Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में एसी ठीक करने गए युवकों को बंधक बनाया:2 घंटे तक कैद रखा, पुलिस ने बचाया; आरोपी हिरासत में

    3 hours ago

    1

    0

    महोबा में एक व्यक्ति ने एसी ठीक करने आए इंजीनियर और उसके सहायक को अपने घर में दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। यह घटना शहर के ऊदल चौक इलाके में हुई, जिससे हड़कंप मच गया। यह मामला ओ-जनरल एसी सर्विस सेंटर से जुड़ा है। सर्विस सेंटर के संचालक वरुण कुमार तिवारी ने बताया कि उनके इंजीनियर निखिल शुक्ला और एक सहायक मोहल्ला बड़ीहाट निवासी एक ग्राहक के घर एसी ठीक करने गए थे। ग्राहक ने लगभग एक महीने पहले ही एसी खरीदा था, जिसका मोटर पार्ट खराब हो गया था। एसी का पार्ट खराब होने से नाराज ग्राहक ने इंजीनियर और उसके सहायक को कमरे में बंद कर दिया। बंधक बने युवकों ने दो घंटे तक बाहर निकलने की कोशिश की और मदद की गुहार लगाई। उन्होंने फोन पर अपने संचालक वरुण तिवारी को घटना की जानकारी दी। आरोपी ने वरुण तिवारी को भी फोन पर जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। हालात बेकाबू होते देख संचालक वरुण तिवारी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया और बंधकों को छोड़ने से मना कर दिया। पुलिस ने बलपूर्वक आरोपी को हिरासत में लिया और उसे कॉलर पकड़कर शहर कोतवाली ले गई। आरोपी ने पुलिस के साथ भी बदसलूकी की। पुलिस को मौके पर मोर्चा संभालना पड़ा। काफी जद्दोजहद और मशक्कत के बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। आरोपी ने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस का धैर्य जवाब दे गया और पुलिसकर्मी आरोपी को कॉलर पकड़कर घसीटते हुए सीधे कोतवाली ले आए। सर्विस सेंटर संचालक वरुण तिवारी ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 10 मनोनित पार्षदों का शपथ ग्रहण:मेयर से प्रभारी मंत्री बोले- उन 27 वार्डों की जिम्मेदारी दीजिए, जहां बीजेपी के पार्षद नहीं हैं
    Next Article
    भाजपा से भवानी भीख शुक्ला जनता की पसंद:कटरा बाजार सीट पर सपा से पहली पसंद मनोज शुक्ला, विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment