Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान पूरा:अधिवक्ता बोले चैंबर, सुरक्षा और हाईकोर्ट बेंच सबसे बड़े मुद्दे

    1 hour ago

    1

    0

    जिला बार एसोसिएशन की नई प्रबंधन समिति के चुनाव के लिए गुरुवार को सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से चला। अब सभी की नजरें शुक्रवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। इस बार 21 पदों के लिए कुल 31 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी मोहम्मद शोएब अहमद के अनुसार अध्यक्ष पद पर रवींद्र कुमार सिंह और राजीव नागर के बीच सीधा मुकाबला है। महामंत्री पद के लिए देवेंद्र शर्मा और प्रशांत गुप्ता आमने-सामने हैं, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय त्यागी प्रत्याशी हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तनुज शर्मा, योगेंद्र शर्मा, संजय कुमार और अमरीश कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद पर सरलेश भारद्वाज और रेखा के बीच मुकाबला है। संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए इंद्रपाल सिंह और चक्रेश बघेला, प्रकाशन पद पर प्रदीप कुमार और विनय कुमार तथा पुस्तकालय पद पर केवल सदाकत अली ने नामांकन किया है। चुनाव के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी प्राथमिकताओं को भी सामने रखा। अधिवक्ता मिंटी ने हाईकोर्ट बेंच की स्थापना, चैंबर की व्यवस्था, बेहतर वाशरूम और महिला अधिवक्ताओं की सुरक्षा को प्रमुख मुद्दा बताया। अधिवक्ता अर्शी ने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा बिना चैंबर वाले वकीलों को चैंबर दिलाना है । वहीं पूर्व महामंत्री पंडित आनंद कश्यप ने अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने, नए वकीलों के लिए चैंबर और लाइब्रेरी सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत बताई। इस बार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी भी चर्चा में रही। कई महिला प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं आरक्षण को लेकर भी बहस छिड़ी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में गगन शर्मा इंटर के टॉपर बने:93.20% के साथ पहला नंबर मिला, जिले की टॉप 5 लिस्ट में चार बेटियों ने जगह बनाई
    Next Article
    कानपुर को प्रदेश में 10वीं में चौथा..12वीं में 16वां स्थान:यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में सुधरी जिले की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment