Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में होंडा-सिटी सवार युवकों ने ऑल्टो वाले को पीटा:ओवरटेक करके रोका, कार से खींचकर सड़क पर घसीटा; तोड़फोड़ की

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के शहीद पथ पर आज देर शाम होंडा सिटी कार सवार युवकों ने ऑल्टो सवार कार चालक से मारपीट की। पीड़ित को कार से नीचे खींचकर घसीट-घसीटकर मारा। कार का शीशा तोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। देखिए 2 तस्वीरें… पहले झगड़ा हुआ फिर ओवरटेक कर रोका जानकारी के अनुसार, यह घटना शहीद पथ पर लक्ष्य प्लाजा के सामने हुई। पीड़ित ऑल्टो कार (UP32 JA 4377) के चालक ज्ञानेंद्र कुमार यादव हैं। वे चिनहट के गल्ला मंडी निवासी हैं। वे अपनी कार से चिनहट जा रहे थे।बताया जा रहा है कि रमाबाई पुलिस चौकी के पास उनकी होंडा सिटी सवार कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद होंडा सिटी सवार युवकों ने ज्ञानेंद्र का पीछा किया। कार से खींचकर जमकर पिटाई की होंडा सिटी सवार युवकों ने लक्ष्य प्लाजा के सामने शहीद पथ पर ऑल्टो कार को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया। इसके बाद युवकों ने ज्ञानेंद्र को कार से बाहर खींचकर पीटा। इस दौरान ऑल्टो कार का शीशा भी तोड़ दिया गया। बीच सड़क हुई इस घटना से राहगीरों में दहशत फैल गई। किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं की। पूरी घटना को वहां मौजूद एक राहगीर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीजीआई पुलिस ने बताया कि पीड़ित ज्ञानेंद्र कुमार यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में नोडल अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश:अवैध क्लीनिक को सील करने पर बवाल, अधिकारी बोले- मुझे फंसाया जा रहा
    Next Article
    कानपुर में 125 करोड़ साइबर ठगी केस:सरगना राजबीर पर 25 हजार इनाम, 53 खाते फ्रीज; 2.11 करोड़ रकम सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment