बनने लगा खाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment