Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर को प्रदेश में 10वीं में चौथा..12वीं में 16वां स्थान:यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में सुधरी जिले की स्थिति

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी बोर्ड की ओर से गुरुवार को जारी किए गए 10वीं और 12वीं के परिणाम में प्रदेश स्तर पर 10वीं में जिले का चौथा व 12वीं में 16वां स्थान है। बीते सालों की अपेक्षा परीक्षा के परिणाम 2026 में कानपुर जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बीते सालों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस बार 10वीं में 95.20 और 12वीं में 86.14 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। बीते सालों से अच्छा रहा प्रदर्शन इस साल की परीक्षा में 10वीं में 46432 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें 44074 ने परीक्षा दी और 41959 पास हुए हैं। वहीं, 12वीं में 46,052 पंजीकृत छात्र छात्राओं में से 44,714 परीक्षार्थी शामिल हुए और 38,516 पास हुए हैं। 2021 में 95 फीसदी के बाद यह दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन माना जा रहा है। वहीं इंटरमीडिएट में भी सुधार हुआ है। मेरिट में लड़कों ने मारी बाजी 10वीं की सिटी टापर भले ही लड़की हो लेकिन यूपी बोर्ड की ओर से जारी जिले की मेरिट लिस्ट में इस बार लड़कों ने बाजी मारी है। जिले में 10वीं की टॉप 10 लिस्ट में 24 छात्र छात्राओं ने स्थान बनाया है, जिसमें 14 छात्र व 10 छात्राएं हैं। वहीं 12वीं की टॉप 10 की सूची में शामिल 10 विद्यार्थियों में 03 छात्राएं व सात छात्र हैं। बीते सालों में 10वीं का रिजल्ट बीते सालों में 12वीं का रिजल्ट
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान पूरा:अधिवक्ता बोले चैंबर, सुरक्षा और हाईकोर्ट बेंच सबसे बड़े मुद्दे
    Next Article
    कानपुर में 40°C में बाइक पर बैठे मजदूर की मौत:परिजन बोले- तेज धूप के चलते जान गई; पुलिस ने हार्ट अटैक की आशंका जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment