Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट:नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदलेगा मौसम का मिजाज, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर का मौसम कल से फिर बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आया है। इसके कारण 18 और 19 फरवरी बादल छाए रहेंगे। बारिश भी होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री पर पहुंच गया। जो कि सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 18 और 19 फरवरी को होने वाली बारिश रबी की फसलों के लिए बेहतर होगी। फिलहाल रात और सुबह सर्द रहेंगे। दोपहर में तेज धूप निकलेगी। उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति कम रहेगी। वहीं मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय काला ने बताया कि इस समय खास एहतियात बरतने की आवश्यकता है। ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:लखनऊ में विधानसभा घेरने जा रहे थे, घर के बाहर पुलिस तैनात
    Next Article
    आजमगढ़ में दबंग ने की परचून की दुकान पर फायरिंग:हमले में बाल- बाल बचा युवक, 6 महीने पहले दी थी गाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment