Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:परेड बाजार हटाने के विरोध में उतरी सपा-कांग्रेस, PGT परीक्षा में उतरवाए गए जूते-मोजे

    1 day ago

    2

    0

    नमस्कार, कानपुर की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… कानपुर में रेस्टोरेंट संचालक के बेटे ने होजरी व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने घर से करीब 20 मीटर दूर धर्मशाला में वारदात को अंजाम दिया। कल्याणपुर में पीजीटी परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के जूते और मोजे उतरवाकर तलाशी ली गई। 2 दिन तक चलने वाली यह परीक्षा 26 केंद्रों पर चल रही है। परेड मैदान में शनिवार को सपा और कांग्रेस विधायकों ने दुकानदारों के साथ बैठक की। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए 2 दिन का अल्टीमेटम दिया था। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलेसिलेवारे खबरें… रेस्टोरेंट संचालक के बेटे ने होजरी दुकानदार का मर्डर किया: कानपुर में घर से 20 मीटर दूर धर्मशाला की छत पर मारा, परिजनों ने रोड जाम किया कानपुर में होजरी व्यापारी की हत्या कर दी गई। वारदात को एक रेस्टोरेंट संचालक के बेटे ने अंजाम दिया। आरोपी ने अपने घर से करीब 20 मीटर दूर स्थित धर्मशाला में व्यापारी पर हमला किया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। शुक्रवार शाम धर्मशाला की पहली मंजिल पर किराए पर रहने वाली एक महिला ने चीख-पुकार की आवाज सुनी। जब वह सीढ़ियों की ओर पहुंची तो दुकानदार खून से लथपथ पड़ा मिला। इलाके के एक युवक ने घटना की जानकारी व्यापारी के बड़े भाई को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उर्सला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर… 2. बैग में बम लेकर घूम रहे...कहकर जेवर लूटे: कानपुर में CBI अफसर बता 3 थप्पड़ मारे, बोले- यह स्मगलिंग का सोना है, थाने ले चलो ‘ऐ इधर आओ, मैं सीबीआई अफसर...बैग में बम लेकर घूम लेकर घूम रहे हो, लाओ बैग चेक कराओ... क्योंकि सूचना मिली है कि, बिरहाना रोड में कुछ लोग बैग में बम लेकर धमाका करना चाहते हैं।’ इन चंद लाइनों के जरिए शातिरों ने एक सर्राफ को अपने जाल में फंसाया और जबरन बैग छीन लिया। साथी कर्मचारी के विरोध करने पर उसे तीन थप्पड़ मार चुप रहने की सलाह दी। इसके बाद शातिर सोने का हार समेत करीब 13 लाख के जेवर लूट ले गए। जेवर गायब देख पीड़ित ने फीलखाना थाने में शिकायत की है। पढ़िए पूरी खबर… 3. PGT परीक्षा में 65% अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा: जूते मोजे उतरवाकर हुई तलाशी, परीक्षार्थी बोले- पेपर आसान रहा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से शनिवार को कानपुर के 26 परीक्षा केंद्रों पर पीजीटी परीक्षा आयोजित की गई। दो दिन तक चलने वाली इस परीक्षा के पहले दिन दो पालियों में परीक्षा हुई। कल्याणपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में अभ्यर्थियों की जूते-मोजे उतरवाकर तलाशी ली गई। दोनों पालियों में कुल 65.36 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। रविवार को जिले के 22 केंद्रों पर 18,825 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पढ़िए पूरी खबर… 4. कानपुर की रात मई में सबसे ठंडी, 18.2°C रहा तापमान: सुबह से ही तेज धूप, 24 घंटे में 6.6°C बढ़ा पारा, 48 घंटे बाद मौसम बदलेगा कानपुर में आज सुबह के समय आसमान साफ है। नरम धूप निकली हुई है। साथ में हवाएं भी चल रही हैं। दोपहर के समय धूप में तेजी आ गई। दोपहर 12 बजे तक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम पारा बीते 24 घंटे में 6.2 बढ़कर 35.2 डिग्री तक पहुंच गया जो कि सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। 18.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रात में सीजन का सबसे कम तापमान रहा। यह प्रदेश में तीसरे नंबर पर है। कानपुर शहर में मई महीने के शुरुआती दिनों लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान सामान्य से नीचे रहने से मौसम सुहाना रहा। आने वालों दो दिनों में दिन में धूप निकलने के साथ तापमान बढ़ेंगे। हालांकि सुबह व रात के समय तापमान कम रह सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर… 5. सीवर जाम से परेशान महिला की सुसाइड की धमकी: कानपुर में मकान के दूसरी मंजिल पर चढ़ी, बोली- कूदकर जान दे दूंगी; 8 घंटे बाद मानी कानपुर में सीवर की समस्या से परेशान महिला ने मकान के दूसरी मंजिल पर चढ़ गई। बोली- समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कूदकर जान दे दूंगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाया। करीब 8 घंटे बाद महिला मानी और छत से नीचे उतरी। पूरा मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है। अहिरवां के विराटनगर की रहने वाली महिला प्रतिभा पांडेय का आरोप है कि पिछले 8 महीने से उनके इलाके की सीवर लाइन चोक पड़ी है। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को टालते रहे हैं। उनके मोहल्ले में करीब 50 घर हैं, जो पिछले सितंबर से सीवर जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर… 6. कानपुर में 'बंगाल का शपथ ग्रहण' लाइव देखा गया: क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- जो नारी शक्ति वंदन का विरोध करेगा, वो सदन तक नहीं जा पाएगा पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार बनने और नए मुख्यमंत्री सुवेंदू अधिकारी के शपथ ग्रहण की खुशी कानपुर में भी देखने को मिली। बीजेपी कानपुर-बुंदेलखंड इकाई की ओर से घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा के पास एलईडी स्क्रीन लगाकर शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। बाद में लोगों के बीच झालमुड़ी बांटी गई। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला उत्तर अध्यक्ष अनिल दीक्षित और जिला दक्षिण अध्यक्ष शिवराम सिंह मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बंगाल में बीजेपी की जीत का जश्न मनाया। पढ़िए पूरी खबर… 7. घाटमपुर के बिधनू में कार में लगी आग, VIDEO: चालक ने कूदकर बचाई जान, एक घंटे जाम रहा साढ़-जहानाबाद मार्ग कानपुर के बिधनू में चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाने के साथ घटना की सूचना पुलिस दो दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पाया है। आग की चपेट में आने से कार जलकर राख हो गई। इस दौरान लगभग एक घंटे तक जहानाबाद- रमईपुर मार्ग पर यातयात बाधित रहा। नौबस्ता निवासी मोहम्मद इमरान अपने साथी के साथ मझावन निजी काम से आए थे, रात में वापस घर लौट रहे थे, तभी बिधनू थाना क्षेत्र के हाजीपुर के पास पहुंचे ही थे, कि तभी कार में तेज आवाज के साथ अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। पढ़िए पूरी खबर… 8. लोक अदालत में साथ रहने को राजी हुए सात जोड़े: शिकवा दूर होने पर छलके आंसू, पत्नी ने कहा SORRY; नहीं घुमाने की बात पर लड़ाई हुई थी शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में सालों से एक दूसरे से अलग रह रहे सात दंपत्ति एक दूसरे के साथ जीवन बिताने को राजी हो गए। इस दौरान अलग-अलग माहौल कचहरी में देखने को मिला, किसी दंपत्ति के चेहरे में खुशी के भाव झलक रहे थे तो कोई लंबी दूरियां मिटने पर भावुक हो गया। शहर के किदवई नगर थानाक्षेत्र में रहने वाले दंपत्ति एक साल पहले मामूली बात को लेकर अलग हो गए थे, आज न्यायिक अधिकारियों के प्रयास के एक हुए तो पति के आंखों से आंसू छलक पड़े। पढ़िए पूरी खबर… 9. कानपुर में परेड बाजार हटाने के विरोध में उतरी सपा-कांग्रेस: बोले-लाठियां खाएंगे, लेकिन दुकानें नहीं उजड़ने देंगे कानपुर के परेड मैदान में शनिवार को दुकानदारों के साथ सपा और कांग्रेस नेताओं की बड़ी बैठक हुई। शुक्रवार को नगर निगम की टीम परेड बाजार पहुंची थी, जहां माइक से घोषणा कर दुकानदारों को दो दिन के भीतर दुकानें हटाने के निर्देश दिए गए थे। चेतावनी दी गई थी कि समय सीमा पूरी होने के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानें हटा दी जाएंगी। बैठक में सपा विधायकों ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा- कुछ लोग जमीन को वक्फ की बता रहे हैं। अगर वक्फ की नहीं है तो नजूल की हो सकती है, लेकिन नगर निगम की जमीन नहीं है। पढ़िए पूरी खबर… 10. कानपुर में किसान ने किया सुसाइड: पत्नी बोलीं- सीवरेज प्लांट के पानी से खेत बंजर हो गए, इससे डिप्रेशन में थे कानपुर में एक बुजुर्ग किसान ने सुसाइड कर लिया। शुक्रवार रात वह परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। शनिवार सुबह जब परिजन जागे तो उनका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। यह देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजनों का आरोप है कि सजारी सीवरेज प्लांट का गंदा पानी खेतों में पहुंचने से उनकी जमीन बंजर हो गई थी। कई वर्षों से फसल की पैदावार नहीं हो रही थी, जिससे किसान लगातार परेशान चल रहे थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक लाख रुपए के विवाद में होजरी व्यापारी की हत्या:कानपुर में रेस्टोरेंट संचालक की तलाश में 5 टीमें जुटीं, 18 संदिग्ध उठाए गए
    Next Article
    टोटी चोरी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति की मौत:तबीयत खराब होने पर RPF ने अस्पताल में कराया था भर्ती, परिजनों ने जांच की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment