Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा के 9 साल का मनाया जश्न:गांव चलो, बस्ती चलो अभियान की दी जानकारी

    9 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी ने अपनी स्थापना के 9 साल का जश्न मनाया। 9 साल बेमिसाल सोच ईमानदार, काम दमदार” अभियान के अंतर्गत महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के नेतृत्व में “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत मेरठ नगर विधानसभा के महाराजा अग्रसेन मण्डल स्थित मेट्रो प्लाजा में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने मेट्रो प्लाजा क्षेत्र में व्यापारियों एवं आम नागरिकों के बीच पहुंचकर उत्तर प्रदेश सरकार के विगत 9 वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित पंपलेट वितरित किए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विकास, योजनाओं पर हुई चर्चा उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विकास हुआ है तथा गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की गई हैं। सरकार के 9 साल के कार्य गिनाए विवेक रस्तोगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य किया है। यही कारण है कि आज प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों और कार्यों से संतुष्ट है और भाजपा के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष विकास मोहन गुप्ता, निवर्तमान महानगर महामंत्री एवं मेट्रो प्लाजा व्यापार संघ अध्यक्ष अरविन्द मारवाड़ी, गुप्ता अंकुर राणा, अजय रोहिला, आदित्य अग्रवाल, ईशु आहूजा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में असम CM के बयान पर भड़के कांग्रेसी:कलेक्ट्रेट पर पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से नोकझोंक, हंगामा
    Next Article
    कानपुर के पाले में आई ट्रॉफी:नॉर्थ जोन खो-खो में CSJMU बना चैंपियन, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को फाइनल में दी शिकस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment