Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में होमगार्ड जवान से मारपीट, CCTV में कैद:गैस एजेंसी पर ड्यूटी के दौरान हमला, तीन पर केस

    2 hours ago

    2

    0

    बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के खानपुर गांव स्थित एक गैस एजेंसी पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। होमगार्ड जवान रमाकांत यादव ने इस संबंध में सहतवार थाने में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार को होमगार्ड जवान रमाकांत यादव चैन गैस एजेंसी पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। दोपहर करीब 12:15 बजे संतोष सिंह, उनके बेटे शुभम सिंह और सत्यम सिंह (निवासी दक्षिण टोला, सहतवार) अचानक वहां पहुंचे और रमाकांत यादव से गाली-गलौज करने लगे। रमाकांत यादव ने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपियों ने उनसे कहा कि वे 'लाइन से नहीं जाएंगे' और फिर उन्हें लात मार दी। इस हमले से वह वहीं गिर गए और उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। जब कुछ लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सहतवार थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि होमगार्ड जवान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली मेले में सुरक्षा नदारद, महिलाओं से छेड़छाड़:फायर ब्रिगेड अनुपस्थित; हाल ही में झूला टूटने का हुआ था हादसा
    Next Article
    चंदौली में डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:ग्रामीण आक्रोशित, चकिया-मुगलसराय मार्ग जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment