Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 125 करोड़ साइबर ठगी केस:सरगना राजबीर पर 25 हजार इनाम, 53 खाते फ्रीज; 2.11 करोड़ रकम सीज

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के बर्रा थाना पुलिस ने 125 करोड़ की साइबर ठगी मामले में फरार सरगना राजबीर के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के साथ ही उसके बैंक खातों को फ्रीज कराना शुरू कर दिया है। अब तक 53 खाते फ्रीज किए जा चुके हैं, जिनमें से 13 खातों में 2.11 करोड़ रुपये की रकम सीज की गई है। पुलिस ने पांच बैंकों को नोटिस जारी कर पिछले छह माह के ट्रांजेक्शन, सीसीटीवी फुटेज, खातों से जुड़े मोबाइल नंबर और खाताधारकों की जानकारी मांगी है। जांच में सामने आया है कि गैंग के पास 250 से ज्यादा बैंक खाते हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जाता था। कन्नौज के होटल में होती थी गैंग की मीटिंग बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राजबीर हर महीने तय तारीख पर कन्नौज के एक होटल में गैंग के सदस्यों से मिलता था। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल से मिले वीडियो में होटल में हुई मीटिंग के दृश्य भी सामने आए हैं। मोबाइल से मिले चैट और वीडियो पुलिस जांच में कई चैट और वीडियो भी मिले हैं। इनमें गैंग के सदस्य 19 अप्रैल को होटल में एकत्र हुए थे। कुछ खातों की जांच में 50 से 500 रुपये तक की छोटी रकम मिली, जबकि कुछ खाते खाली भी पाए गए। 8 आरोपी पहले ही जा चुके जेल इस मामले में पहले ही तीन बैंकों के पांच कर्मचारियों समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच में एक्सिस बैंक, यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, सीएसबी बैंक समेत कई बैंकों की शाखाओं में ठगी से जुड़े खाते मिलने की बात सामने आई है। सीएसबी बैंक की स्वरूप नगर शाखा में 53 खातों की जांच में 40 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन मिला, हालांकि अधिकांश रकम पहले ही निकाली जा चुकी थी। फिलहाल 2.11 करोड़ रुपये फ्रीज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, राजबीर गैंग के पास 250 से ज्यादा बैंक खातों की जानकारी मिली है। सभी खातों की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में होंडा-सिटी सवार युवकों ने ऑल्टो वाले को पीटा:ओवरटेक करके रोका, कार से खींचकर सड़क पर घसीटा; तोड़फोड़ की
    Next Article
    लखनऊ में दो दिन बाद सुबह से तेज धूप:दोपहर तक 32 डिग्री पार करेगा तापमान; उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment