Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की सड़कों पर डॉक्टर्स का 'महादान' मिशन:रैली निकालकर अंगदान का संदेश दिया, बेस्ड डेकोरेटेड कारें आकर्षण का केंद्र रहीं

    8 hours ago

    1

    0

    शहर की सड़कों पर रविवार को डॉक्टर्स का एक अलग ही 'ट्रीटमेंट' देखने को मिला। मौका था आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) कानपुर द्वारा आयोजित 'ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस कार रैली 2026' का। सफेद कोट छोड़कर डॉक्टर्स अपनी सजी-धजी कारों के साथ सड़कों पर उतरे, तो मकसद सिर्फ एक था। लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करना। 'डोनेट ऑर्गन, सेव लाइफ' के स्लोगन के साथ निकली इस 'डॉक्स ऑन व्हील्स' रैली ने बिठूर से लेकर कानपुर क्लब तक अंगदान की अलख जगाई। रैली का आगाज डीपीएस मैनावती मार्ग से हुआ, जहां सांसद रमेश अवस्थी, एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन टांडा और डीपीएस के एमडी आलोक मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर कारों के काफिले को रवाना किया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने साफ कहा कि अंगदान वह महादान है, जो किसी बुझते हुए चिराग को फिर से रोशन कर सकता है। रैली में सिर्फ डॉक्टर्स ही नहीं, बल्कि उनके परिवार भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। शहर के प्रमुख चौराहों से जब यह काफिला गुजरा, तो हर कोई रुककर इन संदेशों को पढ़ता नजर आया। रैली के दौरान थीम बेस्ड डेकोरेटेड कारें आकर्षण का केंद्र रहीं। बेस्ट स्लोगन और बेस्ट डेकोरेटेड कार के लिए डॉ. एस. के. कटियार और डॉ. ए. के. श्रीवास्तव जैसे दिग्गजों ने जज की भूमिका निभाई। दोपहर में रैली बिठूर के पैशन रॉयल कॉटेज पहुंची। जहां विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने डॉक्टर्स की इस मुहिम की सराहना की। इसके बाद असली चमक रात 8 बजे कानपुर क्लब में दिखी। जहां मुख्य अतिथि मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन और ब्रिगेडियर एम. एस. जमवाल ने विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार बांटे। पुरस्कारों की लिस्ट भी लंबी रही, जिसमें ओवरऑल विनर से लेकर बेस्ट लेडी ड्राइवर और सीनियर मोस्ट पार्टिसिपेंट तक को सम्मानित किया गया। सचिव डॉ. शालिनी मोहन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी टीम और शहरवासियों का आभार जताया। इस मेगा इवेंट को डॉ. देबाशीष देबरॉय, डॉ. संजय सिंहवी, डॉ. विशाल सिंह और डॉ. रेणु सिंह गहलोत की टीम ने यादगार बना दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में जिला सेवा प्राधिकरण का लगा कैंप:शासन की योजनाओं से जनता को किया गया लाभान्वित
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8; साउथ अफ्रीका का स्कोर 84/3:मिलर-ब्रेविस में फिफ्टी पार्टनरशिप, पावरप्ले में 3 विकेट गंवा दिए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment