Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के प्रकाश पाल को BJP ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया:यूपी से 8 नाम भेजे, प्रदेश में पाल बिरादरी को साधने की कोशिश

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर के प्रकाश पाल को भाजपा ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। प्रकाश पाल पिछड़ा समाज के बड़े नेता हैं। यूपी बीजेपी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कानपुर के रहने वाले पाल पिछड़ा मोर्चा से पहले कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। अब पार्टी ने उन्हें पिछड़ा समाज के नेता होने के नाते राज्यसभा भेजे जाने के लिए जारी की गई 8 नेताओं की लिस्ट में शामिल किया है। उत्तर प्रदेश के ब्रज, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कुछ जिलों में पाल समाज का अच्छा प्रभाव है। बीजेपी में प्रकाश पाल बड़े नेताओं में शामिल हैं। बड़ी जिम्मेदारियां संभालते हुए उन्होंने संगठन के लिए लगातार काम किया है। पाल समाज की बात करें तो इस समाज से जुड़ी उपजातियों को मिलाकर पूरे उत्तर प्रदेश में इसकी आबादी करीब 5 से 8 प्रतिशत है। प्रदेश की लगभग 24 विधानसभा सीटों पर पाल समाज के मतदाता निर्णायक भूमिका में रहते हैं। प्रकाश पाल ने वर्ष 1992 में संघ के तहसील प्रचारक के दायित्व के साथ अपने राजनीतिक-सामाजिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह लगातार संगठन के लिए काम करते रहे। भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक पदों पर रहते हुए उन्होंने मिली जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन हुआ:संकल्प सेवा शिविर के तहत बाल विकास विभाग ने दर्जन भर केंद्रों को जोड़ा
    Next Article
    'विकसित भारत' पर चित्रकला प्रतियोगिता:विद्यार्थियों ने आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर उकेरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment