Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 154 जोड़ों ने लिए सात फेरे:CSA परिसर में बारिश के बीच हुआ सामूहिक विवाह, हर जोड़े पर 1 लाख रुपए खर्च

    21 hours ago

    2

    0

    कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) परिसर में शुक्रवार को खुशियों की नई इबारत लिखी गई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 154 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की। सुबह से हो रही हल्की बारिश भी इन जोड़ों के उत्साह को कम नहीं कर पाई, क्योंकि प्रशासन ने पहले से ही पूरे परिसर को वाटरप्रूफ पंडाल से सजा रखा था। बायोमेट्रिक के बाद शुरू हुईं रस्में सुबह 10 बजे से ही जोड़ों और उनके परिजनों का पहुंचना शुरू हो गया था। सबसे पहले सभी का रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक मिलान किया गया। प्रक्रिया पूरी होते ही जोड़ों को दो अलग-अलग हिस्सों में बने विवाह मंडप में ले जाया गया। मंत्रोच्चार और वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह की रस्में संपन्न हुईं। जब दूल्हा-दुल्हन ने अग्नि के सामने सात फेरे लिए, तो परिजनों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया और सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। सेल्फी का क्रेज और सुरक्षा के कड़े इंतजाम शादी के इस खास पल को यादगार बनाने के लिए परिसर में विशेष 'सेल्फी प्वाइंट' बनाए गए थे, जहां नवविवाहित जोड़े फोटो खिंचवाते नजर आए। कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और सीडीओ दीक्षा जैन समेत कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नव-दंपतियों को शुभकामनाएं दीं। ब्लॉकवार आंकड़ों पर एक नजर, कहां से कितने आए? इस भव्य आयोजन में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से जोड़े पहुंचे थे। आंकड़ों की बात करें तो कुछ जगहों पर शत-प्रतिशत उपस्थिति रही, तो कहीं कुछ जोड़े अनुपस्थित भी रहे। नगर निगम: 36 में से 31 जोड़ों का विवाह हुआ (5 अनुपस्थित)। चौबेपुर: 49 में से 45 जोड़ों ने फेरे लिए। सरसौल: यहां उत्साह सबसे ज्यादा दिखा, सभी 19 जोड़ों ने हिस्सा लिया। कल्याणपुर: 24 में से 21 जोड़ों की शादी हुई। शिवराजपुर: 40 में से 35 जोड़ों ने नए सफर की शुरुआत की। बिधनू: 4 में से 3 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। हर जोड़े पर 1 लाख रुपए खर्च सरकार की इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर कुल 1 लाख रुपए की धनराशि का प्रावधान रहा। इसमें से 60,000 रुपए सीधे कन्या के बैंक खाते में भेजे गए। इसके अलावा, 25,000 रुपए की विवाह सामग्री (उपहार) प्रति जोड़ा दी गई और 15,000 रुपए प्रति जोड़ा आयोजन की व्यवस्थाओं पर खर्च किए गए। पूरी शादी के दौरान परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। बारिश के बावजूद पुख्ता इंतजामों के कारण किसी भी मेहमान या जोड़े को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने सीएचसी गेट पर दिया बच्चे को जन्म:फर्रुखाबाद में स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप, जांच के आदेश
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में 'भगत सिंह चौक' का भूमि पूजन:विधायक विनय वर्मा ने रखी आधारशिला, SP और MLA पर बुलडोजर से फूल बरसाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment