Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक लाख रुपए के विवाद में होजरी व्यापारी की हत्या:कानपुर में रेस्टोरेंट संचालक की तलाश में 5 टीमें जुटीं, 18 संदिग्ध उठाए गए

    1 day ago

    2

    0

    कानपुर में 1 लाख रुपए के विवाद में एक होजरी व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात करीब 8 बजे आरोपी रेस्टोरेंट संचालक ने फोन करके व्यापारी को बुलाया और फिर उसे दुकान से करीब 2 किलोमीटर दूर एक धर्मशाला की तीसरी मंजिल पर ले गया। वहां दोनों के बीच पैसों को लेकर लगभग 40 मिनट तक बहस हुई। इसके बाद नीचे उतरते समय आरोपी ने पीछे से गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर पहली मंजिल पर रहने वाली एक महिला मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि एक युवक खून से लथपथ पड़ा है। उसने पास में रहने वाले एक युवक को बुलाया। इसके बाद युवक की पहचान होजरी व्यापारी विजय चौरसिया (42) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन तुरंत विजय को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें होटल संचालक विशाल स्कूटी से विजय को धर्मशाला ले जाते हुए दिखाई दिया। करीब 45 मिनट बाद वह अकेले बाहर निकला। पुलिस के मुताबिक, विजय चौरसिया ने करीब एक साल पहले विशाल गुप्ता से एक लाख रुपए ब्याज पर लिए थे। कुछ महीनों तक वह ब्याज देता रहा, लेकिन बाद में पैसे देना बंद कर दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था, जो अब हत्या तक पहुंच गया। शनिवार को इस मामले का कोतवाली एसीपी आशुतोष कुमार सिंह ने खुलासा किया। उन्होंने बताया- सवई सिंह के हाता में विजय चौरसिया की हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी विशाल की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें लगाई गई हैं। साथ ही पुलिस ने दुकान के सामने आर्टिफिशियल ज्वैलरी लगाने वाली एक महिला और उसकी बेटी समेत करीब 18 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह घटना फीलखाना थाना क्षेत्र की है। अब पढ़िए पूरा मामला… चूड़ी मार्केट में होजरी की दुकान चलाता था विजय सिरकी मोहाल निवासी विजय चौरसिया की क्राइस्ट चर्च मार्केट के चूड़ी मार्केट में होजरी की दुकान है। वह अपनी मां मीरा देवी, पत्नी नेहा और दो बच्चों वैभव व अनवी के साथ रहते थे। विजय के दो बड़े भाई अजीत और अजय हैं, जो अलग-अलग रहते हैं। तीनों भाइयों की अलग-अलग दुकान है शिवाला खास बाजार में रहने वाले बड़े भाई अजय ने बताया- तीनों भाइयों की होजरी की अलग-अलग दुकानें हैं। शुक्रवार को विजय दुकान पर था और ग्राहकों को कपड़े दिखा रहा था। इसी बीच शाम करीब साढ़े 6 बजे उसके पास एक कॉल आई। इसके बाद विजय ने दुकान में काम करने वाली युवती शिखा से कुछ देर में आने की बात कहकर दुकान से निकल गया। रात करीब 8:30 बजे सवई सिंह के हाता के पास स्थित तीन मंजिला धर्मशाला की पहली मंजिल पर रहने वाली किराएदार रानी त्रिवेदी ने पास में रहने वाले युवक अन्नू को फोन कर विजय की लाश मिलने की जानकारी दी। इसके बाद अन्नू ने मुझे बताया, तो मैं भागते हुए तुरंत मौके पर पहुंचा। वहां देखा कि विजय खून से लथपथ धर्मशाला की सीढ़ियों पर पड़ा हुआ था। इसके बाद हम उसे लेकर उर्सला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) विपिन टाडा और एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में विजय को होटल संचालक विशाल अपनी स्कूटी पर बैठाकर ले जाते हुए देखा गया है। करीब 45 मिनट बाद विशाल धर्मशाला से अकेले बाहर निकलता है और स्कूटी लेकर फरार हो जाता है। पुलिस ने मृतक विजय के भाई अजय की तहरीर पर आरोपी विशाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने शव पर शव रखकर किया हंगामा शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव लेकर बड़ा चौराहा पहुंचे और वहां सड़क पर शव रखकर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शन के कारण लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए और जाम खुल सका। व्यापारियों ने किया मार्केट बंद हत्याकांड के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को शिवाला बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। बाजार पूरी तरह बंद रहा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई। व्यापारियों का कहना है कि आरोपी विशाल नशीले पदार्थों का कारोबार भी कराता था और अक्सर विवादों में रहता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विशाल को आखिरी बार उन्नाव की ओर जाते हुए देखा गया है। आशंका है कि वह किसी वकील के संपर्क में है और आत्मसमर्पण कर सकता है। पुलिस ने उसकी शिवाला स्थित शिल्पा रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ जल्द ही एनबीडब्ल्यू और संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सिपाही की सट्‌टेबाज गर्लफ्रेंड दरोगा बनना चाहती थी; एमटेक कर रही, झांसी में लिव-इन में रहती थी; 2 करोड़ की ज्वैलरी-कैश बरामद झांसी में IPL मैच में ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाले सिपाही की गर्लफ्रेंड यशस्वी द्विवेदी (24) दरोगा बनना चाहता थी। पिछले महीने दरोगा भर्ती परीक्षा में शामिल हुई थी। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि यशस्वी बीएड पास थी। टीचर एग्जाम भी दिया था। सफल नहीं हुई तो एमटेक में दाखिला ले लिया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो मंजिला मकान में पकड़ा गया सेक्स रैकेट:प्रयागराज में 4 महिलाएं और 2 पुरुष हिरासत में, कमरे में आपत्तिजनक हाल में मिले
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:परेड बाजार हटाने के विरोध में उतरी सपा-कांग्रेस, PGT परीक्षा में उतरवाए गए जूते-मोजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment