Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 10 मनोनित पार्षदों का शपथ ग्रहण:मेयर से प्रभारी मंत्री बोले- उन 27 वार्डों की जिम्मेदारी दीजिए, जहां बीजेपी के पार्षद नहीं हैं

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में नामित पार्षदों को शपथ दिलाने के लिए शनिवार को प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय पहुंचे। नगर निगम स्थित प्रमिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 10 नामित पार्षदों ने शपथ ली। प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और मेयर प्रमिला पांडेय ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि जो लोग भाजपा से जुड़ते हैं, उन्हें उनके संघर्ष और समाज के लिए की गई सेवा का फल जरूर मिलता है। पार्टी हमेशा समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि नामित पार्षदों को उन वार्डों की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए, जहां भाजपा के पार्षद नहीं हैं। वहां जाकर जनता की समस्याएं सुनें और संगठन को मजबूत करने के साथ विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। मेयर प्रमिला पांडेय ने कहा कि पार्टी ने उन लोगों को जिम्मेदारी दी है, जिन्होंने वर्षों तक पार्टी के लिए संघर्ष किया, लाठियां खाईं और संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि नामित पार्षदों को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराना चाहिए, ताकि पार्टी का विश्वास और मजबूत हो। समाज के लिए जिस तरह से अभी तक काम किया है, उसी तरह सभी को आगे भी काम करना है। मैं तो मानती हूं कि इन 10 नामित पार्षदों के आने से मेरा परिवार बड़ा हो गया है। पहले 110 वार्ड के पार्षद थे, अब मेरा परिवार बढ़कर 120 का हो गया है। मंत्री बोले- मैं भी पार्षद रहा हूं योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि पार्षद जनता से सीधे जुड़ी सबसे पहली कड़ी होते हैं। मैं खुद पार्षद रहा हूं। मैंने राजनीति में कभी नहीं सोचा था कि मैं मंत्री बनूंगा। लेकिन बीजेपी ऐसी पार्टी है, जहां एक चाय वाला प्रधानमंत्री बन सकता है और झोपड़ी में रहने वाली महिला राष्ट्रपति बन सकती है। मैंने जब राजनीति की शुरुआत की, तो मैं कहीं भी जा सकता था, लेकिन उस इकाई से जुड़ा जिसमें संघर्ष था। इसलिए क्योंकि सिद्धांतों की स्थापना के लिए इस पार्टी से जुड़ना जरूरी था। योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि अभी शहर में 83 निर्वाचित बीजेपी के पार्षद हैं। मैं मेयर प्रमिला पाण्डेय से कहूंगा कि जो ये नए मनोनीत पार्षद हैं, उन्हें जिम्मेदारी दें कि वे उन बचे हुए 27 वार्डों में काम करें, जहां अन्य पार्टियों के पार्षद हैं। वहां मजबूती से काम करें, ताकि हम वहां भी संगठन को मजबूत कर सकें। मेयर बोलीं- जिम्मेदारी जरूर दी जाएगी प्रमिला पाण्डेय ने कहा कि मंत्री ने नामित पार्षदों को जिम्मेदारी देने की बात कही है, उसे पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही नामित पार्षद सरदार नीतू सिंह ने कहा कि अगर हमें उन वार्डों की जिम्मेदारी मिलती है, जहां बीजेपी के पार्षद नहीं हैं, तो हम सभी मिलकर कोशिश करेंगे कि 27 में से ज्यादा से ज्यादा वार्डों में काम कराकर वहां भी बीजेपी को जीत दिलाई जा सके। सरदार नीतू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, दिनेश बाबा सविता, विजय सेंगर, रमेश बाल्मीकि, विजय पटेल (विनय), आदित्य शुक्ला, कमला साहू, निधि बाजपेयी और सुभाष गौड़
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर तीन वाहनों की टक्कर:बाराबंकी में सड़क हादसा, 12 से ज्यादा लोग घायल, दो की हालत गंभीर
    Next Article
    महोबा में एसी ठीक करने गए युवकों को बंधक बनाया:2 घंटे तक कैद रखा, पुलिस ने बचाया; आरोपी हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment