Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर का लेदर कारोबार 50 मिलियन डॉलर से ज्यादा पहुंचेगा:उपाध्यक्ष बोले-लक्ष्य हासिल करके रहेंगे, 123 निर्यातकों को अवॉर्ड मिला

    10 hours ago

    1

    0

    शहर के 'द मैनर हॉल' (स्टेटस क्लब) में आयोजित एक भव्य समारोह में काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट (CLE) ने लेदर जगत के धुरंधरों को सम्मानित किया। 5वें क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में साल 2022-23 और 2023-24 के दौरान वैश्विक स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले 123 निर्यातकों को ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम में यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। पुरस्कार पाने वालों में फिनिश्ड लेदर, फुटवियर, लेदर गारमेंट्स और सैडलरी जैसे पारंपरिक क्षेत्रों के साथ-साथ इस बार महिला उद्यमियों और स्टार्टअप्स का भी बोलबाला रहा। CLE ने समावेशिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए उन नए चेहरों को भी विशेष रूप से नवाजा, जिन्होंने लेदर सेक्टर में आधुनिक सोच के साथ कदम रखा है। विधानसभा अध्यक्ष बोले- लेदर इंडस्ट्री से मेरा पुराना नाता इस मौके पर सतीश महाना ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि लेदर इंडस्ट्री के साथ उनका रिश्ता महज औपचारिक नहीं बल्कि बहुत पुराना और व्यक्तिगत है। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री रहते हुए उन्होंने इस सेक्टर की बारीकियों और चुनौतियों को करीब से देखा है और इसे आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। महाना ने जोर देकर कहा कि कानपुर के निर्यातकों ने अपनी मेहनत और कारीगरी से पूरी दुनिया में शहर का नाम रोशन किया है। ये सम्मान उनके इसी संघर्ष और दृढ़ता का प्रतीक है। जाजमऊ का बदलेगा चेहरा, दिखेगा 'नया कानपुर' शहर के बुनियादी ढांचे और खास तौर पर लेदर हब जाजमऊ के विकास पर चर्चा करते हुए महाना ने भरोसा दिलाया कि वहां सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया में थोड़ा समय जरूर लगता है, लेकिन जल्द ही जाजमऊ की बदली हुई सूरत सबके सामने होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में लोग 'पुराने कानपुर' और 'नए कानपुर' के बीच एक सकारात्मक बदलाव को साफ तौर पर देख पाएंगे। 50 बिलियन डॉलर के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे कदम CLE के नवनियुक्त उपाध्यक्ष मुख्तारुल अमीन ने भविष्य की रणनीति साझा करते हुए बताया कि कोविड के कारण इन पुरस्कारों के वितरण में कुछ देरी जरूर हुई थी, लेकिन अब इंडस्ट्री पूरी ऊर्जा के साथ वापसी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने लेदर सेक्टर के लिए 50 बिलियन डॉलर के निर्यात का बड़ा लक्ष्य रखा है। उत्तर प्रदेश की नई 'फुटवियर एवं लेदर नीति 2025' इस लक्ष्य को हासिल करने में मील का पत्थर साबित होगी। अमीन ने निर्यातकों से आह्वान किया कि वे हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) का फायदा उठाएं ताकि भारत एक वैश्विक सोर्सिंग हब बन सके। मिडिल ईस्ट युद्ध ने बढ़ाई चिंता, ऑर्डर्स पर असर हालांकि, इंडस्ट्री के सामने वर्तमान चुनौतियों का जिक्र करते हुए अमीन ने मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) के हालातों पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब और दुबई जैसे प्रमुख बाजारों में निर्यात पर सीधा असर पड़ा है। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में उछाल आने से लागत बढ़ गई है, जिससे पुराने रेट पर बुक किए गए ऑर्डर्स को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद उद्यमी डटे हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति होगी और व्यापार फिर से अपनी पूरी रफ़्तार पकड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष यदवेंद्र रुचान ने अतिथियों का स्वागत किया और एक्सपोर्ट प्रमोशन के प्रयासों पर जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष असद के. इराकी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सरकार के निरंतर सहयोग और निर्यातकों की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता मौत मामले की सीएम योगी से शिकायत:वकील के बेटे के साथ सीएम से मिले विधायक, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
    Next Article
    संकटमोचन संगीत समारोह के अंतिम दिन पहुंचे लाखों श्रद्धालु:सितार और तबले की जुगलबंदी ने बांधा समां, मंदिर में सजी राम दरबार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment