Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में बच्ची की मौत:डॉक्टर पर भड़के परिजन, लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्ची की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने हॉस्पिटल के बाहर हंगामा काटा। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर 112 नंबर डायल कर हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। बेटी के पैर में पस पड़ने पर लाए थे हॉस्पिटल बर्रा थाना क्षेत्र के मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी राहुल सिंह की (10) साल की बेटी आरूषि के पैर में पस पड़ गया था। पैर में दर्द की शिकायत पर पिता ने आरूषि को शनिवार दोपहर रावतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उसका उपचार चल रहा था। देर रात अचानक बेटी की अचानक हालत बिगड़ गई। रविवार देर रात को को इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। डॉक्टरों ने कहा की बेटी की हालत बिगड़ गई है। दूसरे हॉस्पिटल ले जाओ जहां से उसे काकादेव के एक निजी हॉस्पिटल लेकर गए। वहां देखते ही डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। हंगामा बढ़ता देख हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही रावतपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा। हंगामा काट रहे परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। थाना प्रभारी बोले- रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश कुमार रॉय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। सीएमओ को एक रिपोर्ट भेज कर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्याकांड से पहले का LIVE VIDEO आया सामने:मारपीट में भतीजे ने चढ़ाया था लोगों पर ट्रैक्टर, 9 बीघा जमीन का विवाद, पीट-पीटकर की हत्या
    Next Article
    लखनऊ में आज फरवरी का सबसे अधिक रहेगा पारा:पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अब लगातार बढ़ती जाएगी गर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment