Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 1.98 करोड़ का जीएसटी घोटाला:फर्जी फर्म से अवैध आईटीसी लेने का आरोप, संचालिका पर मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित कोयलानगर में राज्यकर विभाग की जांच में एक बड़े जीएसटी घोटाले का खुलासा हुआ है। कागजों पर संचालित एक फर्जी फर्म के माध्यम से करीब 1.98 करोड़ रुपये का अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लिया गया। विभाग की शिकायत पर फर्म की संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त प्रभात कुमार चौधरी ने बताया कि अनवरगंज निवासी रूपाली के नाम पर ‘आर.के. ट्रेडर्स’ फर्म का जीएसटी पंजीकरण कराया गया था। यह फर्म लोहे, एल्युमिनियम और कॉपर स्क्रैप के कारोबार का दावा करती थी। विभागीय अभिलेखों में करोड़ों रुपये के खरीद-बिक्री लेनदेन और आईटीसी का विवरण दर्ज मिला। संदेह होने पर 22 जनवरी 2026 को विभागीय टीम ने फर्म के घोषित व्यापारिक स्थल कोयलानगर में जांच की। मौके पर दुकान बंद मिली। वहां न कोई बोर्ड लगा था और न ही किसी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि दिखाई दी। आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले तीन महीने से वहां कोई कारोबार नहीं हो रहा था। जांच में सामने आया कि फर्म केवल कागजों में संचालित की जा रही थी। आरोप है कि फर्जी खरीद-बिक्री और बिलिंग के जरिए करीब 1.98 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध आईटीसी प्राप्त किया गया। यह राशि सरकारी खजाने में जमा नहीं कराई गई, जिससे राजस्व को भारी नुकसान हुआ। राज्यकर विभाग के अनुसार, कर चोरी सुनियोजित तरीके से फर्जी बिलिंग के जरिए की गई। मामले में संबंधित महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की संस्तुति की गई है। अधिकारी ने बताया कि जब फर्म की संचालिका से संपर्क किया गया, तो उसने खुद को वृंदावन में बताया। मौके पर किसी को भेजने के लिए कहने पर आरोपी ने पांच मिनट का समय मांगा, लेकिन इसके बाद उसका फोन नहीं उठा। इसके बाद विभाग ने मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फर्जी फर्मों और कर चोरी के मामलों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सरकारी राजस्व की हानि को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुरुक्षेत्र में नशे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:10 लाख कीमत की अफीम बरामद; यूपी के रहने वाले; 3 दिन के रिमांड पर
    Next Article
    शिव कथा में पार्वती जन्मोत्सव की धूम:डॉ. सर्वेश्वर बोले आत्मदर्शन से ही होगा सच्चा नारी सशक्तिकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment