Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के पाले में आई ट्रॉफी:नॉर्थ जोन खो-खो में CSJMU बना चैंपियन, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को फाइनल में दी शिकस्त

    11 hours ago

    2

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के मैदान पर पिछले पांच दिनों से चल रही सांस रोक देने वाली खो-खो की जंग का रविवार को शानदार समापन हुआ। मेजबान CSJMU की टीम ने अपने घरेलू मैदान और दर्शकों के भारी समर्थन का पूरा फायदा उठाते हुए 'नॉर्थ जोन पुरुष खो-खो अंतर विश्वविद्यालयीय टूर्नामेंट 2025-26' का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में कानपुर की टीम ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) पंजाब को एकतरफा अंदाज में मात देकर अपनी बादशाहत साबित की। फाइनल रणनीति और फुर्ती के आगे पस्त हुई पंजाब की टीम खिताबी मुकाबले में CSJMU और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बीच जोरदार भिड़ंत की उम्मीद थी, लेकिन मेजबान टीम की सधी हुई रणनीति के आगे पंजाब के खिलाड़ी टिक नहीं सके। कानपुर की टीम ने मैच की शुरुआत से ही विपक्षी पाले पर दबाव बनाए रखा। बेहतरीन तालमेल और बिजली जैसी फुर्ती दिखाते हुए CSJMU ने 18-10 के अंतर से निर्णायक जीत दर्ज की। 8 अंकों के इस बड़े अंतर ने कानपुर को उत्तर भारत का नया खो-खो किंग बना दिया, जबकि इस हार के साथ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। दूसरे स्थान के लिए भी दिखा कड़ा संघर्ष टूर्नामेंट में रनर-अप यानी द्वितीय स्थान के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय और चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सिरसा) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दिल्ली ने टॉस जीतकर आक्रामक रुख अपनाने की कोशिश की, लेकिन सिरसा की टीम ने बेहद संतुलित और प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया। अंत में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने 18-16 के करीबी अंतर से दिल्ली को पटखनी देते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। बब्बन के सिर सजा 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का ताज पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपने खेल से दर्शकों का दिल जीतने वाले खिलाड़ियों को समापन के अवसर पर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। मेजबान टीम के बब्बन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। वहीं, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के फिरोज को उनकी आक्रामक तकनीक के लिए 'सर्वश्रेष्ठ आक्रमणकर्ता' और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के सत्यम को उनके मजबूत बचाव के लिए 'सर्वश्रेष्ठ रक्षक' का पुरस्कार दिया गया। अब ऑल इंडिया चैंपियनशिप की चुनौती नॉर्थ जोन टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद अब विश्वविद्यालय में 'ऑल इंडिया पुरुष खो-खो चैम्पियनशिप' की सुगबुगाहट तेज हो गई है। आयोजन के समापन के साथ ही विश्वविद्यालय के वॉलिंटियर्स ने आगामी नेशनल चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए कमर कस ली है। समापन समारोह के दौरान खेल जगत की हस्तियों और विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विजेताओं को ट्रॉफी सौंपी और खिलाड़ियों के खेल कौशल की सराहना की। इस जीत ने न केवल कानपुर का मान बढ़ाया है, बल्कि आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के हौसले भी बुलंद कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा के 9 साल का मनाया जश्न:गांव चलो, बस्ती चलो अभियान की दी जानकारी
    Next Article
    सोनभद्र में कुएं में मिला महिला का शव:मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, पति बोला - पानी भरते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment