Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:रामनवमी शोभायात्रा में हनुमानजी ने डांस किया, महिला बोली- सिलेंडर नहीं, बच्चे भूख से तड़प रहे

    3 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (शुक्रवार) की बड़ी खबरें…कानपुर में रामनवमी के पावन अवसर रावतपुर स्थित रामलला मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा राम मंदिर से निकलकर बर्तन वाली गली, सैयद नगर, पप्पू शाह वाली गली से होते हुए वापस रामलला मंदिर में पहुंची। करीब 5 किलोमीटर में निकाली गई शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सीएम योगी को शुक्रवार सुबह गोरखपुर में 5 साल की बच्ची ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया। गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे योगी ने बुलडोजर लेकर बच्ची के साथ फोटो खिंचवाई। फिर बच्ची से कहा- इसे अपने साथ ले जाओ। मन लगाकर पढ़ाई करना। ऐसी ही 10 बड़ी खबरें देखने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें… सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए– 1ः योगी को कानपुर की बच्ची ने बुलडोजर टॉय दिया:गिफ्ट लेकर CM हंस पड़े, कहा- मन लगाकर पढ़ाई करना; फिर पांव भी पखारे- VIDEO सीएम योगी को शुक्रवार सुबह गोरखपुर में 5 साल की बच्ची ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया। गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे योगी ने बुलडोजर लेकर बच्ची के साथ फोटो खिंचवाई। फिर बच्ची से कहा- इसे अपने साथ ले जाओ। मन लगाकर पढ़ाई करना। बच्ची का नाम यशस्विनी सिंह है। वह परिवार के साथ कानपुर से गोरखनाथ मंदिर आई थी। इसके बाद योगी ने रामनवमी पर मां सिद्धिदात्री की आराधना कर 9 कन्याओं के पांव पखारे। योगी ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट करने वाली यशस्विनी के भी पांव पखारे। चुनरी ओढ़ाई और तिलक लगाया। फिर सभी कन्याओं को भोजन कराकर उपहार दिए। पढ़ें पूरी खबर… 2ः गैस किल्लत, महिला बोली- बच्चे भूख से तड़प रहे: कानपुर में निडिल लगाए एजेंसी पर भटक रही महिला, ब्लैक में 3 हजार में मिल रहा सिलेंडर कानपुर में गैस किल्लत से परेशान लोग लगातार एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। एक महिला ने बताया- हमारे बच्चे भूख से तड़प रहे हैं। कल्याणपुर में एक महिला ने बताया- हम 7 दिनों से एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। अब एजेंसी पर बीमर लोग सिलेंडर के लिए लाइन में लग रहे हैं। जेके मंदिर के पास भगवत इंडेन गैस एजेंसी का शटर तक नहीं उठा। लोग 7 दिनों से एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3ः रामनवमी शोभायात्रा में महिलाओं ने बजाए डमरू: पालकी में सवार होकर निकले रामलला; काला चश्मा लगाकर निकले भगवान शिव-पार्वती कानपुर में रामनवमी के पावन अवसर रावतपुर स्थित रामलला मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा राम मंदिर से निकलकर बर्तन वाली गली, सैयद नगर, पप्पू शाह वाली गली से होते हुए वापस रामलला मंदिर में पहुंचेगी। करीब 5 किलोमीटर में निकाली जा रही शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु के शामिल हो रहे हैं। महाराष्ट्र के पुणे से आई कलाकारों की टीम 15 बड़े ढोल बजा रही है। 50 लोगों की विशेष टीम शंख और मंजीरों की ध्वनि से पूरे वातावरण को दिव्य बना रही है। पढ़ें पूरी खबर…. 4ः विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बनाई जलेबी:कानपुर में दुकान पर पहुंचकर खुद जलेबी बनाई, फिर स्वाद चखा कानपुर के लालबंगला बाजार में शुक्रवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से जलेबी बनाने वाला कपड़ा (लवती) लेकर खुद जलेबी बनाई। लालबंगला के चुनचुन लस्सी चौराहे पर स्थित बाबा जलेबी भंडार के संचालक लक्ष्मी शंकर गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह जलेबी बना रहे थे, तभी सतीश महाना उनकी दुकान पर पहुंचे। महाना ने उनके हाथ से लवती लेकर करीब 1 किलोग्राम जलेबी खुद बनाई। जलेबी का स्वाद चखने के बाद उन्होंने उसकी जमकर तारीफ भी की। पढ़ें पूरी खबर…. 5ः कानपुर के कई इलाकों में बारिश:अचानक मौसम बदला, ओलावृष्टि और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी; किसान घरों में रखें फसल कानपुर में शुक्रवार सुबह मौसम बदला। बादल छाए और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। तेज हवा ने मौसम को और सुहावना बना दिया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया- आज शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ शाम तक कुछ जगहों पर बारिश की संभावना भी जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर…. 6ः बिठूर गैंगरेप- हॉस्टल में 5 घंटे किशोरी से हैवानियत:प्राइवेट पार्ट में मिले चोट के निशान, फरार आरोपियों की तलाश में लगी चार टीमें एक छोटे से कागज पर पता और मोबाइल नंबर लिखकर कथित भाई से मिलने आई वाराणसी की किशोरी से कानपुर के मंधना के हॉस्टल में गैंगरेप हुआ। तीन आरोपियों ने दरिंदगी की हदें पार कर दी। दरिंदों ने उसे हॉस्टल के कमरे में 5 घंटे तक बंधक रखा और हैवानियत की। उसके शरीर को नोच-खरोंच डाला। सूत्रों के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट में उसके प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर… 7ः रावतपुर में ऑटो रोककर युवक को पीटा, 3 गिरफ्तार:ऑटो में लटककर डांस करने से शुरू हुआ विवाद, सड़क पर चले लात-घूंसे कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर में शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक ऑटो चालक अपनी पत्नी के साथ घर जा रहा था, तभी सड़क किनारे डीजे पर नाच रहे कुछ युवकों ने उसका ऑटो रोक लिया। आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने ऑटो पर चढ़कर और पीछे लटककर डांस करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने चालक की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। पढ़ें पूरी खबर…. 8ः HDFC बैंक अधिकारी-कर्मचारी पर FIR दर्ज:1600 करोड़ के लेनदेन मामले में जानकारी न देने पर कार्रवाई कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र में HDFC बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई जांच के दौरान मांगी गई बैंकिंग जानकारी उपलब्ध न कराने पर की गई है। मामला 1600 करोड़ रुपये के वित्तीय लेन-देन से जुड़ा है। उपनिरीक्षक कुलदीप ने गुरुवार रात यह प्राथमिकी दर्ज कराई। वे चकेरी में दर्ज मुकदमा संख्या 130/2026 की विवेचना कर रहे हैं। जांच के दौरान HDFC बैंक की लालबंगला शाखा से खातों और वित्तीय लेन-देन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मांगी गई थी। पढ़ें पूरी खबर…. 9ः धुरंधर-2 से कानपुर के वैभव गुप्ता का बॉलीवुड डेब्यू:बोले- रणबीर सिंह का गले लगाना सपने जैसा, ‘मन अटकेया’ को मिल रहा जबरदस्त प्यार बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के गाने इन दिनों खूब चर्चा में हैं। कानपुर के उभरते सिंगर वैभव गुप्ता ने इस फिल्म से अपना बड़ा डेब्यू किया है। इंडियन आइडल 14 के विजेता वैभव का गाया गाना ‘मन अटकेया’ फैंस के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अपनी सफलता, सुपरस्टार रणबीर सिंह के साथ खास पल और भविष्य की योजनाओं को लेकर वैभव ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। पढ़ें पूरी खबर… 10ः कानपुर के CSA-ग्राउंड में एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव एंड ट्रेड शो:बंजर जमीन पर बांस की खेती से लाखों की कमाई, 50 हजार में धान कुटाई मशीन कानपुर के चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए तीन दिवसीय एमएसएमई एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव एंड ट्रेड शो का आयोजन किया गया। इस ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से आए उद्यमियों ने 150 से अधिक स्टॉल लगाए हैं। ट्रेड शो में लगे विभिन्न स्टॉलों पर युवाओं को नई-नई संभावनाओं की जानकारी दी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    30 मार्च तक बादल-धूप का दौर जारी रहेगा:कानपुर में बूंदाबांदी के भी आसार, सीजन की सबसे गर्म रात रही, न्यूनतम पारा 19.8 पहुंचा
    Next Article
    ईरान के हमले में अमेरिका के 10 सैनिक बुरी तरह घायल, सऊदी अरब के एयरबेस पर मारी थीं मिसाइलें और ड्रोन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment