Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में दोस्त के पत्नी के साथ किया शादी:अब दूसरे शादी की तैयारी पर अड़ा, विरोध पर मारपीट कर घर से निकाला

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया में अपने पति से तलाक लेकर उसके दोस्त से शादी की। लेकिन 3 साल बाद मन भरने के बाद दूसरे पति ने उसका साथ छोड़ दिया। अब वह किसी अन्य महिला के साथ शादी करने की तैयारी में है। पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। अब विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ 10 दिन से मायके में रह रही है। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस ने पति को थाने पर बुलाने के लिए फोन किया तो वह बंद मिला। इसके बाद पुलिस पति के घर पहुंची तो पति फरार था। पुलिस को मां-बाप ने बताया कि लड़के से हमारा कोई वास्ता नहीं है। लेकिन पुलिस ने मां-बाप को थाने पर आने को कहा है। यह पूरा मामला बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पिंडहरा गांव का है। गांव निवासी मुन्नीलाल (32) पुत्र लक्ष्मन ने अपने कॉलेज के दोस्त की पत्नी (29) रोशनी पुत्री राजदेव से 2 अप्रैल 2023 में अवनीनाथ मंदिर में शादी किया था। इसके बाद 17 अप्रैल 2023 को उनकी शादी रजिस्टर्ड भी हो गई। दोनों अब बांसडीह रोड पर किराए के मकान में रह रहे हैं। मुन्नीलाल यहां पेंटिंग का दुकान किया है। दोनों बच्चों को लेकर मायके पहुंची विवाहिता रोशनी को पहले पति से 9 साल का बेटा आयुष है। जबकि दूसरे पति से उनका 7 माह का बेटा सूरज है। पत्नी रोशनी ने बताया कि शादी के तीन साल बाद पति दूसरी शादी करने वाला है। इसका विरोध करने तीन बार पंचायत हुआ। पंचायत में वह मान गया। लेकिन फिर वह दूसरी शादी करने की जिद्द करने लगा। इसका विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा व भोजन-पानी तक बंद कर दिया। घटना से आहत रोशनी अपने बच्चों को लेकर मायके चली आई और पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है। पढ़ाई के दौरान हुआ था अफेयर शिवरामपुर निवासी रोशनी की पहली शादी साल 2011 में टंडवा निवासी राजकुमार पुत्र पचदेव से हुई थी। लेकिन जब रोशनी बांसडीह इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं, इस दौरान उसके सहपाठी रहे मुन्नीलाल के साथ उसका अफेयर चल रहा था। शादी के बाद भी मुन्नीलाल का रोशनी के साथ बातचीत जारी रहा। इस दौरान उसने रोशनी के पति और अपने कॉलेज के दोस्त राजकुमार का किसी दूसरे लड़की के साथ अफेयर करवाकर शादी करवा दिया। इसके बाद राजकुमार का रोशनी के बीच विवाद शुरू हो गए। राजकुमार ने रोशनी को तलाक दे दिया। इसके बाद मुन्नीलाल ने अपने पुराने प्यार रोशनी से मंदिर में शादी कर ली थी। वहीं, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में लेखपाल 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार:विजिलेंस टीम ने मिठाई की दुकान पर दबोचा
    Next Article
    सपा ने संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई:सामाजिक न्याय का संकल्प दोहराया, आदर्शों पर चलने का किया ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment