Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:निकाह में लेग पीस के लिए कुर्सियां चलीं, गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, सपा मुश्किल में

    4 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (रविवार) की बड़ी खबरें… निकाह में खाने को लेकर विवाद हो गया। कुर्सियां-बर्तन फेंक कर एक-दूसरे को मारा। गुस्साए दूल्हे ने तलाक दिया। आपसी समझौते के बाद विदाई हुई। सिद्धी विनायक मंदिर से चांदी के 7 मुकुट चोरी हो गए। पुजार दो दिन से मंदिर में नहीं आए थे। कोचिंग न जाने पर मां ने डांटा तो छात्रा ने सुसाइड कर लिया। SIR के बाद कानपुर में सपा का चुनावी गणित बिगड़ा। 10 सीटों पर वोट मार्जिन से ज्यादा नाम कट गए हैं। मुस्लिम बाहुल्य कैंट-आर्यनगर और नसीम सोलंकी सीट पर असर पड़ा है। रेलवे के DRM को घाटमपुर स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं मिली। रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के कामों को देखा। अफसरों से बोले काम को समय से पूरा करें। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… 01) SIR के बाद कानपुर में बिगड़ा सपा का चुनावी गणित:10 सीटों पर वोट मार्जिन से ज्यादा नाम कटे, मुस्लिम बाहुल्य सीटें भी फंसीं उत्तर प्रदेश में SIR के बाद सबसे ज्यादा वोट शहरों में कटे हैं। कानपुर शहर में 6 लाख 87 हजार 201 वोटरों के नाम कट गए। अब कानपुर की 10 विधानसभा सीटों पर चुनावी आंकड़े बदल गए हैं। इन बदले आंकड़ों से आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा दोनों दलों को नुकसान होगा। शहर की 9 विधानसभा सीटों पर 2022 के चुनाव में जीत के मार्जिन से ज्यादा वोट कटे हैं। SIR के बाद 10 विधानसभा सीटों पर कितना नुकसान हुआ है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान किस पार्टी को हो सकता है। पूरी खबर पढ़िए 02) कोचिंग न जाने पर मां ने डांटा, छात्रा का सुसाइड:रेलवे टेक्नीशियन की बेटी कमरे में अचेत मिली, पास में लिक्विड की शीशी पड़ी थी कानपुर के रेलबाजार क्षेत्र में एक 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक कोचिंग न जाने पर मां की फटकार से आहत होकर बच्ची ने मच्छर मारने वाला लिक्विड पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले निजी अस्पताल और फिर हैलट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। रेल बाजार थाना क्षेत्र की लोको कॉलोनी निवासी शैलेन्द्र शुक्ला रेलवे में सीनियर टेक्नीशियन हैं। परिवार में पत्नी सहल शुक्ला, बेटी आर्या (14) और बेटा शाश्वत हैं। पिता के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5 बजे आर्या को कोचिंग जाना था, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर मां ने उसे डांट दिया। इसके बाद वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। पूरी खबर पढ़िए 03) कानपुर में बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत:हादसे में हरियाणा की महिला मित्र घायल, वापसी की ट्रेन पकड़ने जा रही थी कानपुर में अलीगढ़ हाईवे पर एक बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक की मौत की पुष्टि बिल्हौर सीएचसी में डॉक्टरों ने की। हादसा बिल्हौर कोतवाली में राढ़ा गांव के पास ओवरब्रिज पर हुआ। महिला हरियाणा के हिसार से सौरिख आई थी। आज उसे ट्रेन से वापस जाना था। युवक उसे बाइक से कानपुर छोड़ने जा रहा था। उसके पहले यह हादसा हो गया। महिला को कानपुर रेफर कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़िए 04) कल्याणपुर में गोवंश की हडि्डयां-मांस मिलने पर हंगामा:कूड़े के ढेर में पड़ा मिला, गो सेवक महासभा के कार्यकर्ता बोले- आरोपी को गिरफ्तार करें कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर गोवंश के मांस और हडि्डयां मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान गो सेवक महासभा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, जिन्हें कार्रवाई के आश्वासन पर शांत कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पूरी खबर पढ़िए 05) कानपुर प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत:परिवार घर ले जाना चाह रहा था, स्टाफ ने रोका, कुछ देर बाद मौत से भड़के परिजन कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर शांत कराया। सरसौल के बौसर गांव निवासी बाइक मैकेनिक सुनील वर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी सुनैना वर्मा (35) रविवार सुबह बाथरूम से निकलने के बाद बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर के कहने पर सुनैना को मंगला विहार स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।पूरी खबर पढ़िए 06) सिद्धी विनायक मंदिर से 7 चांदी के मुकुट चोरी:मंदिर में दो दिन से नहीं आए थे पुजारी, महिला-बच्चे के साथ आए युवक ने की वारदात घंटाघर चौराहा स्थित सिद्धी विनायक मंदिर से शातिर चोर ने 7 चांदी के मुकुट पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो एक महिला और बच्चे के साथ आया युवक मुकुट निकालते हुए दिखाई दिया, जिसके बाद मंदिर प्रबंधक ने मामले की शिकायत हरवंश मोहाल पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। पूरी खबर पढ़िए 07) निकाह में खाने को लेकर विवाद:कुर्सियां-बर्तन फेंक कर एक-दूसरे को मारा, दूल्हे ने तलाक दिया; फिर समझौते के बाद विदाई हुई कानपुर में निकाह के दौरान खाने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की दोनों पक्ष आमने-सामने आ गया। देखते ही देखते कुर्सियां व बर्तनों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इस दौरान दुल्हन पक्ष के चाचा और चचेरे भाई घायल हो गए। गुस्से में दूल्हे ने तलाक दे दिया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने विवाद खत्म किया। बाद में दोनों पक्ष के बीच समझौता हुआ और दुल्हन को विदा किया गया। मामला बिल्हौर में ककवन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस का है। किसी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। पूरी खबर पढ़िए 08) कानपुर में गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित:कालाबाजारी शिकायत के बाद कार्रवाई हुई, 6 हजार उपभोक्ता बुकिंग के लिए परेशान कानपुर में गैस सिलिंडर वितरण में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मकराबटगंज (खलासी लाइन) स्थित पुष्पा गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की संस्तुति पर की गई। एजेंसी के बंद होने से करीब 6 हजार उपभोक्ताओं के सामने गैस आपूर्ति का संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल इन उपभोक्ताओं को भवानी और सिंह गैस एजेंसियों में शिफ्ट किया गया है। उपभोक्ताओं का आरोप था कि एजेंसी पर पुरानी बुकिंग को नजरअंदाज कर नई बुकिंग वालों को सिलिंडर दिए जा रहे थे। साथ ही कालाबाजारी की भी शिकायतें लगातार मिल रही थीं। पूरी खबर पढ़िए 09) कानपुर में बैसाखी पर्व पर नगर कीर्तन:6 किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा निकली, धर्मगुरुओं ने एकता और मानवता का संदेश दिया कानपुर में बैसाखी पर्व के अवसर पर धार्मिक उल्लास का वातावरण है। रविवार को सुभाष रोड स्थित गुरुद्वारा रामगढ़िया से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान जगह-जगह फूल बरसाकर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। गुरुद्वारा रामगढ़िया कमेटी के प्रधान महासचिव लखविंदर सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन रविवार शाम 6 बजे गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप और पांच प्यारों की अगुवाई में प्रारंभ हुआ। सिख परंपरा के अनुसार, नगर कीर्तन एक धार्मिक शोभा यात्रा होती है, जिसमें श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए क्षेत्र में भ्रमण करते हैं। पूरी खबर पढ़िए 10) कानपुर में PM आवास योजना के लिए करें आवेदन:17 अप्रैल लास्ट डेट, HDFC बैंक से मिलेगा फॉर्म, लाटरी से होगा आवंटन कानपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत सस्ते आवास के लिए 17 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकेंगे। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। केडीए ने विभिन्न योजनाओं में कुल 205 रिहायशी फ्लैट बिक्री के लिए जारी किए हैं। चार आवासीय योजनाओं में रिक्त प्लॉटों के आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। प्राधिकरण की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार‌· महावीर नगर में 139 फ्लैट, भागीरथी-जान्हवी में 24 व सकरापुर में 12 फ्लैट हैं। इन तीनों स्थानों पर बने फ्लैट का कार्पेट एरिया 23.27 मीटर है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान (2.50 लाख रुपए) के बाद लाभार्थी को केवल 3.63 लाख रुपये देने होंगे। इसके अलावा रामगंगा इन्कलेव में 20 प्लॉट है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई के व्यापारी से 2.70 हजार की छिनैती:गोरखपुर में दो बदमाश गिरफ्तार, वाशरूम जाने के लिए रिक्शे से उतरा था पीड़ित
    Next Article
    आज वरुथिनी एकादशी के दिन खुलेगा इन 4 राशियों का भाग्य का द्वार, भगवान विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment